UNHCR ने 2025 में वैश्विक शरणार्थी संकट से निपटने के लिए ‘ग्लोबल अपील 2025’ लॉन्च की | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    UNHCR ने 2025 में वैश्विक शरणार्थी संकट से निपटने के लिए ‘ग्लोबल अपील 2025’ लॉन्च की

    Posted 25 Nov 2024

    12 min read

    UNHCR ने दुनिया भर में लाखों शरणार्थियों, विस्थापित लोगों और राज्य विहीन लोगों की महत्वपूर्ण जरूरतों को पूरा करने तथा स्थायी समाधान लागू करने हेतु 2025 के लिए 10 बिलियन डॉलर की अपील लॉन्च की है।

    • यह निम्नलिखित से संबंधित है- 
      • यह 2025 के लिए UNHCR की योजनाओं को रेखांकित करेगी;
      • यह शरणार्थियों की सुरक्षा, सहायता एवं सशक्तीकरण के लिए UNHCR द्वारा वित्त-पोषण में मदद करेगी; तथा 
      • यह शरणार्थियों की स्थितियों का स्थायी समाधान खोजने में सहायता करेगी 

    वैश्विक शरणार्थी संकट

    • शरणार्थी वह व्यक्ति होता है, जो उत्पीड़न, युद्ध, संघर्ष या हिंसा के कारण अपने देश से पलायन के लिए मजबूर हुआ है या किया गया है और वह सुरक्षा की तलाश में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार कर गया है।
      • UNHCR की ग्लोबल ट्रेंड्स रिपोर्ट, 2023 के अनुसार दुनिया भर में 117.3 मिलियन लोग जबरन विस्थापित हैं। इनमें 40% बच्चे हैं।
    • कारण: संघर्ष और हिंसा (जैसे- सीरिया), उत्पीड़न (जैसे- म्यांमार), जलवायु परिवर्तन प्रभाव आदि।

    चुनौतियां

    • शरणार्थियों द्वारा सामना की जाने वाली चुनौतियां: भोजन, आश्रय जैसी बुनियादी आवश्यकताओं का अभाव; मुख्यधारा के समाज द्वारा भेदभाव और बहिष्कार; तस्करी के प्रति सुभेद्य आदि।
    • मेजबान द्वारा सामना की जाने वाली चुनौतियां: जनसंख्या में अचानक वृद्धि; स्वास्थ्य सेवा जैसे स्थानीय संसाधनों पर दबाव; बेरोजगारी और सामाजिक तनाव में वृद्धि आदि।

    शरणार्थी संकट के समाधान हेतु शुरू की गई पहलें

    • ग्लोबल कॉम्पैक्ट ऑन रिफ्यूजी (2018): यह शरणार्थियों और उनके मेजबान देशों की मदद के लिए फ्रेमवर्क प्रदान करता है।
    • ग्लोबल रिफ्यूजी फोरम: यह शरणार्थियों और उनके मेजबान समुदायों के सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा करने तथा उनका समाधान खोजने के लिए हर 4 साल में आयोजित किया जाता है।
    • संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी: इसे फिलिस्तीनी शरणार्थियों को सहायता और सुरक्षा प्रदान करने के लिए 1949 में स्थापित किया गया था।

    संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (United Nations High Commissioner for Refugees-UNHCR) के बारे में

    • मुख्यालय: जिनेवा (स्विट्जरलैंड)। 
    • उत्पत्ति: 1950 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा स्थापित।
    • उद्देश्य: संघर्ष और उत्पीड़न के कारण अपने घरों को छोड़ने को मजबूर लोगों के अधिकारों की रक्षा करना तथा उनके बेहतर भविष्य का निर्माण करना।
      • UNHCR 136 देशों में कार्य कर रहा है।
    • उपलब्धि: इसे 1954 और 1981 में नोबेल शांति पुरस्कार मिला था।
    • Tags :
    • UNHCR
    • वैश्विक शरणार्थी संकट
    • ग्लोबल अपील 2025
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features