वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद (FSDC)
हाल ही में, केंद्रीय वित्त मंत्री ने वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद की 29वीं बैठक की अध्यक्षता की।
वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद (FSDC) के बारे में
- स्थापना: यह भारत सरकार द्वारा दिसंबर 2010 में गठित उच्च-स्तरीय गैर-सांविधिक संस्था (non-statutory body) है।
- उद्देश्य: इसका मुख्य उद्देश्य वित्तीय स्थिरता को बनाए रखने और वित्तीय क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने वाले तंत्र को मजबूत और संस्थागत बनाना है।
- संरचना: इसकी अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री करते/ करती हैं। इसकी बैठकों में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर, केंद्रीय वित्त सचिव, वित्तीय सेवाओं के सचिव, मुख्य आर्थिक सलाहकार, तथा SEBI, IRDAI व PFRDA के अध्यक्ष शामिल होते हैं।
- FSDC की उप-समिति: FSDC के अंतर्गत एक उप-समिति का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता RBI के गवर्नर करते हैं।
- Tags :
- FSDC
हुदैदा बंदरगाह
इजराइल ने यमन के हुदैदा बंदरगाह पर पहला नौसैनिक हमला किया है।
हुदैदा बंदरगाह के बारे में

- अवस्थिति: यह बंदरगाह पश्चिमी यमन में, रेड सी (लाल सागर) के तट पर स्थित है।
- महत्व: यमन में लगभग 70% आयात और 80% मानवीय सहायता हुदैदा, सालिफ और रास ईसा बंदरगाहों के माध्यम से पहुँचती है। इस तरह यह बंदरगाह व्यापार और मानवीय सहायता, दोनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
- Tags :
- हुदैदा बंदरगाह
पोसोन पोया (Poson Poya)
श्रीलंका में 10 जून को पवित्र पोसोन पोया पर्व मनाया गया। यह पर्व आज से 2,000 साल पहले श्रीलंका में बौद्ध धर्म के ऐतिहासिक आगमन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
पोसोन पोया पर्व के बारे में
- अवसर: यह पर्व श्रीलंका में हर साल जून माह की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।
- महत्व:
- यह पर्व उस प्रथम उपदेश की स्मृति में मनाया जाता है जो सम्राट अशोक के पुत्र अर्हत महेन्द्र ने राजा देवानंपियतिस्स को मिहिंतले में दिया था।
- पोसोन पोया पर्व के दौरान अहिंसा के मूल्य को प्राथमिक मूल्य के रूप में रेखांकित किया जाता है। संघर्ष से ग्रस्त दुनिया में, यह पर्व याद दिलाता है कि 'अहिंसा' - एक कालातीत सिद्धांत है जो सभी के लिए जीवन और स्वतंत्रता की रक्षा करता है।
- महत्व की दृष्टि से, बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए "पोसोन पोया" वेसाक के बाद दूसरा सबसे पवित्र दिवस है।
- Tags :
- पोसोन पोया
KATRIN एक्सपेरिमेंट
कार्ल्सरुहे ट्रिटियम न्यूट्रिनो (KATRIN) एक्सपेरिमेंट ने ट्रिटियम मॉलिक्यूल के विघटन का बारीकी से अवलोकन किया है। इससे न्यूट्रिनो के द्रव्यमान का अनुमान लगाया जा सकता है।
KATRIN प्रयोग के बारे में
- अवस्थिति: KATRIN एक्सपेरिमेंट जर्मनी में स्थित है।
- लक्ष्य: इसका मुख्य लक्ष्य न्यूट्रिनो के पूर्ण द्रव्यमान का निर्धारण करना है, जो ब्रह्मांड में सबसे रहस्मयी कणों में से एक हैं।
न्यूट्रिनो के बारे में
- यह अब तक ज्ञात सबसे हल्का कण (पार्टिकल) है।
- न्यूट्रिनो विद्युत रूप से उदासीन (neutral) और अन्य पदार्थों के साथ अभिक्रिया करने में कमजोर है। इसलिए इसका पता लगाना बेहद मुश्किल होता है।
- Tags :
- KATRIN एक्सपेरिमेंट
सर्च एंड रेस्क्यू एड टूल (SARAT)
केरल तट से दूर एक कंटेनर जहाज में आग लगने के बाद, भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (INCOIS) ने बहाव और तेल रिसाव की एडवाइजरी जारी की है।
- INCOIS ने कंटेनरों और मलबे के संभावित बहाव पैटर्न को ट्रैक करने के लिए अपना सर्च एंड रेस्क्यू एड टूल (SARAT) भी सक्रिय कर दिया है।
SARAT के बारे में
- यह टूल 'पृथ्वी प्रणाली विज्ञान संगठन (ESSO)-INCOIS' द्वारा विकसित किया गया है।
- ESSO-INCOIS केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत कार्य करता है।
