स्मार्ट सिटीज़ मिशन पर प्रभाव आकलन अध्ययन जारी किया गया | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

भारतीय प्रबंधन संस्थान, बैंगलुरु ने स्मार्ट सिटीज़ मिशन (SCM) की सार-समीक्षा (SAAR-Sameeksha) श्रृंखला के अंतर्गत दो अध्ययन किए हैं। इनमें शिक्षा और महिला सुरक्षा में सुधार पर प्रकाश डाला गया है।

  • सार/ SAAR (स्मार्ट सिटीज़ एंड एकेडमिया टूवर्ड्स एक्शन एंड रिसर्च) पहल 2022 में शुरू की गई थी। इसके तहत स्मार्ट सिटीज़ मिशन ने "समीक्षा श्रृंखला (Sameeksha Series)" के रूप में 50 प्रभाव आकलन अनुसंधान अध्ययन शुरू किए हैं।

स्मार्ट सिटीज़ मिशन के प्रभाव

  • शिक्षा: 71 स्मार्ट सिटीज़ ने 2,398 सरकारी स्कूलों में 9,433 स्मार्ट क्लासरूम बनाए हैं।  इससे 19 शहरों में 2015-16 से 2023-24 तक छात्र नामांकन में 22% की वृद्धि हुई है।
    • रायपुर और तुमकुरु जैसे 41 शहरों में डिजिटल पुस्तकालय स्थापित किए गए हैं। इससे स्मार्ट शिक्षा को सभी के लिए सुलभ बनाया जा सका है।
  • महिला सुरक्षा: 93 स्मार्ट शहरों में 59,802 से अधिक CCTV कैमरे और आपातकालीन कॉल बॉक्स स्थापित किए गए हैं। साथ ही, रीयल-टाइम निगरानी और साक्ष्य-आधारित पुलिसिंग के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) का उपयोग किया गया है। 
    • उदाहरण: निगरानी प्रणाली के कार्यान्वयन के बाद नागपुर में अपराध की दर में 14% की गिरावट हुई है।
  • पर्यावरण सुधार: इसमें इको-पार्क (बेंगलुरु व चंडीगढ़), नगर वन (इंदौर), जल निकायों का पुनरुद्धार (कोयम्बटूर एवं मंगलुरु) और हरित गलियारों का निर्माण शामिल है।
  • कौशल विकास: तिरुपति में डिजिटल हस्तशिल्प इनक्यूबेशन सेंटर जैसे कौशल निर्माण केंद्रों ने लोगों की आय में सुधार करने में मदद की है।
  • स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन: इंदौर एवं कवरत्ती ने अपशिष्ट के पृथक्करण तथा अपशिष्ट से ऊर्जा परियोजनाओं के माध्यम से अपशिष्ट प्रबंधन में सुधार किया है।

स्मार्ट सिटीज़ मिशन के बारे में

  • इसके बारे में: स्मार्ट सिटीज़ मिशन एक केंद्र प्रायोजित योजना है। इसे 2015 में आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया था।
  • उद्देश्य: 100 चयनित शहरों में दक्ष सेवाएं, मजबूत अवसंरचना और संधारणीय पर्यावरण प्रदान करके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना।
  • अवधि: पहले इसे 5 साल के लिए शुरू किया गया था, लेकिन अब इसे 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दिया गया है।
  • दृष्टिकोण: इसमें क्षेत्र-आधारित विकास (रोल मॉडल के रूप में विकास) और पैन सिटी परियोजनाएं (प्रौद्योगिकी संचालित) शामिल हैं।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED VIDEOS

1
न्यूज़ टुडे | डेली करेंट अफेयर्स | 29 और 30 दिसंबर, 2024

न्यूज़ टुडे | डेली करेंट अफेयर्स | 29 और 30 दिसंबर, 2024

YouTube HD
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet