रूस के राष्ट्रपति ने भारत को रूस के 5वीं पीढ़ी के स्टील्थ विमान सुखोई Su-57 प्रदान करने की पेशकश की है और भारत में इसके संयुक्त उत्पादन का भी प्रस्ताव दिया है।
Su-57-5वीं पीढ़ी के बारे में:
- प्रमुख विशेषताएं:
- मानव रहित हवाई वाहनों (UAVs) सहित एक हवाई कमांड सेंटर के रूप में कार्य करने में सक्षम।
- स्टील्थ क्षमता: रडार की पकड़ से बचने के लिए रडार, इन्फ्रारेड और विज़ुअल सिग्नेचर को कम करता है।
- सुपरक्रूज: आफ्टरबर्नर के बिना सुपरसोनिक गति से उड़ने में सक्षम है, जिससे इसकी रेंज और ईंधन दक्षता में सुधार होता है।
- एकीकृत एवियोनिक्स: बेहतर स्थितिजन्य जागरूकता के लिए कई सेंसर के डेटा को एकीकृत करता है।
- उन्नत नेटवर्किंग: संबद्ध प्लेटफार्मों के साथ सुरक्षित, अनुकूल और रियल-टाइम संपर्क सुनिश्चित करता है।
- 5वीं पीढ़ी के अन्य जेट: अमेरिका के F-22 रैप्टर और F-35 लाइटनिंग II, चीन के चेंगदू J-20 और शेनयांग J-35, तथा भारत का AMCA (उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान) जो अभी निर्माण प्रक्रिया के चरण में है।
विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में पाइरोप्रोसेसिंग को तेजी से अपनाया जा रहा है।
पाइरोप्रोसेसिंग के बारे में:
- यह किसी ठोस पदार्थ को उच्च तापमान का उपयोग करके भौतिक या रासायनिक रूप से बदलने की एक प्रक्रिया है।
- यह एक शुष्क प्रक्रिया है और इसमें ऊर्जा की अधिक खपत होती है।
- उपयोग:
- सीमेंट निर्माण: चूना पत्थर, मृत्तिका और लोहे को पिघलाकर क्लिंकर बनाए जाते हैं, जिनसे अंततः सीमेंट का उत्पादन होता है।
- धातुकर्म: अयस्कों से धातुओं को निकालने के लिए, उदाहरण के लिए कैल्सिनिंग (चूना प्राप्त करने के लिए चूना पत्थर को गर्म करना)।
- परमाणु ऊर्जा: प्रयुक्त परमाणु ईंधन को पुनः संसाधित करने के लिए।
Article Sources
1 sourceबच्चे के अपने जैविक (बायोलॉजिकल) पिता की पहचान जानने के अधिकार और कथित पिता के निजता के अधिकार (Right to Privacy) के बीच संतुलन स्थापित किया है।
- न्यायालय ने माना कि DNA परीक्षण का आदेश नियमित रूप से नहीं दिया जाना चाहिए; हालांकि, जब जैविक पिता की पहचान विवादित हो, तो न्यायालय DNA परीक्षण का निर्देश दे सकता है।
‘निजता के अधिकार’ के बारे में:
- के.एस. पुट्टास्वामी निर्णय के आधार पर, भारत में ‘निजता के अधिकार’ को संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत संरक्षित मूल अधिकार का दर्जा दिया गया है।
- मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा (UDHR), 1948 का अनुच्छेद 12; तथा नागरिक और राजनीतिक अधिकारों पर अंतर्राष्ट्रीय अनुबंध (ICCPR), 1966 का अनुच्छेद 17 व्यक्तियों को उनकी निजता में “मनमाने हस्तक्षेप” के खिलाफ विधिक सुरक्षा प्रदान करते हैं।
- भारत ने 10 अप्रैल, 1979 को बिना किसी शर्त के ICCPR पर हस्ताक्षर किए और इसकी अभिपुष्टि की।
Article Sources
1 sourceअमेरिका ने केशम द्वीप पर निगरानी (सर्विलांस) सुविधाओं पर हमला किया।
केशम द्वीप के बारे में:
- अवस्थिति: ईरानी मुख्य भूमि के दक्षिणी तट (होर्मोज़्गान) के साथ जाग्रोस पर्वतमाला के दक्षिणी किनारे पर।
- यह होर्मुज जलसंधि के निकट फारस की खाड़ी में स्थित सबसे बड़ा द्वीप है।
- इसे "सात अजूबों का द्वीप" भी कहा जाता है।
हाल ही में, फ्रेंच ओपन का 125वां संस्करण संपन्न हुआ। यह चार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों में से एक है।
- फ्रेंच ओपन 2026 के विजेता:
- पुरुष एकल चैंपियन 2026: अलेक्जेंडर ज्वेरेव (जर्मनी)
- महिला एकल चैंपियन 2026: मिरा एंड्रीवा (रूस)
ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों के बारे में:
- ग्रैंड स्लैम टेनिस के चार प्रमुख टूर्नामेंटों का समूह है, जो प्रत्येक वर्ष एक निश्चित क्रम में आयोजित किए जाते हैं। ये हैं;
