भारत में पोलियो उन्मूलन के 10 वर्ष पूरे हुए | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

मार्च 2014 में, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत को तीन वर्ष तक वाइल्ड पोलियो वायरस के संक्रमण का कोई भी मामला न मिलने, मजबूत निगरानी प्रणाली, तथा पोलियो वायरस के शेष स्टॉक को नष्ट करने जैसे मानदंडों को पूरा करने के आधार पर पोलियो मुक्त घोषित कर दिया था।

  • यह दशकों के समर्पित प्रयासों का परिणाम था। यह भारत की वैश्विक पोलियो उन्मूलन पहल (GPEI) में भागीदारी और सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम (UIP) के तहत राष्ट्रीय टीकाकरण प्रयासों से ही संभव हुआ है।

सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम (UIP) के बारे में

  • यह विश्व के सबसे बड़े लोक स्वास्थ्य कार्यक्रमों में से एक है। इसके तहत टीके से रोके जा सकने वाले 12 रोगों के लिए निःशुल्क टीके लगाए जाते हैं।
  • 1985 में ‘विस्तारित टीकाकरण कार्यक्रम’ का नाम बदलकर UIP कर दिया गया था। साथ ही, इसकी पहुंच शहरी क्षेत्रों से आगे बढ़ाते हुए ग्रामीण क्षेत्रों तक भी कर दी गई। 

भारत में पोलियो मुक्त स्थिति को बनाए रखने के लिए किए गए निवारक उपाय

  • वार्षिक पोलियो अभियान: राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (NID) और उप-राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (SNID) प्रतिवर्ष आयोजित किए जाते हैं। इनका उद्देश्य बच्चों में प्रतिरक्षा प्रणाली के स्तर को उच्च बनाए रखना है और यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रह जाए।
  • निगरानी और सीमाओं पर टीकाकरण: अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर टीकाकरण से पोलियो प्रभावित क्षेत्रों से भारत में फिर से पोलियो वायरस के प्रवेश के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।
  • इनएक्टिव पोलियो वैक्सीन (IPV): इसे 2015 में अपनाया गया था। यह वैक्सीन पोलियो, विशेषकर टाइप-2 पोलियोवायरस के खिलाफ अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करती है।
  • मिशन इंद्रधनुष: इसे 2014 में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य टीकाकरण कवरेज को 90% तक बढ़ाना है। इसके तहत टीकाकरण की निम्न दर वाले दुर्गम क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

पोलियोमाइलाइटिस (पोलियो) के बारे में

  • यह अत्यधिक संक्रामक वायरल रोग है, जो मुख्यतः 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को प्रभावित करता है।
  • प्रसार: यह व्यक्ति-से-व्यक्ति में मुख्यतः फेकल-ओरल-रूट से फैलता है। 
    • कभी-कभी यह किसी सामान्य माध्यम (जैसे, दूषित जल या भोजन) द्वारा भी फैलता है। आंत में पहुंचने के बाद इसकी संख्या में वृद्धि होने लगती है। तत्पश्चात यह तंत्रिका तंत्र पर आक्रमण कर सकता है, जिससे पक्षाघात हो सकता है।
  • दुनिया भर में वाइल्ड पोलियोवायरस स्ट्रेन की मौजूदा स्थिति पर एक नजर
    • टाइप-1: 2022 तक के आंकड़ों के अनुसार यह पाकिस्तान और अफगानिस्तान में एंडेमिक बना हुआ है।
    • टाइप-2: इसका 1999 में उन्मूलन हो गया था। 
    • टाइप-3: इसका 2020 में उन्मूलन हो गया था। 
  • टीका-जनित पोलियो तब होता है, जब ओरल पोलियो वैक्सीन (OPV) में अटैंयूएटेड स्ट्रेन उत्परिवर्तित हो जाता है। अतः इस उत्परिवर्तन के चलते यह वायरस निम्न टीकाकरण कवरेज वाली आबादी में पक्षाघात करने की क्षमता पुनः प्राप्त कर सकता है।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet

Subscribe for Premium Features