अग्र सक्रिय शासन और समय पर कार्यान्वयन | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

हाल ही में प्रधान मंत्री ने विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा के लिए प्रगति बैठक की अध्यक्षता की।

प्रगति/PRAGATI के बारे में

  • उत्पत्ति: प्रगति की शुरुआत 2015 में हुई थी। यह बहुउद्देश्यीय, बहु-मॉडल प्लेटफॉर्म है।
  • उद्देश्य:
    • आम जनता की शिकायतों का समाधान करना।
    • केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं और परियोजनाओं की निगरानी और समीक्षा करना।
    • राज्य सरकारों द्वारा चिन्हित की गई परियोजनाओं की भी समीक्षा करना।
  • त्रिस्तरीय प्रणाली: PMO, केंद्र सरकार के सचिव और राज्यों के मुख्य सचिव।
  • प्रमुख विशेषताएं: विभिन्न सरकारी निकायों के बीच समन्वय की कमी के कारण आने वाली अड़चनों को दूर करता है और अनुवर्ती कार्रवाई और निरंतर समीक्षा के लिए निर्णयों को ट्रैक करना।
  • उपलब्धियां: जून 2023 तक, इस प्लेटफॉर्म ने 17.05 लाख करोड़ रुपये (205 बिलियन डॉलर) मूल्य की 340 परियोजनाओं की समीक्षा की है।

भारत-मंगोलिया के मध्य संयुक्त युद्धाभ्यास नोमैडिक एलीफेंट का 17वां संस्करण मंगोलिया के उलानबटोर में आयोजित किया जाएगा। 

  • यह भारत और मंगोलिया में प्रतिवर्ष तथा वैकल्पिक रूप से आयोजित किया जाता है ।
  • इसका पिछला संस्करण (2024) उमरोई, मेघालय में आयोजित किया गया था। 
  • इसका उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के अधिदेश के तहत अर्ध शहरी/ पहाड़ी इलाकों में अर्ध पारंपरिक अभियानों के तहत संयुक्त टास्क फ़ोर्स को नियोजित करके दोनों सेनाओं के बीच इंटरऑपरेबिलिटी क्षमता को बढ़ाना है।

हाल ही में, CBI (केन्द्रीय जांच ब्यूरो) ने ऑपरेशन चक्र-V के तहत एक अंतर्राष्ट्रीय साइबर अपराध सिंडिकेट के कथित सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

ऑपरेशन चक्र-V के बारे में

  • इसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय संगठित साइबर अपराध/ डिजिटल अरेस्ट पर अंकुश लगाना है। 

डिजिटल अरेस्ट क्या है?

  • यह एक ऑनलाइन ठगी है जिसमें अपराधी खुद को पुलिस या सरकारी अधिकारी बताकर डर और धमकी के जरिए लोगों से पैसे वसूलते हैं।
  • वे लोगों को गिरफ्तारी, बैंक खाता फ्रीज होने, पासपोर्ट रद्द होने जैसी धमकियाँ देते हैं।
  • साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के अन्य उपाय: भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C), साइबर सुरक्षित भारत, साइबर स्वच्छता केंद्र, भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल (CERT-In), आदि।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने ओडिशा के भुवनेश्वर में स्थित ICAR-केंद्रीय मीठाजल जलीय कृषि संस्थान (ICAR-CIFA) से विकसित कृषि संकल्प अभियान (VKSA-2025) का शुभारंभ किया।

  • इस मौके पर CIFA Argu VAX–I नामक एक नई मछली वैक्सीन भी जारी की गई, जो मछलियों में परजीवी संक्रमण से बचाव करती है। इसे ICAR-CIFA ने विकसित किया है।

विकसित कृषि संकल्प अभियान के बारे में

  • लक्ष्य: प्रौद्योगिकी प्रसार, क्षमता निर्माण और जमीनी स्तर पर सहभागिता के माध्यम से पूरे भारत में 1.5 करोड़ से अधिक किसानों तक पहुंचना।

