इटली के उप-प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री ने भारत की यात्रा की।

भौगोलिक अवस्थिति:
- अवस्थिति: यह दक्षिण-मध्य यूरोप का देश है।
- सीमावर्ती राष्ट्र: फ्रांस, स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रिया और स्लोवेनिया।
- सीमावर्ती जल निकाय: यह मुख्य रूप से भूमध्य सागर तथा उत्तर-पूर्व में एड्रियाटिक सागर, दक्षिण-पूर्व में आयोनियन सागर, दक्षिण-पश्चिम में टायर्रियन सागर तथा उत्तर-पश्चिम में लिगुरियन सागर से घिरा हुआ है।
- रोम शहर के भीतर एक छोटा स्वतंत्र देश- वेटिकन सिटी है, जो ईसाई धर्म के रोमन कैथोलिक संप्रदाय का मुख्य केंद्र है।
भौगोलिक विशेषताएं:
- प्रमुख पर्वत श्रृंखलाएं: आल्प्स और एपेनिनेस।
- उच्चतम बिंदु: मोंट ब्लांक (मोंटे बियान्को)।
- प्रमुख नदियां: पो, एडीज, टाइबर, आर्नो आदि।
- जलवायु: भूमध्यसागरीय प्रकार।