चीन सहित 33 देशों ने IOMed की स्थापना पर कन्वेंशन पर हस्ताक्षर किए। इसका मुख्यालय हांगकांग में होगा।
- संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 33 में अंतर्राष्ट्रीय विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए वार्ता, पूछताछ, मध्यस्थता, सुलह, माध्यस्थम (Arbitration), न्यायिक समाधान या अन्य शांतिपूर्ण तरीकों का प्रावधान है।
- विवाद निपटान के तरीकों को लागू करने के लिए अलग-अलग अंतर्राष्ट्रीय संगठन स्थापित किए गए हैं, जैसे- अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ), स्थायी माध्यस्थम न्यायालय आदि।
- हालांकि, अभी तक विवाद निपटान की मध्यस्थता विधि के लिए कोई स्थापित अंतर-सरकारी संगठन नहीं था।
अन्य अंतर्राष्ट्रीय विवाद निपटान संगठन
- अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ)
- ICJ संयुक्त राष्ट्र का प्रमुख न्यायिक अंग है। इसकी स्थापना 1945 में संयुक्त राष्ट्र चार्टर के माध्यम से हुई थी।
- यह नीदरलैंड के हेग (पीस पैलेस) में स्थित है।
- यह विविध राष्ट्रों के मध्य कानूनी विवादों का निपटारा करता है। साथ ही, राष्ट्रों को अधिकृत संयुक्त राष्ट्र अंगों और विशेष एजेंसियों द्वारा संदर्भित कानूनी प्रश्नों पर सलाहकारी राय भी देता है।
- स्थायी माध्यस्थम न्यायालय (Permanent Court of Arbitration):
- उद्देश्य: इसे राष्ट्रों के बीच माध्यस्थम और विवाद समाधान के अन्य रूपों को सुविधाजनक बनाने के लिए 1899 में स्थापित किया गया था।
- ऐसा मंच प्रदान करने वाला यह पहला स्थायी अंतर-सरकारी संगठन है।
- मुख्यालय: पीस पैलेस (हेग, नीदरलैंड)।
- उद्देश्य: इसे राष्ट्रों के बीच माध्यस्थम और विवाद समाधान के अन्य रूपों को सुविधाजनक बनाने के लिए 1899 में स्थापित किया गया था।