वीर बाल दिवस | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

26 दिसंबर को देशभर में वीर बाल दिवस मनाया गया। 

वीर बाल दिवस के बारे में

  • यह दिवस 2022 से हर साल 26 दिसंबर को मनाया जा रहा है। 
  • यह दिवस 10वें सिख गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे पुत्रों (शहीद साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह और साहिबजादा बाबा फतेह सिंह) को श्रद्धांजलि देकर मनाया जाता है।
    • इन दोनों को मुगल सेना ने आनंदपुर किले में पकड़ लिया था और 26 दिसंबर, 1705 में शहीद कर दिया गया था।
  • ध्यातव्य है कि भारत सरकार सात श्रेणियों में असाधारण उपलब्धियों के लिए बच्चों को प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) भी प्रदान करती है।

पटना स्थित कैंसर अनुसंधान केंद्र ने बिहार के 11 जिलों में चावल और गेहूं जैसे मुख्य अनाजों में आर्सेनिक का उच्च स्तर पाया है। 

  • भूजल में आर्सेनिक की उच्च मात्रा की वजह से अनाजों में भी इस धातु का अधिक स्तर पाया गया है। 

आर्सेनिक के बारे में: 

  • प्रकृति: यह पारदर्शी, गंधहीन और विषाक्त धातु है। 
  • आर्सेनिक प्रदूषण के लिए जिम्मेदार कारक:
    • प्राकृतिक: विगत 50 वर्षों से गंगा नदी के मार्ग में परिवर्तन से ऐसे क्षेत्र बने हैं, जहां ऊंचाई और गहराई वाली जगहों के बीच आर्सेनिक का जमाव होता रहा है। 
    • मानव-जनित गतिविधियां: खनन और अत्यधिक भूजल दोहन की वजह से आर्सेनिक प्रदूषण का स्तर बढ़ा है।
  • आर्सेनिक प्रदूषण के स्वास्थ्य पर प्रभाव: त्वचा केराटिनाइजेशन, हाइपरपिग्मेंटेशन, आर्सेनिकोसिस और हाइपरकेराटोसिस का खतरा बढ़ जाता है। 

कई अध्ययनों से यह भी पता चला है कि अत्यधिक भूजल निकासी की वजह से मृदा में आर्सेनिक (मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल) और फ्लोराइड (मुख्य रूप से राजस्थान व महाराष्ट्र) का स्तर बढ़ गया है।

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पनामा नहर पर अमेरिकी नियंत्रण फिर से लागू करने की धमकी दी। 

पनामा नहर के बारे में 

  • यह 82 किलोमीटर (51 मील) लंबा कृत्रिम जलमार्ग है। पनामा नहर अटलांटिक महासागर (कैरिबियन सागर) को प्रशांत महासागर से तथा उत्तरी अमेरिका को दक्षिण अमेरिका से जोड़ती है।
  • नहर में जहाजों का परिवहन गैटुन झील के माध्यम से होता है। 
  • महत्त्व: 
    • यह विश्व के दो सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक कृत्रिम जलमार्गों में से एक है। दूसरा महत्वपूर्ण रणनीतिक कृत्रिम जलमार्ग स्वेज नहर है।
    • यह संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी और पश्चिमी तटों के बीच जहाजों की यात्रा को 8,000 मील (लगभग 22 दिन) तक कम कर देता है।

हाल ही में, डाकघर अधिनियम, 2023 के तहत दो अधीनस्थ विधानों को अधिसूचित किया गया। इनमें डाकघर नियम, 2024 और डाकघर विनियम, 2024 शामिल हैं।  

अधीनस्थ विधान के बारे में 

  • अधीनस्थ विधान वास्तव में विधायिका के अधीनस्थ प्राधिकार द्वारा बनाया गया कानून है। 
  • इस तरह के विधान या कानून को विधायिका द्वारा सौंपी गई शक्तियों के दायरे में रहते हुए बनाया जाना होता है। इसलिए, इसे प्रत्यायोजित विधान (Delegated legislation) या अधीनस्थ विधान कहा जाता है। 
  • 'अधीनस्थ विधान समिति' संसद के दोनों सदनों में गठित की जाती है। इसमें 15 सदस्य होते हैं। 
    • यह समिति सुनिश्चित करती है कि कार्यकारी शक्तियों का प्रयोग संवैधानिक और विधायी सीमाओं के दायरे में रहकर किया जाए।

