भारत में कच्चे रेशम के उत्पादन में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

भारत में कच्चा रेशम उत्पादन 2017-18 के 31.9 हजार मीट्रिक टन से बढ़कर 2023-24 में 38.9 हजार मीट्रिक टन हो गया। 

  • वस्त्र मंत्रालय के अनुसार, भारत ने दुनिया के दूसरे सबसे बड़े रेशम उत्पादक और सबसे बड़े उपभोक्ता के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। गौरतलब है कि भारत का रेशम उत्पाद निर्यात 2,027.56 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

रेशम एवं रेशम उत्पादन (सेरीकल्चर) के बारे में

  • रेशम एक प्राकृतिक प्रोटीन फाइबर है, जो रेशम के कीड़े (मुख्य रूप से बॉम्बिक्स मोरी प्रजाति) से प्राप्त होता है।
  • सेरीकल्चर के तहत रेशम के उत्पादन के लिए रेशम के कीटों का पालन-पोषण किया जाता है। 
  • ये कीट शहतूत, ओक, अरंडी और अर्जुन वृक्षों के पत्तों को खाते हैं तथा कोकून बनाते हैं। इस कोकून को रेशम के धागे के रूप में प्रोसेस करके कपड़े बनाए जाते हैं।
  • भारत प्राकृतिक रेशम की सभी 4 प्रमुख किस्मों का उत्पादन करने वाला एकमात्र देश है। (टेबल देखें)

भारत में रेशम उद्योग के लगातार विकास के लिए प्रेरक कारक

  • संस्थागत समर्थन
    • केंद्रीय रेशम बोर्ड (मुख्यालय, बेंगलुरु): यह वस्त्र मंत्रालय के तहत वैधानिक निकाय है। यह रेशम उत्पादन के समावेशी विकास के लिए काम करता है।
    • सिल्क मार्क ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया (SMOI): यह असली रेशम की पहचान को प्रमाणित करता है।
    • अंतर्राष्ट्रीय रेशम उत्पादन आयोग (मुख्यालय, बेंगलुरू): यह संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध अंतर-सरकारी संगठन है, जो रेशम उद्योग के वैश्विक विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
  • नीति एवं योजनाएं
    • रेशम समग्र एवं रेशम समग्र-2: यह अनुसंधान, गुणवत्ता सुधार और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण पर केंद्रित है।
    • कच्चा माल आपूर्ति योजना: इस योजना के तहत हथकरघा बुनकरों को रियायती दर पर धागा आपूर्ति सुनिश्चित की जाती है।
    • क्षमता निर्माण योजना (समर्थ/ SAMARTH): इसके तहत रेशम, जूट, हथकरघा और परिधान में कौशल विकास किया जाता है। इसके अंतर्गत 2024-26 तक 3 लाख लोगों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
  • भौगोलिक संकेतक (GI): कांचीपुरम सिल्क साड़ी (तमिलनाडु)मुगा सिल्क (असम)मैसूर सिल्क (कर्नाटक)भागलपुरी टसर (बिहार) आदि।

भारत में रेशम के प्रकार

  • शहतूत रेशम या मलबरी सिल्क (भारत के रेशम उत्पादन का लगभग 90%): इसका उत्पादन मुख्य रूप से कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल आदि में होता है।
  • टसर रेशम (कोसा): यह रेशम अर्जुन और आसन जैसे वृक्षों पर वन्य रेशम के कीड़ों द्वारा उत्पादित किया जाता है।
    • प्रमुख उत्पादक: झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा।
  • एरी सिल्क: इसे अहिंसा सिल्क भी कहा जाता है, क्योंकि रीलिंग के दौरान रेशम के कीड़े नहीं मरते हैं।
    • यह पूर्वोत्तर (असम, मेघालय) में उत्पादित होता है।
  • मूगा सिल्क: यह मुख्य रूप से असम में एन्थेरिया असमेंसिस कीट से प्राप्त होता है।
    • प्राकृतिक रूप से इसकी चमक सुनहरे-पीले रंग की होती है और यह अत्यधिक टिकाऊ भी होता है।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet