सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 27 Dec 2024

    5 min read

    ग्रीनलैंड (राजधानी: नुउक)

    अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेनमार्क से ग्रीनलैंड खरीदने की इच्छा व्यक्त की है।

    भौगोलिक अवस्थिति:

    • अवस्थिति: यह उत्तरी अटलांटिक महासागर में अवस्थित विश्व का सबसे बड़ा द्वीप है। ग्रीनलैंड डेनमार्क का हिस्सा है।
    • ग्रीनलैंड का दो-तिहाई हिस्सा उत्तरी अटलांटिक महासागर में आर्कटिक वृत्त के भीतर स्थित है।
    • आसपास के देश: यह कनाडा के एलेस्मेरे द्वीप के उत्तर में केवल 16 मील की दूरी पर एक पृथक द्वीप है। 
      • इसका निकटतम यूरोपीय देश आइसलैंड है।

    भौगोलिक विशेषताएं:

    • इसकी प्रमुख भौतिक विशेषता इसकी विशाल हिम चादर है। अंटार्कटिका के बाद विश्व में सर्वाधिक हिम चादर ग्रीनलैंड में है।
    • प्रमुख नदियां: वाटसन, ज़ैकेनबर्ग, अकुलियारुसियार्सुप कुआआ आदि। 
    • सबसे ऊंचा पर्वत: माउंट गन्नयोर्न फिएल्ड (3700 मीटर)।
    • उत्तर-पूर्वी ग्रीनलैंड राष्ट्रीय उद्यान दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। 
    • ग्रीनलैंडवासियों को गर्मियों में 24 घंटे धूप मिलती है। 
    • Tags :
    • ग्रीनलैंड
    • नुउक
    • डेनमार्क
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features