सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 22 Feb 2025

    6 min read

    ऑस्ट्रेलिया (राजधानी: कैनबरा)

    भारतीय विदेश मंत्री ने ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री के साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

    भौगोलिक अवस्थिति

    • ऑस्ट्रेलिया एक देश और महाद्वीप दोनों है। यह पूरी तरह से हिंद और प्रशांत महासागर से घिरा हुआ है। यह किसी भी देश के साथ भूमि सीमा साझा नहीं करता है।
    • समुद्री सीमाएं: इसके पश्चिम और दक्षिण में हिंद महासागर, पूर्व में प्रशांत महासागर, उत्तर-पूर्व में कोरल सागर, उत्तर-पश्चिम में तिमोर सागर, उत्तर में अराफुरा सागर, और दक्षिण-पूर्व में तस्मान सागर स्थित हैं।

    भौगोलिक विशेषताएं

    • ऑस्ट्रेलिया दुनिया का सबसे छोटा, सबसे समतल और (अंटार्कटिका के बाद) सबसे शुष्क महाद्वीप है।
    • प्रमुख नदियां: मर्रे (सबसे लंबी) और डार्लिंग।
    • लेक आयर बेसिन दुनिया की सबसे बड़ी अंतर्देशीय जल निकासी वाली नदी प्रणालियों में से एक है।
    • अन्य उल्लेखनीय विशेषताएं:
      • ग्रेट बैरियर रीफ (क्वींसलैंड तट के पास कोरल सागर में स्थित सबसे बड़ी प्रवाल भित्ति)।
      • ग्रेट डिवाइडिंग रेंज (ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट के साथ विस्तृत पर्वत श्रृंखला)।
    • Tags :
    • ऑस्ट्रेलिया
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features