अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (ANRF) ने 'त्वरित नवाचार और अनुसंधान के लिए साझेदारी' (PAIR) कार्यक्रम शुरू किया | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

'त्वरित नवाचार और अनुसंधान के लिए साझेदारी' (PAIR) पहल की शुरुआत राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के अनुरूप की गई है। इसे हब और स्पोक मॉडल के जरिए भारतीय विश्वविद्यालयों में अनुसंधान एवं नवाचार की प्रकृति में बदलाव लाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। 

'त्वरित नवाचार और अनुसंधान के लिए साझेदारी' (PAIR) के बारे में

  • हब: पहले चरण के लिए हब संस्थानों में उच्च NIRF रैंकिंग वाले संस्थान शामिल किए जाएंगे। ये हब संस्थान अनुसंधान गतिविधियों में उभरते संस्थानों (स्पोक्स) का मार्गदर्शन करेंगे तथा उनके संसाधनों और विशेषज्ञता का लाभ उठाने के लिए पहुंच प्रदान करेंगे। 
  • स्पोक: स्पोक संस्थानों में केंद्रीय और राज्य सार्वजनिक विश्वविद्यालय तथा चुनिंदा NITs व IIITs शामिल होंगे। बाद के चरणों में अन्य विश्वविद्यालयों और संस्थानों को शामिल करने के लिए पात्रता शर्तों का विस्तार किया जाएगा। 

भारत के उच्चतर शिक्षा संस्थानों (HEIs) में अनुसंधान इकोसिस्टम के बारे में

2024 EY रिपोर्ट के अनुसार: 

  • बेहतर शोध मात्रा: संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बाद, भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी उच्चतर शिक्षा प्रणाली है। 2017 से 2022 तक प्रकाशित शोध-पत्रों की संख्या में भारत दुनिया भर में चौथे स्थान पर है। 
  • गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान एक चिंता का विषय: भारत प्रति दस्तावेज़ साइटेशंस और एच सूचकांक या हिर्श सूचकांक में बहुत पीछे है। 
    • हिर्श सूचकांक को समय के साथ अनुसंधान की गुणवत्ता को मापने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

भारत के अनुसंधान इकोसिस्टम से जुड़ी समस्याएं

  • शोध अनुवाद: भारतीय अनुसंधान इकोसिस्टम में एक प्रमुख समस्या यह है कि बहुत से शोध कार्य केवल कागजों तक ही सीमित रहते हैं और सार्थक व व्यवहारिक परिणामों में तब्दील नहीं हो पाते हैं।
  • वित्त-पोषण के स्रोत: विकसित देशों में विश्वविद्यालयों को उनकी सरकार के अलावा निजी संगठनों से भी बड़ी मात्रा में फंड मिलता है, जबकि भारत में, वित्त-पोषण बड़े पैमाने पर सरकार द्वारा ही किया जाता है।
  • अनुसंधान बजट: भारत का अनुसंधान एवं विकास व्यय सकल घरेलू उत्पाद का केवल 0.65% है। वहीं, दक्षिण कोरिया में यह 4.8% और संयुक्त राज्य अमेरिका में 3.4% है।
  • एक अन्य महत्वपूर्ण समस्या गुणवत्तापूर्ण शोध कार्य प्रकाशित करने के लिए प्रोत्साहन का अभाव और संकायों पर प्रशासनिक कार्य का बोझ है। 

ANRF के अलावा, विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड-स्टेट यूनिवर्सिटी रिसर्च एक्सीलेंस (SERB-SURE); इंपैक्टिंग रिसर्च इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी (IMPRINT); अटल इनोवेशन मिशन जैसी अन्य पहलों से भी भारत में अनुसंधान इकोसिस्टम की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है। ध्यातव्य है कि ANRF का गठन ANRF, 2023 अधिनियम द्वारा किया गया है।

Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED VIDEOS

1
न्यूज़ टुडे | डेली करेंट अफेयर्स | 15 नवंबर, 2024

न्यूज़ टुडे | डेली करेंट अफेयर्स | 15 नवंबर, 2024

YouTube HD
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet

Subscribe for Premium Features