सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

सुर्ख़ियों में रहे स्थल

Posted 30 Dec 2024

6 min read

दक्षिण कोरिया (राजधानी सियोल)

  • 181 लोगों को लेकर बैंकॉक से दक्षिण कोरिया जा रहा जेजू एयर का विमान उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में 179 लोगों की मौत हो गई।

दक्षिण कोरिया के बारे में 

  • भौगोलिक अवस्थिति:
  • अवस्थिति: यह एक पूर्वी एशियाई देश है। इसका विस्तार दक्षिणी कोरियाई प्रायद्वीप पर है।
  • सीमाएं: इसकी सीमाएं केवल उत्तर कोरिया (उत्तर दिशा में) से लगती हैं। इन सीमाओं की अत्यधिक सुरक्षा की जाती है। 
    • 38°N अक्षांश/ समानांतर रेखा इसे उत्तर कोरिया से अलग करती है। यह रेखा असैनिकीकृत है। 
  • समुद्री सीमाएं: यह तीन तरफ से जल से घिरा हुआ है। इसके पूर्व में पूर्वी सागर या जापान सागर; दक्षिण में पूर्वी चीन सागर; तथा पश्चिम में पीत सागर (Yellow Sea) है।

भौगोलिक विशेषताएं

  • मैदान: पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्र उपजाऊ मैदान हैं। 
  • द्वीप: जेजू द्वीप सबसे बड़ा द्वीप है। यह कोरिया जलसंधि में स्थित है।   
  • प्रमुख पर्वत श्रृंखलाएं: ताएबेक (पूर्वी तट पर स्थित), सोबेक आदि। 
  • सबसे ऊंची चोटी: जेजू द्वीप पर माउंट हल्ला। 
  • प्रमुख नदियां: हान, ग्युम, नाकडोंग आदि।
  • Tags :
  • दक्षिण कोरिया
  • सियोल
Watch News Today
Subscribe for Premium Features