लिंगानुपात में असंतुलन पर उच्चतम न्यायालय ने चिंता जताई | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

उच्चतम न्यायालय ने 'गर्भधारण-पूर्व और प्रसव-पूर्व निदान तकनीक' (PCPNDT) अधिनियम, 1994 के सख्त क्रियान्वयन की आवश्यकता दोहराई है। न्यायालय ने कहा कि लिंग चयन (यानी पुत्र प्राप्ति को प्राथमिकता) की प्रथाएं अभी भी जारी हैं, जिससे लिंगानुपात में असंतुलन उत्पन्न हो रहा है।

  • PCPNDT अधिनियम, 1994: यह अधिनियम घटते लिंगानुपात की समस्या से निपटने और लिंग-चयन संबंधी प्रथाओं पर रोक लगाने के लिए 1994 में पारित किया गया था तथा 1996 में लागू हुआ।

लिंगानुपात में असंतुलन के कारण

  • पितृसत्तात्मक पुत्र-मोह: समाज में गहरी जड़ें जमा चुके लैंगिक मानदंड लड़कों को लड़कियों की तुलना में अधिक सामाजिक और आर्थिक महत्व देते हैं। वृद्धावस्था में माता-पिता के सहारे की अपेक्षा भी इस सोच को और अधिक मजबूत करती है।
  • विवाह संबंधी रीति-रिवाज: दहेज और पितृस्थानिकता (शादी के बाद ससुराल जाकर रहना) परंपरा के कारण बेटियों को परिवार पर आर्थिक बोझ के रूप में देखा जाता है तथा परिवार के भविष्य के सहारे के रूप में उनकी भूमिका कम आंकी जाती है।  
  • प्रत्येक स्तर पर लैंगिक भेदभाव: महिलाओं के प्रति लगातार होने वाला भेदभाव और अवसरों की असमानता लिंगानुपात में असंतुलन जारी रखती है।
    • वैश्विक लैंगिक अंतराल रिपोर्ट 2025 (Global Gender Gap Report 2025) में भारत की रैंकिंग 148 देशों में 129वें स्थान से गिरकर 131वें स्थान पर पहुंच गई, जो देश में लगातार जारी लैंगिक असमानता को दर्शाती है।
  • प्रौद्योगिकियों का दुरुपयोग: प्रसव-पूर्व निदान तकनीकें लिंग-चयन और कन्या भ्रूण हत्या को आसान बनाती हैं।
  • कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन का अभाव: भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा पूर्ववर्ती भारतीय दंड संहिता (IPC) में सख्त प्रावधान होने के बावजूद उनका प्रभावी और व्यापक क्रियान्वयन नहीं हो पाया है। परिणामस्वरूप, लिंगानुपात में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका है।
    • जनगणना के बाल-लिंगानुपात के आंकड़ों के अनुसार, 1991 में प्रति 1000 लड़कों पर 945 लड़कियाँ थीं, जो 2001 में घटकर 927 और 2011 में 919 रह गईं।

लिंगानुपात बढ़ाने हेतु सरकारी पहलें

  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (BBBP) योजना: यह बालिकाओं के कल्याण को बढ़ावा देती है और कन्या भ्रूण हत्या की समस्या से निपटती है। वर्तमान में BBBP को 'मिशन शक्ति' के साथ एकीकृत कर दिया गया है।
  • सुकन्या समृद्धि योजना: यह बेटियों की वित्तीय सुरक्षा और सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करती है।
  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY): इस योजना के तहत अब दूसरी संतान के रूप में बेटी होने पर वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY)

यह एक मातृत्व लाभ योजना है जो पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं को आंशिक वेतन प्रतिस्थापन के रूप में नकद प्रोत्साहन प्रदान करती है, ताकि वे अपने पहले बच्चे के जन्म के संबंध में स्वास्थ्य देखभाल की आवश्यकता को पूरा कर सकें।

सुकन्या समृद्धि योजना

यह बेटियों के लिए एक बचत योजना है जिसका उद्देश्य अभिभावकों को अपनी बालिकाओं के भविष्य की शिक्षा और विवाह के लिए धन बचाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (BBBP) योजना

यह भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसका उद्देश्य बालिकाओं के प्रति समाज के दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव लाना, लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना और कन्या भ्रूण हत्या को रोकना है। अब इसे 'मिशन शक्ति' के साथ एकीकृत कर दिया गया है।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet