अनंतिम वार्षिक सकल घरेलू उत्पाद अनुमान | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के अनंतिम अनुमान जारी किए।

मुख्य बिंदु 

  • वित्त वर्ष 2024-25 में वास्तविक GDP (स्थिर मूल्यों पर GDP) की वृद्धि दर 6.5%, जबकि नॉमिनल GDP (वर्तमान मूल्यों पर GDP) की वृद्धि दर 9.8% दर्ज की गई।
  • वित्त वर्ष 2024-25 में वास्तविक सकल मूल्य वर्धन (GVA) 171.87 लाख करोड़, जबकि नॉमिनल GVA 300.22 लाख करोड़ रुपये रहा।
  • निजी अंतिम उपभोग व्यय (PFCE) में 7.2% की वृद्धि दर दर्ज की गई है।
  • सकल स्थायी पूंजी निर्माण (GFCF) में 7.1% की वृद्धि दर दर्ज की गई है।

महालेखा नियंत्रक (Comptroller General of Account) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत का राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद का 4.8% रहा। यह केंद्रीय बजट वित्त वर्ष 2025-26 द्वारा निर्धारित संशोधित अनुमान के अनुरूप है।

राजकोषीय घाटे के बारे में

  • राजकोषीय घाटा सरकार के कुल व्यय तथा उधार को छोड़कर कुल प्राप्तियों के बीच का अंतर है।
  • सकल राजकोषीय घाटा = कुल व्यय – (राजस्व प्राप्तियां + गैर-ऋण सृजन पूंजीगत प्राप्तियां)
    • गैर-ऋण सृजन पूंजीगत प्राप्तियां वे प्राप्तियां हैं जो ऋण नहीं होती हैं और ऋण  के बोझ को नहीं बढाती हैं। उदाहरण के लिए- ऋणों की वसूली, सार्वजनिक उपक्रमों की बिक्री से प्राप्त आय।

गोवा अपने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर, उल्लास - नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत पूर्ण कार्यात्मक साक्षरता हासिल करने वाला दूसरा राज्य (मिजोरम के बाद) बन गया।

  • उल्लास एक केंद्र प्रायोजित पहल है, जिसका उद्देश्य कार्यात्मक साक्षरता प्रदान करना और शिक्षार्थियों को महत्वपूर्ण जीवन कौशल से समृद्ध बनाना है।

गोवा के बारे में

  • यह पश्चिमी तट पर स्थित भारत का सबसे छोटा राज्य है।
  • ऐतिहासिक पृष्ठभूमि: यह कभी मौर्य साम्राज्य का हिस्सा था और इस पर बादामी के चालुक्य शासकों, मालखेड के राष्ट्रकूटों, विजयनगर साम्राज्य और बहमनी सुल्तानों का शासन भी रहा था।
    • 1510 ई. में अफोंसो डी अल्बुकर्क ने बीजापुर के सुल्तान से गोवा को छीन लिया।
    • 1961 में गोवा पुर्तगाली शासन से स्वतंत्र हुआ और बाद में एक केंद्र शासित प्रदेश बन गया।
  • प्रमुख नदियां: मांडवी, जुआरी, चपोरा आदि।

भारत की राष्ट्रपति ने 2025 के नेशनल फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार उन 15 नर्सों को प्रदान किया है, जिन्होंने जन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में उत्कृष्ट सेवा दी।

राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगल पुरस्कार के बारे में

  • यह पुरस्कार 1973 में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया था।
  • इसका उद्देश्य नर्सों की उत्कृष्ट सेवाओं को सम्मानित करना है। यह पुरस्कार पंजीकृत नर्सों, मिडवाइव्स, सहायक नर्स-मिडवाइव्स और लेडी हेल्थ विजिटर्स को दिया जाता है।
  • प्रत्येक पुरस्कार में एक प्रशंसा-पत्र, 1,00,000 रुपये की नकद राशि, एक पदक शामिल होता है।

AIIMS की एक रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर भारत के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले शहरी किशोरों में से लगभग 41% फोलेट (विटामिन B9) की कमी से ग्रस्त है।

विटामिन B9 (फोलेट या फोलिक एसिड) के बारे में

  • फोलेट विटामिन B9 का प्राकृतिक रूप है। यह जल में घुलनशील होता है और कई खाद्य पदार्थों में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है।
  • कार्य: यह DNA और RNA के निर्माण में मदद करता है तथा प्रोटीन के पाचन में भी सहायक होता है।
    • यह स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाएं बनाने के लिए जरूरी होता है, और गर्भावस्था व भ्रूण के विकास जैसी तीव्र वृद्धि के समय बेहद महत्वपूर्ण होता है।
  • फोलेट के स्रोत: गहरी हरी पत्तेदार सब्जियाँ, बीन्स, मूंगफली आदि।
  • फोलेट की कमी से DNA संश्लेषण की प्रक्रिया रुक जाती है और अन्य बातों के साथ-साथ मेगालोब्लास्टिक एनीमिया के लक्षण भी उत्पन्न होते हैं।

स्विट्जरलैंड में बिर्च ग्लेशियर के टूटने से भारी भूस्खलन हुआ, जिससे ब्लैटन नामक गांव का कुछ हिस्सा दब गया है।

  • इस भूस्खलन का प्रभाव लोंज़ा नदी पर भी पड़ा है।

बिर्च ग्लेशियर

  • बिर्च ग्लेशियर उत्तरी स्विट्जरलैंड की लोत्सचेन्टल घाटी में स्थित है।
  • विशेषज्ञों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन ग्लेशियर के टूटने की मुख्य वजह है।
    • बढ़ते वैश्विक तापमान के कारण ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं और पहाड़ों की ढलानों को एक साथ बांधे रखने वाली बर्फीली भूमि (पर्माफ्रॉस्ट) भी पिघल रही है।
  • यूरोप में सबसे ज्यादा ग्लेशियर स्विट्जरलैंड में हैं, लेकिन साल 2000 से अब तक इनका लगभग 40% हिस्सा नष्ट हो चुका है।

फाइबर ऑप्टिक्स फर्स्ट-पर्सन-व्यू (FPV) ड्रोन का उपयोग रूस-यूक्रेन युद्ध में किया जा रहा है।

फाइबर ऑप्टिक्स फर्स्ट-पर्सन-व्यू (FPV) ड्रोन्स के बारे में

  • ये वायर्ड कामिकाज़े ड्रोन होते हैं, जो नेविगेशन के लिए रेडियो वेव्स की बजाय फाइबर ऑप्टिक तकनीक का उपयोग करते हैं।
    • फाइबर ऑप्टिक्स में बहुत पतले कांच या प्लास्टिक के तार का उपयोग होता है, जिनमें प्रकाश गति करता है और सूचना भेजता है। यह पूर्ण आंतरिक परावर्तन के सिद्धांत पर काम करता है।
  • इसमें ड्रोन ऑपरेटर को हाई स्पीड पर उच्च गुणवत्ता वाली छवियां प्राप्त होती हैं। इससे नेविगेशन क्षमता और लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाने में सुधार होता है।
  • विशेषताएं: 
    • इन्हें ट्रेस करना मुश्किल होता है, 
    • ये इलेक्ट्रॉनिक हैकिंग से सुरक्षित होते हैं, 
    • लम्बी बैटरी लाइफ, 
    • दुर्गम क्षेत्रों में अधिक सटीक नेविगेशन संभव होता है।
  • कमियां: यह धीमा हो सकता है; और केबल में बाधा आने या उलझने की संभावना होती है।

तेलंगाना सरकार ने कवल टाइगर रिजर्व को महाराष्ट्र के ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व से जोड़ने वाले टाइगर कॉरिडोर क्षेत्र को ‘कुमराम भीम कंजर्वेशन रिजर्व’ घोषित किया है।

कवल टाइगर रिजर्व के बारे में

  • यह सह्याद्री पर्वतमाला के पूर्व में गोदावरी नदी के तट पर तेलंगाना में स्थित है।
  • यह मध्य भारत के बाघ भू-परिदृश्य के सुदूर दक्षिणी सिरे पर स्थित है। यह ताडोबा-अंधारी बाघ रिजर्व (महाराष्ट्र) और इंद्रावती बाघ रिजर्व (छत्तीसगढ़) से भी जुड़ा हुआ है।
  • वनस्पतियां: दक्षिणी उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन और दक्षिणी शुष्क मिश्रित पर्णपाती वन।
  • जीव-जंतु: बाघ, तेंदुआ, नीलगाय, चिंकारा, लोमड़ी, सियार आदि।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet