राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के तहत 80% से अधिक शहर वायु गुणवत्ता मानकों को पूरा करने में विफल रहे हैं | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • एनसीएपी के 80% से अधिक शहर राष्ट्रीय परिवेशी वायु गुणवत्ता मानकों (एनएएक्यूएस) से बेहतर प्रदर्शन करते हैं, जबकि दिल्ली, कोलकाता, सूरत, अहमदाबाद, पुणे और गुवाहाटी 2023 से लगातार इस श्रेणी में विफल रहे हैं।
  • MoEFCC द्वारा 2019 में शुरू की गई NCAP का लक्ष्य 2025-26 तक 130 शहरों में PM10 और PM2.5 में 40% की कमी लाना है, जिसके लिए शहर-विशिष्ट कार्य योजनाओं और प्रदर्शन-आधारित वित्त पोषण का उपयोग किया जाएगा।
  • इन पहलों में योजना अभिसरण (एसबीएम-यू, अमृत), जीआरएपी जैसे आपातकालीन उपाय और प्राणा पोर्टल और बीएस-वीआई मानदंडों जैसी प्रौद्योगिकी को अपनाना शामिल है।

In Summary

सरकार द्वारा प्रस्तुत डेटा के अनुसार, NCAP के तहत 80% से अधिक शहर अभी भी निर्धारित राष्ट्रीय परिवेशी वायु गुणवत्ता मानकों (NAAQS) की सीमा से अधिक प्रदूषण स्तर दर्ज कर रहे हैं।

  • दिल्ली, कोलकाता, सूरत, अहमदाबाद, पुणे और गुवाहाटी जैसे शहरों में वर्ष 2023 से लगातार NAAQS की निर्धारित सीमा से अधिक प्रदूषण दर्ज किया गया है।

राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के बारे में

  • शुरुआत: केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) ने वर्ष 2019 में वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए NCAP की शुरुआत की।
  • कवरेज: इसके तहत 24 राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के 130 शहर शामिल हैं। इनमें 122 नॉन-अटेनमेंट शहर और 8 दस लाख से अधिक आबादी वाले शहर शामिल हैं।
  • रणनीति: शहर-विशिष्ट स्वच्छ वायु कार्य-योजनाएं, प्रदर्शन आधारित वित्तपोषण, विभिन्न मंत्रालयों/विभागों के बीच समन्वय, जन आंदोलन के दृष्टिकोण को बढ़ावा देना। 
  • लक्ष्य: वर्ष 2025-26 तक पार्टिकुलेट मैटर (PM10 और PM2.5) की सांद्रता में 40% तक कमी लाना या NAAQS के मानकों को प्राप्त करना
  • राष्ट्रीय परिवेशी वायु गुणवत्ता मानक (NAAQS: 
    • NAAQS को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने वर्ष 2009 में अधिसूचित किया था।
    • ये मानक विभिन्न प्रदूषकों की वायुमंडलीय सांद्रता की अनुमत सीमा निर्धारित करते हैं।
    • इसमें 12 प्रदूषक शामिल हैं, जिनमें PM10 और PM2.5 भी शामिल हैं।
    • वार्षिक सीमा: PM10: 60 µg/m³ और PM2.5: 40 µg/m³
  • प्राण/PRANA पोर्टल: NCAP के क्रियान्वयन की निगरानी के लिए PRANA (पोर्टल फॉर रेगुलेशन ऑफ़ एयर पॉल्यूशन इन NAC) पोर्टल भी शुरू किया गया है।

शहरों में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए अन्य पहलें:

  • योजनाओं में समन्वय: स्वच्छ भारत मिशन-शहरी (SBM-U), अमृत, पीएम-ई-बस सेवा, पीएम ई-ड्राइव और नगर वन योजना जैसी योजनाएं एकीकृत की गई हैं।
  • आपातकालीन उपाय:
    • दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP)
    • स्थानीय प्रदूषण हॉटस्पॉट के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली
  • प्रौद्योगिकी: प्राण पोर्टल, BS-VI उत्सर्जन मानक और सेंसर-सक्षम स्मार्ट पोल, जो वायु गुणवत्ता की निगरानी और प्रदूषण नियंत्रण में सहायता करते हैं। 
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

BS-VI emission standard

The latest emission standard for vehicles in India, equivalent to Euro VI norms. It mandates significantly lower emissions of pollutants like particulate matter and nitrogen oxides compared to previous standards, aimed at improving vehicular pollution.

GRAP (Graded Response Action Plan)

An emergency measure implemented in Delhi-NCR to combat severe air pollution episodes. It outlines a set of actions that are triggered based on the prevailing air quality levels, ranging from restrictions on certain activities to a complete lockdown.

PRANA (Portal for Regulation of Air quality in NAC)

A portal launched to monitor the implementation of the National Clean Air Programme (NCAP), facilitating the tracking and management of air pollution control efforts in cities.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet