सुर्ख़ियों में रहे व्यक्तित्व | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

सुर्ख़ियों में रहे व्यक्तित्व

Posted 25 Nov 2024

4 min read

राजराज चोल (985 ई. – 1014 ई.)

तमिलनाडु के तंजावुर में साधया विड़ा के दौरान प्रसिद्ध चोल सम्राट राजराज चोल की जयंती मनाई गई।

  • साधया विड़ा उत्सव तमिल माह अइप्पासी में मनाया जाता है। यह उत्सव बृहदेश्वर मंदिर में अक्टूबर के मध्य से नवंबर के मध्य तक चलता है।

राजराज चोल के बारे में (985 ई. से 1014 ई.)

  • अरुमोलिवर्मन के शासनकाल के दौरान चोल शक्ति अपने चरम पर थी। अरुमोलिवर्मन ने राजराज प्रथम की उपाधि धारण की थी। 
  • कंडालूर सलई के नौसैनिक युद्ध में राजराज ने चेर शासक भास्कररविवर्मन को पराजित किया था।
  • उसने श्रीलंका पर भी आक्रमण किया था तथा उसके उत्तरी भाग पर कब्जा कर लिया था। इसके अलावा, राजराज ने मालदीव पर भी विजय प्राप्त की थी।
  • उसने 1010 ई. में तंजौर में प्रसिद्ध राजराजेश्वर/ बृहदेश्वर मंदिर का निर्माण पूरा कराया था।
  • Tags :
  • राजराज चोल
  • बृहदेश्वर मंदिर
Watch News Today
Subscribe for Premium Features

Quick Start

Use our Quick Start guide to learn about everything this platform can do for you.
Get Started