संयुक्त राष्ट्र-खाद्य एवं कृषि संगठन (UN-FAO) ने ‘सांख्यिकी ईयरबुक 2024’ जारी की | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

FAO का ‘सांख्यिकी ईयरबुक’ नीति-निर्माताओं, शोधकर्ताओं और विश्लेषकों हेतु खाद्य एवं कृषि के अतीत, वर्तमान और भविष्य की दिशाओं को समझने के लिए प्राथमिक और आवश्यक स्रोत है।

सांख्यिकी ईयरबुक 2024 के मुख्य बिंदुओं पर एक नज़र: 

  • वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद में कृषि की हिस्सेदारी: वर्ष 2000 से लगभग 4% पर स्थिर बनी हुई है।
  • कृषि में कार्यरत वैश्विक कार्यबल: वर्ष 2000 में 40% कार्यबल कृषि में संलग्न था, जो घटकर 2022 में 26% रह गया। 2022 में लगभग 892 मिलियन लोगों की आजीविका का मुख्य स्रोत कृषि था।
    • कृषि क्षेत्रक रोजगार का दूसरा सबसे बड़ा स्रोत है। रोजगार देने के मामले में सेवा क्षेत्रक प्रथम स्थान पर है। 
  • वैश्विक स्तर पर भोजन की कमी (Global Hunger): 2023 में दुनिया की 9.1% आबादी को भोजन की कमी का सामना करना पड़ा। यह प्रतिशत कोविड-19 महामारी से पहले के 7.5% के स्तर की तुलना में काफी अधिक है।

सांख्यिकी ईयरबुक 2024 में भारत से संबंधित तथ्य या आंकड़े:

  • प्रति व्यक्ति फसल क्षेत्र (प्रति व्यक्ति हेक्टेयर): भारत में वर्ष 2000 में प्रति व्यक्ति औसत फसल क्षेत्र 0.16 हेक्टेयर था, जो 2022 में घटकर 0.12 हेक्टेयर रह गया।
  • भारत के कुल सकल घरेलू उत्पाद में कृषि क्षेत्रक की हिस्सेदारी: यह 27.9% से घटकर 2022 में 15.9% पर पहुंच गई। हालांकि, यह हिस्सेदारी 4.3% के वैश्विक औसत और चीन में 7.7% की हिस्सेदारी से कहीं अधिक है।
  • रोजगार: भारत में 2022 में कृषि क्षेत्रक में 226 मिलियन लोग कार्यरत थे, जो विश्व में सर्वाधिक है। चीन में भारत के बाद सबसे अधिक, लगभग 170 मिलियन लोग कृषि कार्य में लगे हुए थे।
    • भारत में कृषि क्षेत्रक में कार्यरत श्रमबल में महिलाओं की हिस्सेदारी वर्ष 2000 में 32.2% थी, जो बढ़कर 2022 में 36% हो गई।
  • कृषि उत्पादन: 2022 में भारत 19% की हिस्सेदारी के साथ, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चीनी उत्पादक देश था। चीनी उत्पादन में ब्राजील प्रथम स्थान पर है। इसी तरह 23% की हिस्सेदारी के साथ, भारत दूध का सबसे बड़ा उत्पादक देश था।
  • अन्य तथ्य:
    • 2022 में भारत में 6% कृषि भूमि ऑर्गेनिक खेती के अंतर्गत थी। ऑस्ट्रेलिया में यह अनुपात 46% था। इस प्रकार, आर्गेनिक खेती के कुल क्षेत्रफल के मामले में भारत विश्व में दूसरे स्थान पर था। 
    • भारत में 76 मिलियन हेक्टेयर सिंचित क्षेत्र है, जो विश्व में सर्वाधिक है। 75 मिलियन हेक्टेयर सिंचित क्षेत्र के साथ चीन दूसरे स्थान पर है।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED VIDEOS

1
न्यूज़ टुडे | डेली करेंट अफेयर्स | 20 नवंबर, 2024

न्यूज़ टुडे | डेली करेंट अफेयर्स | 20 नवंबर, 2024

YouTube HD
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet

Subscribe for Premium Features