'डिजिटल अरेस्ट' को रोकने और समयबद्ध तरीके से धनवापसी सुनिश्चित करने के लिए उच्चतम न्यायालय ने SOPs अनिवार्य किया | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

उच्चतम न्यायालय ने केंद्र सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और राज्यों को 'डिजिटल अरेस्ट'  जैसे साइबर धोखाधड़ी के मामलों पर रोक लगाने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOPs) तैयार करने का निर्देश दिया है।

उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी मुख्य निर्देश:

  • RBI को निर्देश: चार सप्ताह के भीतर ऐसी SOP तैयार करे, जिसके तहत साइबर धोखाधड़ी से जुड़े 'म्यूल अकाउंट्स' पर अस्थायी डेबिट रोक लगाई जा सके।  
  • राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों को निर्देश: राज्य साइबर अपराध समन्वय केंद्र को शीघ्र कार्यरत किया जाए और भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के परामर्श से e-जीरो FIR व्यवस्था 4 सप्ताह के भीतर लागू की जाए।
  • अंतर-विभागीय समिति (IDC) को निर्देश: साझा दायित्व और पीड़ितों को मुआवजा देने की व्यवस्था पर विचार करे। 
    • साथ ही, IDC, CBI को यह भी निर्देश दे कि यदि किसी संगठित साइबर गिरोह द्वारा की गई कुल धोखाधड़ी ₹10 करोड़ से कम भी हो, तब भी उसकी जांच की जाए।
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) और दूरसंचार विभाग (DoT) को निर्देश: "किल स्विच" प्रणाली की व्यवहार्यता का अध्ययन करें। इसके तहत आवश्यकता पड़ने पर ऑडियो और वीडियो कॉल पर समय-आधारित रोक लगाकर उगाही करने वाले नेटवर्क को बाधित किया जा सके।

डिजिटल अरेस्ट और इससे जुड़ी चिंताएं:

  • डिजिटल अरेस्ट: डिजिटल अरेस्ट मनोवैज्ञानिक तरीके से ठगी  की एक तकनीक है। इसमें ठग स्वयं को CBI, पुलिस या अन्य सरकारी अधिकारी बताकर फर्जी गिरफ्तारी वारंट दिखाते हैं। वे पीड़ित को तुरंत गिरफ्तारी का डर दिखाकर बड़ी धनराशि उनके बताए गए खातों में ट्रांसफर करवाते हैं।
  • धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग): ठगी से प्राप्त धन को कई 'म्यूल अकाउंट्स' में बाँट दिया जाता है। बाद में इसे विभिन्न खातों के माध्यम से विदेशों में भेज दिया जाता है।
  • डिजिटल अरेस्ट से निपटने में चुनौतियां: धोखाधड़ी के बाद राशि फ्रीज करने में देरी, विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय की कमी, शिकायत निवारण प्रणाली का बिखरा हुआ ढाँचा, पीड़ितों को धन वापस मिलने की कम दर।

पहले से जारी सुरक्षा उपाय 

  • संस्थागत व्यवस्था: भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C), राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर -1930। 
  • प्रौद्योगिकी आधारित पहलें: I4C–RBI समझौता (MoU), 2026 के तहत MuleHunter.ai नामक AI-आधारित प्रणाली विकसित की गई है, जो संदिग्ध म्यूल अकाउंट्स की पहचान करने में सहायता करती है।
  • विधिक व्यवस्था: सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000, भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023, धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (PMLA, 2002)।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (PMLA, 2002)

यह वह कानून है जो धन शोधन को रोकता है और अपराध की आय को जब्त करने का प्रावधान करता है।

भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023

यह भारतीय दंड संहिता, 1860 को प्रतिस्थापित करने वाला एक नया आपराधिक कानून है। इसका उद्देश्य आपराधिक न्याय प्रणाली को आधुनिक बनाना और अपराधों के लिए अधिक प्रभावी दंड का प्रावधान करना है, जिसमें महिलाओं के खिलाफ अपराधों के लिए मजबूत प्रावधान भी शामिल हैं।

Mulehunter.AI

An artificial intelligence-powered tool developed by the Reserve Bank Innovation Hub (RBIH) designed for the rapid and efficient identification of fraudulent bank accounts used as 'mule accounts' for money laundering.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet