कामराजर पत्तन | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

कामराजर पत्तन ने कार्गो हैंडलिंग क्षमता में 154% की वृद्धि दर्ज की है।

कामराजर पत्तन के बारे में

  • अवस्थिति: यह तमिलनाडु में चेन्नई पत्तन से 24 किलोमीटर उत्तर में कोरोमंडल तट पर स्थित है।
  • महा पत्तन (Major Port) का दर्जा: यह भारत का 12वां महा पत्तन है। साथ ही, यह भारत का पहला पत्तन भी है, जो एक पब्लिक कंपनी है।
  • यह भारत का एकमात्र निगमित महा पत्तन (corporatized major port) है। यह पत्तन एक कंपनी के रूप में पंजीकृत है।
  • इसे मार्च 1999 में भारतीय पत्तन अधिनियम, 1908 के तहत महा पत्तन घोषित किया गया था।
  • इसे कंपनी अधिनियम, 1956 के तहत 1999 में एन्नोर पोर्ट लिमिटेड के रूप में निगमित किया गया था।
  • यह पत्तन लैंडलॉर्ड पोर्ट मॉडल के तहत संचालित होता है।
    • लैंडलॉर्ड पोर्ट मॉडल के तहत पत्तन का संचालन सार्वजनिक-निजी भागीदारी के आधार पर किया जाता है।

तमिलनाडु में अन्य पत्तन 

  • चेन्नई पत्तन: यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा कंटेनर पत्तन है। साथ ही, यह बंगाल की खाड़ी में सबसे बड़ा पत्तन भी है। 
    • इसे पहले मद्रास पत्तन कहा जाता था। 
  • कट्टुपल्ली पत्तन: यह एक डीप-वाटर पत्तन है।

व्यापार उपचार महानिदेशालय (DGTR) ने चीन और पांच अन्य देशों से पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) पेस्ट रेजिन के आयात पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाने की सिफारिश की।

  • DGTR को मई 2018 में व्यापक और तेज व्यापार रक्षा तंत्र प्रदान करने के लिए एकीकृत सिंगल विंडो एजेंसी के रूप में नामित किया गया था। इसे पहले एंटी-डंपिंग और संबद्ध शुल्क महानिदेशालय (DGAD) के रूप में जाना जाता था।

एंटी-डंपिंग ड्यूटी

  • डंपिंग तब होती है, जब कोई देश किसी वस्तु को अपने घरेलू बाजार मूल्य से कम मूल्य पर किसी अन्य देश को निर्यात करता है। इसे अनुचित व्यापार व्यवहार माना जाता है। यह अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को विकृत करता है यानी उसे नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है।
  • घरेलू उद्योग को सस्ते आयात से बचाने के लिए एंटी-डंपिंग प्रशुल्क लगाए जाते हैं।
  • एंटी-डंपिंग ड्यूटी का इस्तेमाल जनरल एग्रीमेंट ऑन टैरिफ्स एंड ट्रेड (GATT), 1994 के अनुच्छेद VI के तहत किया जाता है।

RBI के आंकड़ों के अनुसार, नवंबर 2024 में रुपये का REER सूचकांक रिकॉर्ड 108.14 पर पहुंच गया। 2024 में इसमें 4.5% की वृद्धि दर्ज की गई है। 

प्रभावी विनिमय दर (EER) के बारे में 

  • यह अन्य मुद्राओं के एक समूह (बास्केट) के सापेक्ष किसी मुद्रा के मूल्य को मापती है। 
    • यह वास्तव में किसी देश की विदेशी विनिमय दरों के संदर्भ में उसकी अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धात्मकता को दर्शाती है।
    • NEER वास्तव में मुद्रा की नॉमिनल मजबूती को दर्शाती है, लेकिन यह मुद्रास्फीति या मूल्य स्तर के अंतर को समायोजित नहीं करती है।
  • NEER एक प्रकार का सूचकांक है। यह विदेशी मुद्राओं की एक बास्केट की तुलना में किसी देश की मुद्रा के समग्र मूल्य को मापने का एक तरीका है। इस सूचकांक की घरेलू देश और उसके व्यापारिक साझेदारों के बीच द्विपक्षीय विनिमय दरों का औसत लेकर गणना की जाती है। इस गणना में व्यापारिक भागीदार देशों के साथ व्यापार संतुलन (या ट्रेड वैल्यू) के भारांश को भी शामिल किया जाता है।
    • NEER में वृद्धि रुपये की अधिमूल्यन/ मूल्यवृद्धि को दर्शाती है। 
  • वास्तविक प्रभावी विनिमय दर (REER) व्यापारिक भागीदारों के बीच मूल्य स्तर के अंतर को ध्यान में रखती है। साधारण शब्दों में इसमें मुद्रास्फीति स्तर को समायोजित किया जाता है। 
    • REER में वृद्धि का अर्थ है व्यापार प्रतिस्पर्धा में कमी।

भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून ने कोरिंगा वन्यजीव अभयारण्य में भारत की पहली ‘फिशिंग कैट कॉलरिंग परियोजना’ शुरू करने की घोषणा की।

  • कोरिंगा अभयारण्य गोदावरी मुहाना (आंध्र प्रदेश) में अवस्थित है। यह वह जगह है, जहां कोरिंगा नदी बंगाल की खाड़ी में मिलती है।