- ऑस्ट्रेलियाई ओपन (हार्ड कोर्ट), इसके बाद फ्रेंच ओपन (क्ले कोर्ट), विंबलडन - ब्रिटेन (ग्रास कोर्ट), और US ओपन (हार्ड कोर्ट)।
- साझा प्रशासन: सभी चार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों का प्रशासन एक बोर्ड के माध्यम से प्रबंधित किया जाता है जिनमें इन टूर्नामेंटों के अध्यक्ष शामिल होते हैं।
- पात्रता: अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में 500 या उससे बेहतर रैंक वाले सभी टेनिस खिलाड़ी प्रवेश के लिए पात्र होते हैं।
- 14 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ियों को प्रवेश की अनुमति नहीं होती।
- युगल (Doubles) स्पर्धा में खिलाड़ी की एकल (सिंगल्स) या युगल (डबल्स) रैंकिंग में से जो बेहतर हो, उसके आधार पर पात्रता निर्धारित की जाती है।
- 500 से नीचे रैंक वाला खिलाड़ी भी वाइल्ड कार्ड के माध्यम से प्रतियोगिता में भाग ले सकता है।
- वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी: वाइल्ड कार्ड ऐसे खिलाड़ियों को दिया जाता है जिन्हें संबंधित ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के आयोजक अपने विवेकाधिकार से मुख्य ड्रॉ में शामिल करते हैं।
- किसी खिलाड़ी को ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु मिलने वाले वाइल्ड कार्ड की कुल संख्या पर कोई निर्धारित सीमा नहीं होती।
- पुरस्कार: खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है।
प्रधानमंत्री ने मेजर अभिलाषा बराक को वर्ष 2025 के संयुक्त राष्ट्र मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी।
- मेजर बराक, संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल लेबनान (UNIFIL) में एंगेजमेंट टीम कमांडर और जेंडर फोकल पॉइंट के रूप में कार्यरत हैं।
UN मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर पुरस्कार के बारे में:
- इसे 2016 में शांति अभियान विभाग (DPO) के तहत सैन्य मामलों के कार्यालय द्वारा स्थापित किया गया था।
- यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के संकल्प 1325 के सिद्धांतों को बढ़ावा देने में किसी व्यक्तिगत शांतिसेवकों के समर्पण और प्रयासों को सम्मानित करता है।
- संकल्प 1325 सभी हितधारकों से संयुक्त राष्ट्र के सभी शांति और सुरक्षा प्रयासों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और लैंगिक दृष्टिकोण को शामिल करने का आग्रह करता है।
Article Sources
1 sourceहाल के एक अध्ययन के अनुसार जलवायु परिवर्तन के कारण कम समय में अधिक वर्षा होना इन्फिल्ट्रेशन एक्सेस (अंतःस्यंदन आधिक्य) की स्थिति को बढ़ा सकता है।
इन्फिल्ट्रेशन एक्सेस/हॉर्टोनियन रनऑफ के बारे में:
- यह जल विज्ञान की वह स्थिति है, जब वर्षण दर मृदा द्वारा जल को अवशोषित करने की दर से अधिक हो जाती है। मृदा की जल अवशोषित करने की क्षमता को "अंतः स्यंदन क्षमता' (इन्फिल्ट्रेबिलिटी) कहा जाता है।
- ऐसी स्थिति में अतिरिक्त जल मृदा में समाहित होने के बजाय भूमि की सतह पर बहने लगता है, जिसे हॉर्टोनियन रनऑफ कहा जाता है।
- यह संतृप्ति आधिक्य अपवाह (बॉटम अप) से कैसे भिन्न है: इन्फिल्ट्रेशन एक्सेस ऊपर से नीचे (टॉप-डाउन) की प्रक्रिया है, जो मुख्यतः वर्षा की तीव्रता पर निर्भर करती है। इसके विपरीत, संतृप्ति-अधिक्य अपवाह नीचे से ऊपर (बॉटम-अप) प्रक्रिया है, जो अवमृदा की संतृप्ति अवस्था पर निर्भर करती है।
- संतृप्ति आधिक्य अपवाह तब होता है जब अवमृदा अवरोध के कारण मृदा पूरी तरह से जल से संतृप्त हो जाती है।
- प्रमुख कारक:
- जलवायु: यह अर्ध-शुष्क और शुष्क क्षेत्रों में देखने को मिलती है जहां कम अवधि में अधिक वर्षा होती है।
- मृदा के गुण: जैसे कि मृदा की संरचना, मृदा में जल की प्रारंभिक मात्रा आदि।
- प्रभाव:
- सतह पर जल के तेज अपवाह के कारण ऊपरी मृदा संस्तर का क्षरण होता है, जिससे चादर अपरदन (Sheet wash), नलिका अपरदन और अवनालिका अपरदन जैसी समस्याएं उत्पन्न होती है।