सुर्ख़ियों में रहे स्थल | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

    सुर्ख़ियों में रहे स्थल

    Posted 21 Mar 2025

    4 min read

    सूरीनाम (राजधानी: पैरामारिबो)

    Map of Suriname in the South Americ. The map also shows neighbouring countries like Guyana.

    भारत ने पैशन फ्रूट उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सूरीनाम को 1 मिलियन डॉलर मूल्य की मशीनरी भेजी।

    • वर्तमान में सूरीनाम की आबादी में भारतीय प्रवासियों की हिस्सेदारी 27% से अधिक है।

    भौगोलिक अवस्थिति: 

    • यह दक्षिण अमेरिका का सबसे छोटा देश है।
    • सीमावर्ती देश: इसके पूर्व में फ्रेंच गुयाना, दक्षिण में ब्राजील, और पश्चिम में गुयाना स्थित है।
    • सीमावर्ती जल निकाय: इसके उत्तर में अटलांटिक महासागर अवस्थित है।

    भौगोलिक विशेषताएं:

    • प्रमुख पर्वत श्रृंखलाएं: बाखॉइस पर्वत और वान आश वान वाइक पर्वत।
    • उच्चतम बिंदु: विल्हेल्मिना पर्वतमाला में जुलियाना टॉप।
    • प्रमुख नदियां: सूरीनाम, मारोनी, कोरन्टाइन आदि।
    • Tags :
    • सूरीनाम
    • पैरामारिबो
    • दक्षिण अमेरिका
    • जुलियाना टॉप
    Watch News Today
    Subscribe for Premium Features