फिशिंग कैट (प्रियोनैलुरस विवेरिनस) के बारे में

  • यह एक विडाल वंशी (Feline) है। घरेलू बिल्ली की तुलना में इसका आकार लगभग दोगुना होता है।
  • पर्यावास: आर्द्रभूमि और मैंग्रोव। 
    • यह जीव भारत में, मुख्य रूप से सुंदरबन, गंगा और ब्रह्मपुत्र घाटियों से लगती हिमालय की तलहटी तथा पश्चिमी घाट में पाया जाता है।
  • आहार और व्यवहार: यह एक रात्रिचर शिकारी जीव है। यह बिल्ली प्रजाति मछली, मेंढक, क्रस्टेशियंस, सांप, पक्षियों, जीवों के सड़े हुए शवों आदि को खाती है।
  • खतरे: आर्द्रभूमि का विनाश; मछली पकड़ने की असंधारणीय विधियों के कारण इसके प्रमुख आहार (मछली) की कमी आदि। 
  • संरक्षण स्थिति: 
    • IUCN लाल सूची- वल्नरेबल श्रेणी में है।  
    • वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम (WPA), 1972: अनुसूची-I में सूचीबद्ध है।

भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता (ECTA) दो साल की उल्लेखनीय सफलता का प्रतीक है।

प्रमुख घटनाक्रम:

  • द्विपक्षीय पण्य व्यापार 12.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर (2020-21) से बढ़कर 26 बिलियन अमेरिकी डॉलर (2022-23) हो गया है।
  • 2023-24 में द्विपक्षीय व्यापार मामूली तौर पर घटकर 24 बिलियन अमेरिकी डॉलर हुआ था। भारत का ऑस्ट्रेलिया को निर्यात 14% बढ़ गया है।

Ind-Aus ECTA के बारे में

  • यह समझौता 2022 में लागू हुआ था।
  • इस समझौते के तहत भारत से 96% आयात को प्रशुल्क मुक्त किया गया है। 1 जनवरी 2026 तक 100% आयात को शुल्क मुक्त कर दिया जाएगा। 
  • भारत, ऑस्ट्रेलिया से उसे निर्यात की जाने वाली 85% से अधिक वस्तुओं पर प्रशुल्कों (traiffs) को समाप्त कर देगा। इन वस्तुओं को 2026 तक बढ़ाकर 90% किया जाएगा।
  • इस आधार पर, भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक आर्थिक सहयोग समझौता (CECA) अब प्रगति पर है।

भारतीय थल सेना की टुकड़ी 18वीं बटालियन स्तर के संयुक्त सैन्य अभ्यास, सूर्य किरण में भाग लेने के लिए नेपाल रवाना हुई।

  • यह भारत और नेपाल के बीच बारी-बारी से आयोजित होने वाला एक वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास है। 
  • उद्देश्य: संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत इसका उद्देश्य जंगल में युद्ध, पहाड़ों में आतंकवाद-रोधी अभियानों और मानवीय सहायता एवं आपदा राहत में इंटरऑपरेबिलिटी (अंतर-संचालन क्षमता) को बढ़ावा देना है। 
  • महत्त्व: यह भारत और नेपाल के बीच गहन मित्रता एवं विश्वास, पेशेवर जुड़ाव और रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।

दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधान मंत्री-आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना  मिशन (PM-ABHIM) को लागू करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय तथा दिल्ली सरकार के बीच एक समझौता ज्ञापन संपन्न करने का आदेश दिया है।

PM-ABHIM के बारे में

  • इस योजना के लिए वित्त वर्ष 2021-22 के बजट में 2021-22 से 2025-26 की अवधि के लिए 64,180 करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय की घोषणा की गई थी।
  • यह कुछ केंद्रीय क्षेत्रक के घटकों के साथ एक केंद्र प्रायोजित योजना है।
  • उद्देश्य: शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में विस्तारित स्वास्थ्य अवसंरचना, निगरानी एवं स्वास्थ्य अनुसंधान में मौजूद कमियों को दूर करना।
  • योजना के प्रमुख घटक निम्नलिखित हैं: 
    • ग्रामीण स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र; 
    • शहरी स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र; 
    • ब्लॉक स्तरीय लोक स्वास्थ्य इकाइयां (BPHU); 
    • एकीकृत लोक स्वास्थ्य प्रयोगशालाएं; तथा 
    • क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक्स।

शोधकर्ताओं ने 30 किलोमीटर लंबे फाइबर ऑप्टिक केबल से होकर प्रकाश की क्वांटम अवस्था को सफलतापूर्वक टेलीपोर्ट किया।

  • यह सफलता क्वांटम और क्लासिकल नेटवर्क्स के लिए समान अवसंरचनाओं के उपयोग की क्षमता को दर्शाती है।

क्वांटम टेलीपोर्टेशन के बारे में

  • यह एंटेंगल्ड अवस्थाओं का उपयोग करके दो पॉइंट्स के बीच क्वांटम सूचना को स्थानांतरित करने और अलग-अलग दूरियों के बीच उन सूचनाओं की पहचान को सुरक्षित रखने का एक तरीका है।
    • एंटेंगलमेंट: इस प्रक्रिया में, कई क्वांटम कण एक-दूसरे से इस तरह जुड़े होते हैं कि एक कण की स्थिति तुरंत दूसरे कण की स्थिति को प्रभावित कर सकती है, चाहे वे कितनी भी दूरी पर हों। 
  • महत्त्व: यह सफलता क्वांटम इंटरनेट का मार्ग प्रशस्त करेगी। यह त्वरित एन्क्रिप्शनबेहतर सेंसिंग और  क्वांटम कंप्यूटरों के बीच वैश्विक कनेक्टिविटी जैसे लाभ प्रदान करती है।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet