सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 15 Nov 2024

    Updated 18 Nov 2024

    5 min read

    डोमिनिका राष्ट्रमंडल भारत के प्रधान मंत्री को ‘डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर’ से सम्मानित करेगा।

    • यह कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान देश के प्रति उनके योगदान और द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने के प्रति उनके समर्पण को मान्यता है।

    डोमिनिका के बारे में

    • भौगोलिक अवस्थिति:
      • यह 1978 से राष्ट्रमंडल का सदस्य है।
      • यह पूर्वी कैरीबियन सागर में लेसर एंटीलिज का द्वीपीय देश है।
    • यह कैरिब इंडियंस का अपेक्षाकृत बड़ा और विशिष्ट समूह वाला एकमात्र द्वीप है।
    • भौगोलिक विशेषताएं
      • उच्चावच: यह ज्वालामुखीय उत्पत्ति वाला द्वीप है। यहां कई फ्यूमरोल्स (ज्वालामुखी छिद्र) और हॉट स्प्रिंग मौजूद हैं।
      • मिट्टी: जलोढ़ और ज्वालामुखीय मिट्टी से समृद्ध है।
      • पर्वत: माउंट डायब्लोटिंस (सबसे ऊंची चोटी) और माउंट ट्रोइस पिटोन्स।
    • Tags :
    • डोमिनिका
    • रोज़ो
    • लेसर एंटीलिज
    • फ्यूमरोल्स
    • माउंट डायब्लोटिंस
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features

    Quick Start

    Use our Quick Start guide to learn about everything this platform can do for you.
    Get Started