हाल ही में, NRAA ने वर्षा सिंचित क्षेत्रों पर नीतिगत चर्चा के लिए कार्यशाला आयोजित की थी।

  • वर्षा सिंचित क्षेत्र भारत के कुल बोए गए क्षेत्र का लगभग 51% हिस्सा हैं। देश का 40% खाद्य उत्पादन वर्षा सिंचित क्षेत्रों में होता है।

राष्ट्रीय वर्षा सिंचित क्षेत्र प्राधिकरण (NRAA) के बारे में:

  • नोडल मंत्रालय: केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय। 
  • स्थापना: इसकी स्थापना 2006 में हुई थी। यह शुष्क भूमि और वर्षा सिंचित कृषि विकास के लिए एक विशेषज्ञ संस्था है।
  • इसके निम्नलिखित मुख्य कार्य हैं: 
    • वर्षा सिंचित संधारणीय खेती के लिए राष्ट्रीय रणनीति तैयार करना;
  • कृषि और बंजर भूमि विकास से संबंधित कार्यक्रमों में समन्वय व तालमेल सुनिश्चित करना; आदि।

हाल ही में, केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने सुशासन दिवस पर 'विकसित पंचायत कर्मयोगी' पहल शुरू की।

  • गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को सुशासन दिवस मनाया जाता है।

विकसित पंचायत कर्मयोगी पहल के बारे में

  • उद्देश्य: इस पहल का उद्देश्य पंचायती राज संस्थाओं (PRIs) की क्षमता बढ़ाना और उन्हें योग्य बनाना है। 
    • इसके तहत पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों व अधिकारियों को प्रभावी अभिशासन हेतु और भागीदारी आधारित योजना बनाने के लिए आवश्यक साधन एवं ज्ञान प्रदान किए जाएंगे।
  • यह पहल 'प्रशासन गाँव की ओर' अभियान के तहत शुरू की गई है।
  • यह कार्यक्रम विकेंद्रीकृत शासन और जमीनी स्तर पर निर्णय लेने को बढ़ावा देता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और GARDP ने निम्न एवं मध्यम आय वाले देशों में एंटीबायोटिक की कमी को दूर करने के लिए नीति व विनियामक उपायों पर संयुक्त रिपोर्ट जारी की है।

GARDP के बारे में

  • स्थापना: GARDP की स्थापना 2016 में WHO और ड्रग्स फॉर नेग्लेक्टेड डिजीज इनिशिएटिव (DNDi) द्वारा की गई थी। यह एक गैर-लाभकारी संगठन है। इसे 2018 में स्विट्ज़रलैंड के फाउंडेशन के रूप में वैधानिक दर्जा दिया गया था।
  • उद्देश्य: इसका उद्देश्य ‘WHO-एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध पर वैश्विक कार्य योजना 2015’ का क्रियान्वयन करना है। 
  • भूमिका: यह संस्था भविष्य की पीढ़ियों के लिए एंटीबायोटिक दवाओं को सुरक्षित बनाने हेतु सार्वजनिक, निजी और गैर-लाभकारी क्षेत्रों के साथ कार्य करती है।
  • GARDP रणनीति-2024-2028: यह वैश्विक स्तर पर आवश्यक एंटीबायोटिक उपचारों के विकास और उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर देती है।

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) ने जिज्ञासा कार्यक्रम के तहत वैज्ञानिक योग्यता मूल्यांकन अभ्यास का आयोजन किया। 

जिज्ञासा कार्यक्रम के बारे में

  • यह कार्यक्रम केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के सहयोग से CSIR ने शुरू किया है। 
  • इसका मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्रों के लिए प्रयोगशालाओं में अनुसंधान-आधारित व्यावहारिक अनुभवों के माध्यम से कक्षा में लर्निंग को बढ़ावा देना है।
  • यह कार्यक्रम वैज्ञानिक सामाजिक उत्तरदायित्व (SSR) के हिस्से के रूप में जिज्ञासा और वैज्ञानिक स्वभाव को बढ़ावा देता है। 
  • कार्यक्रम के तहत गतिविधियों में छात्र आवासीय कार्यक्रम, प्रयोगशाला दौरे, ऑनसाइट प्रयोग, विज्ञान क्लब और टिंकरिंग प्रयोगशालाएं आदि शामिल हैं।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet