सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 21 Apr 2025

    5 min read

    ब्राज़ील (राजधानी: ब्रासीलिया)

    ब्राज़ील में 15वीं ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की बैठक आयोजित की गई।

    भौगोलिक अवस्थिति:

    • यह दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा और दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा देश है।
    • यह अटलांटिक महासागर के किनारे पर स्थित है। चिली और इक्वाडोर को छोड़कर दक्षिण अमेरिका के सभी देशों के साथ इसकी सीमा लगती है।

    भौगोलिक विशेषताएं:

    • भूमध्य रेखा और मकर रेखा दोनों इससे होकर गुजरती है।
    • प्रमुख नदी: दुनिया की सबसे बड़ी नदी प्रणाली अमेज़न ब्राजील से होकर बहती है। इस नदी के किनारे दुनिया के प्राकृतिक रूप से विकसित वर्षावन है।
    • जलवायु: उत्तर-पूर्वी शुष्क क्षेत्र को छोड़कर, इसके ज्यादातर भाग में आर्द्र उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय जलवायु पाई जाती है।
    • खनन: ब्राजील विश्व में नियोबियम का शीर्ष उत्पादक है। इसके अलावा यह लौह अयस्क, मैंगनीज, टैंटालाइट और बॉक्साइट का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है।
    • Tags :
    • दक्षिण अमेरिका
    • ब्राज़ील
    • अमेज़न
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features