प्रयोगशाला से भूमि तक: वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों, अधिकारियों और प्रगतिशील किसानों की टीमें 700 से अधिक जिलों की यात्रा करेंगी और गांवों के लाखों किसानों तक पहुंचेगी तथा किसानों को आधुनिक कृषि के बारे में जानकारी प्रदान करेंगी ।

चीन ने मंगल ग्रह के निकट स्थित क्षुद्रग्रह से सैंपल को पृथ्वी पर लाने के लिए तियानवेन-2 अंतरिक्ष यान प्रक्षेपित किया।

  • इससे पहले, एक ऑर्बिटर, एक लैंडर और एक रोवर (ज़ूरोंग) से युक्त तियानवेन-1 प्रोब 2021 में मंगल ग्रह की सतह पर उतरा था। 
  • तियानवेन-3 का प्रक्षेपण 2028 के आस-पास होना है, जिसका उद्देश्य मंगल ग्रह से सैंपल एकत्र करना और उसे पृथ्वी पर लाना है।
  • तियानवेन-4 का लक्ष्य 2030 के आस-पास बृहस्पति ग्रह का अन्वेषण करना है।

तियानवेन-2 प्रोब के बारे में

  • प्रक्षेपण यान: लॉन्ग मार्च 3-B रॉकेट।
  • उद्देश्य: क्षुद्रग्रह 2016HO3 से सैंपल एकत्र करना तथा मेन बेल्ट में मौजूद धूमकेतु 311P का अन्वेषण करना, जो मंगल ग्रह की तुलना में पृथ्वी से और अधिक दूर स्थित है।
  • मिशन की अवधि: 2027 के अंत तक।

केंद्र सरकार ने विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए 34 बायोस्टिमुलेंट्स की अधिसूचना जारी की।

बायोस्टिमुलेंट्स के बारे में

  • बायोस्टिमुलेंट्स प्राकृतिक या जैविक स्रोतों से प्राप्त ऐसे पदार्थ होते हैं जो पौधों/ फसलों की वृद्धि, पोषक तत्वों के अवशोषण, और आघातों को सहने की क्षमता को बढ़ाते हैं।
    • उदाहरण: समुद्री शैवाल (जैसे- सारगैसमउल्वा), ह्युमिक एसिडफुल्विक एसिड आदि।
  • इनका पंजीकरण फर्टिलाइजर कंट्रोल ऑर्डर (FCO) 1985 के तहत किया जाता है।

प्रधानमंत्री-सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के कार्यान्वयन के साथ दीव भारत का पहला जिला बन गया है, जो अपनी सम्पूर्ण बिजली मांग को सौर ऊर्जा से पूर्ण कर रहा है।

पीएम-सूर्य घर के बारे में: मुफ्त बिजली योजना

  • योजना का प्रकार: केंद्रीय क्षेत्रक योजना।
  • सबंधित मंत्रालय: नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE)।
  • योजना की विशेषताएं,
    • घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी दी जाएगी।
    • यह सब्सिडी सोलर पैनल की लागत का 40% तक कवर करेगी।
    • इससे देशभर में 1 करोड़ घरों को लाभ होने की उम्मीद है।
    • योजना के तहत नए कौशल और कौशल उन्नयन के माध्यम से 3 लाख से अधिक कुशल कार्यबल तैयार किया जाएगा।

सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ क्लासिकल तमिल (CICT) ने तिरुक्कुरल का चार मध्यम और लघु द्रविड़ भाषाओं-कुरुख, गोंडी, माल्टो और ब्राहुई में अनुवाद करवाने का कार्य शुरू किया है।

तिरुक्कुरल के बारे में

  • लेखक: तिरुवल्लुवर
  • काल: दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व से पांचवीं शताब्दी ईस्वी के बीच।
  • तिरुक्कुरल तीन प्रमुख भागों में विभाजित है- आराम (सद्गुण), पोरुल  (सरकार और समाज), और इनबम (प्रेम)।
  • यह 1,330 पदों (कुरालों) का संग्रह है।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet