e-तरंग प्रणाली | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

रक्षा मंत्रालय ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित ई-तरंग प्रणाली (e-Tarang System) का शुभारंभ किया।

AI-आधारित ई-तरंग प्रणाली के बारे में

  • यह एक अनूठा सॉफ्टवेयर है। इसे एकीकृत रक्षा स्टाफ ने भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग एवं भू-सूचना विज्ञान संस्थान (BISAG-N) के सहयोग से विकसित किया है।
  • प्रमुख विशेषताएं:
    • इससे रक्षा स्पेक्ट्रम का स्वतः और दक्ष योजना निर्माण एवं प्रबंधन संभव हो सकेगा।
    • यह स्पेक्ट्रम प्रबंधन प्रक्रिया में सुधार करके शांतिकाल और युद्धकाल, दोनों समयों में मानवीय मदद के बिना उपकरणों का संचालन सुनिश्चित करेगी।
    • यह हाई फ्रेक्वेंसी बैंड में नई प्रौद्योगिकियों के विकास को बढ़ावा देगी।

ऑस्ट्रेलिया सरकार मोबिलिटी अरेंजमेंट फॉर टैलेंटेड अर्ली-प्रोफेशनल्स स्कीम्स (MATES) नाम से एक नई योजना शुरू कर रही है।

MATES के बारे में 

  • यह वास्तव में एक प्रकार का वीज़ा है। इसके तहत भारतीय विश्वविद्यालयों के स्नातकों और शुरुआती करियर पेशेवरों को 2 साल तक ऑस्ट्रेलिया में रहने और नौकरी  करने की अनुमति दी जाएगी।
  • योजना के लिए पात्र विषय के छात्र: नवीकरणीय ऊर्जा, खनन, इंजीनियरिंग, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फाइनेंसियल टेक्नोलॉजी (फिनटेक) और कृषि प्रौद्योगिकी।
  • यह योजना भारत-ऑस्ट्रेलिया “माइग्रेशन एंड मोबिलिटी पार्टनरशिप एग्रीमेंट” के तहत शुरू की जा रही है।

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने स्वर्ण आभूषण और स्वर्ण कलाकृतियां हॉलमार्किंग संशोधन आदेश, 2024 के तहत अनिवार्य हॉलमार्किंग का चौथा चरण शुरू किया।

  • हॉलमार्किंग आदेश के तहत सभी स्वर्ण आभूषणों की हॉलमार्किंग अनिवार्य है।
  • अब देश के 361 जिले अनिवार्य हॉलमार्किंग के अंतर्गत आ गए हैं।

हॉलमार्किंग के बारे में

  • हॉलमार्किंग बहुमूल्य धातु से बनी वस्तुओं में बहुमूल्य धातु की आनुपातिक मात्रा का सटीक निर्धारण और आधिकारिक रिकॉर्डिंग है।
  • यह बहुमूल्य धातु की वस्तुओं की शुद्धता या उत्कृष्टता की गारंटी के रूप में कार्य करता है।
  • वर्तमान में, भारत में दो बहुमूल्य धातुओं; सोना और चांदी को हॉलमार्किंग के दायरे में लाया गया है।

हाल ही में, स्वदेशी रूप से विकसित निर्देशित पिनाका हथियार प्रणाली का सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण पूरा किया गया।

  • इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के पुणे स्थित आयुध अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान ने  विकसित किया है। इसे टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड और लार्सन एंड टूब्रो जैसी निजी कंपनियों के सहयोग से विकसित किया गया है। 

पिनाका हथियार प्रणाली के बारे में

  • पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर (MBRL) प्रणाली है।
  • सटीक हमला: यह 44 सेकंड के भीतर 700x500 मीटर के क्षेत्र को कवर करते हुए 12 रॉकेटों की बौछार कर सकती है।
  • मारक क्षमता: 
  • पिनाका-1: 38 किलोमीटर,
  • पिनाका-2: 60 किलोमीटर, तथा 
  • पिनाका 3 (नवीनतम संस्करण): 75 किलोमीटर।  
  • निर्यात की संभावना: आर्मेनिया पहले ही इसे खरीद चुका है।  फ्रांसीसी सेना भी पिनाका खरीदने पर विचार कर रही है।

बोडो भाषा, साहित्य और संस्कृति का उत्सव मनाने के लिए नई दिल्ली में पहले बोडोलैंड महोत्सव का उद्घाटन किया गया है।

बोडो जनजाति के बारे में

  • निवास क्षेत्र: बोडो असम के सबसे बड़े देशज समुदायों में से एक है। यह समुदाय मुख्य रूप से असम के बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र (BTR) में रहता है। BTR में कोकराझार, बक्सा, उदलगुरी और चिरांग जिले शामिल हैं।
    • BTR का अभिशासन संविधान की छठी अनुसूची के तहत स्थापित बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद द्वारा किया जाता है। 
    • ये बांग्लादेश, नेपाल और पूर्वोत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी रहते हैं।
  • बोडो भाषा: यह तिब्बती-बर्मी भाषा परिवार का हिस्सा है और संविधान की 8वीं अनुसूची में भी शामिल है।
  • बोडो शांति समझौता (2020): इस पर केंद्र, असम राज्य सरकार और बोडो समूहों ने हस्ताक्षर किए थे।

IIT-KGP द्वारा किए गए अध्ययन से पता चला है कि उष्णकटिबंधीय वर्षावन ग्लोबल वार्मिंग का सामना कर सकते हैं।

  • इस अध्ययन में गुजरात के वस्तान कोयला परतों की PETM आयु की पुष्टि भी शामिल थी।

PETM काल के बारे में:

  • टाइमलाइन: PETM ग्लोबल वार्मिंग का एक युग था, जो 56 मिलियन वर्ष पहले (Ma) घटित हुआ था।
  • विशेषता: इस दौरान वैश्विक औसत सतही तापमान में  4–5° C की वृद्धि हुई थी।
    • माना जाता है कि PETM के दौरान कार्बन उत्सर्जन दर पिछले 66 मिलियन वर्षों में सबसे अधिक रही थी।
  • तापमान वृद्धि के कारक: 
    • नॉर्थ अटलांटिक इग्निस प्रोविंस से संबंधित ज्वालामुखीय हलचल; 
    • मीथेन हाइड्रेट्स का विघटन; 
    • पृथ्वी की कक्षा में परिवर्तन जो पर्माफ्रॉस्ट पिघलने या महासागरीय मीथेन हाइड्रेट्स से बड़े पैमाने पर कार्बन उत्सर्जन को नियंत्रित करता है और 
    • बाह्य अंतरिक्ष आधारित उल्का का पृथ्वी से टकराना।

प्रशांत महासागर के सोलोमन द्वीप के पास दुनिया का सबसे बड़ा कोरल पाया गया है। यह दो बास्केटबॉल कोर्ट जितना बड़ा और कम-से-कम 300 साल पुराना है।

  • प्रवाल नाइडेरिया संघ (Phylum) के जीव होते हैं, जो सामान्यतः उष्णकटिबंधीय समुद्र तटों के आस-पास पाए जाते हैं।
  • ये सैकड़ों से लेकर हजारों तक जीवित सजीवों से मिलकर बने होते हैं, जिन्हें पॉलिप्स कहा जाता है।

सोलोमन द्वीप के बारे में

  • अवस्थिति: यह पहाड़ी द्वीपों और निचले प्रवाल एटॉल का बिखरा हुआ द्वीप समूह है। शॉर्टलैंड्स द्वीप से सांता क्रूज़ द्वीप तक दक्षिण-पूर्व दिशा में फैला हुआ है।
  • जलवायु: यहां की जलवायु उष्णकटिबंधीय है।  हालांकि, आसपास के समुद्र से बहने वाली ठंडी हवाओं के कारण तापमान कभी-कभी चरम हो जाता है।
  • अर्थव्यवस्था: मत्स्य पालन और लकड़ी, नारियल गिरी व ताड़ के तेल का निर्यात इसकी आय के मुख्य स्रोत हैं।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet

Subscribe for Premium Features