सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

सुर्ख़ियों में रहे स्थल

Posted 05 Apr 2025

5 min read

ग्रीनलैंड (राजधानी: नुउक)

डेनमार्क की प्रधान मंत्री ने आर्कटिक रक्षा सहयोग को बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया और अमेरिका की ग्रीनलैंड को अपने अधिकार क्षेत्र में लेने की इच्छा को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया है। ग्रीनलैंड डेनमार्क का एक अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र है।

भौगोलिक अवस्थिति:

  • अवस्थिति: यह उत्तरी अटलांटिक महासागर में अवस्थित विश्व का स
  • बसे बड़ा द्वीप है। 
  • पड़ोसी देश: इसका सबसे निकटतम पड़ोसी कनाडा का एलेस्मेरे द्वीप है, जो इसके उत्तर में केवल 16 मील की दूरी पर है। इसका निकटतम यूरोपीय देश आइसलैंड है।

भौगोलिक विशेषताएं

  • ग्रीनलैंड का लगभग दो-तिहाई हिस्सा आर्कटिक सर्कल के उत्तर में स्थित है।
  • आर्कटिक जलवायु के कारण यहां विशाल बर्फ की चादर बनी रहती है, जो पूरे द्वीप के लगभग 80% भाग को कवर करती है।
  • अंटार्कटिका के बाद विश्व में सर्वाधिक हिम चादर ग्रीनलैंड में है।
  • Tags :
  • ग्रीनलैंड
Watch News Today
Subscribe for Premium Features

Quick Start

Use our Quick Start guide to learn about everything this platform can do for you.
Get Started