- यह टूल 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम के तहत प्रारंभ और विकसित किया गया है।
- उद्देश्य: समुद्र में संकट में फंसे व्यक्तियों/ जहाजों की पहचान और खोजबीन से जुड़े कार्यों को कम-से-कम समय में पूरा करने में सहायता प्रदान करना।
- यह भारतीय तटरक्षक बल, भारतीय नौसेना और तटीय सुरक्षा पुलिस के अभियानों को सहयोग प्रदान करता है।
- कार्यप्रणाली: यह हाई-रिज़ॉल्यूशन वाले क्षेत्रीय महासागरीय मॉडलिंग सिस्टम का उपयोग करता है, जिसे INCOIS में स्थापित सुपर कम्प्यूटर्स की मदद से तैयार किया जाता है।
- Tags :
- SARAT
- INCOIS
कैथेप्सिन B
राष्ट्रीय पशु जैव प्रौद्योगिकी संस्थान (NIAB) के शोधकर्ताओं ने पाया है कि 'कैथेप्सिन B' (Cat B) नामक एक कोशिकीय प्रोटीन की गतिविधि को कम करने से अंडाशय रिजर्व को बनाए रखने में मदद मिलती है।
कैथेप्सिन B के बारे में
- प्रकृति: कैथेप्सिन B एक लाइसोसोमल सिस्टीन प्रोटीज़ है।
- कार्य: यह प्रोटीन टर्नओवर, एंटीजन प्रोसेसिंग और एपोप्टोसिस (ऊतक विनियमन के लिए प्रोग्राम्ड कोशिका मृत्यु) में शामिल होता है।
- स्थान: यह मुख्य रूप से लाइसोसोम में पाया जाता है।
- लाइसोसोम झिल्ली से घिरे कोशिकांग होते हैं। इनमें विभिन्न प्रकार के एंजाइम होते हैं जो सभी प्रकार के जैविक पॉलिमर्स जैसे- प्रोटीन्स, न्यूक्लिक एसिड्स, कार्बोहाइड्रेट्स और लिपिड्स को तोड़ने में सक्षम हैं।
- सबस्ट्रेट्स: यह बाह्य कोशिकीय मैट्रिक्स प्रोटीन (जैसे कोलेजन, फाइब्रोनेक्टिन) को निम्नीकृत करता है।
- रोगों में भूमिका: यह कैंसर मेटास्टेसिस, सूजन और न्यूरोडीजेनेरेटिव विकारों के लिए उत्तरदायी होता है।
- Tags :
- 'कैथेप्सिन B' (Cat B)
- लाइसोसोमल
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM)
CAQM, CSIR-CRRI, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में धूल से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए शहरी सड़क पुनर्विकास हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
NCR और आस-पास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के बारे में
- स्थापना: CAQM एक वैधानिक संस्था है। इसका गठन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और इसके आस-पास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग अधिनियम 2021 के तहत किया गया है।
- नोडल मंत्रालय: केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय।
- मुख्यालय: दिल्ली
- भूमिका और शक्तियां: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और इसके आस-पास के क्षेत्रों में वायु की गुणवत्ता बनाए रखने और इसमें सुधार के उद्देश्य से सभी आवश्यक उपाय करना, निर्देश जारी करना आदि।
- NCR के आस-पास के क्षेत्रों का अर्थ हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश राज्यों के कुछ क्षेत्रों से है।
- Tags :
- CAQM
- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR)
Articles Sources
सेंट सोफिया कैथेड्रल
रूसी हमले में कीव में स्थित सेंट सोफिया कैथेड्रल को नुकसान पहुंचा है।
संत सोफिया कैथेड्रल के बारे में
- अवस्थिति: यह यूक्रेन की राजधानी कीव में स्थित है। यह यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल सूची में भी शामिल है।
- निर्माण: इसका निर्माण 11वीं शताब्दी में हुआ था। इसे यूक्रेन की राजसत्ता और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक माना जाता है।
- सूचीबद्ध: यूनेस्को ने 1990 में स्थापत्य और सांस्कृतिक महत्त्व के लिए इसे सूचीबद्ध किया था। यूनेस्को इसे "न्यू कॉन्स्टेंटिनोपल" विजन के हिस्से के रूप में वर्णित करता है।
- स्थापत्य शैली: इसकी स्थापत्य शैली में बाईजेंटीयन और पूर्वी ऑर्थोडॉक्स का मिश्रण है।
- महत्त्व: पूर्वी ईसाई स्थापत्य और तीर्थयात्रा परंपराओं को दिशा देने में इसकी भूमिका की वजह से इसका सार्वभौमिक महत्त्व है।
- Tags :
- यूक्रेन
- सेंट सोफिया कैथेड्रल
- बाईजेंटीयन