एक नए ऐतिहासिक अध्ययन में ब्रह्मांड के "अज्ञात" सामान्य पदार्थ की अवस्थिति का पता चला | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

हार्वर्ड एंड स्मिथसोनियन (CfA) और कैलटेक के वैज्ञानिकों ने पहली बार ब्रह्मांड के अज्ञात सामान्य पदार्थ (ordinary matter) का पता लगाया है। उन्होंने इस खोज के लिए फास्ट रेडियो बर्स्ट (FRBs) नामक शक्तिशाली ब्रह्मांडीय संकेतों का उपयोग किया। 

  • इससे पहले, वैज्ञानिकों को पता था कि ब्रह्माण्ड के सामान्य या बैरियोनिक मैटर का कम-से-कम आधा हिस्सा अज्ञात है।

ब्रह्मांड में सामान्य पदार्थ का वितरण

  • 76% अंतर-आकाशगंगा माध्यम (intergalactic medium - IGM) में: यह आकाशगंगाओं के बीच की पतली गैस है।
  • 15% आकाशगंगा प्रभामंडल (galaxy halos) में: ये आकाशगंगाओं के बाहरी क्षेत्र हैं।
  • 9% आकाशगंगाओं के भीतर: इनमें तारे, ग्रह और गैस एवं धूल के विशाल बादल शामिल हैं, जो सभी गुरुत्वाकर्षण से बंधे होते हैं।

फास्ट रेडियो बर्स्ट्स (FRBs) क्या हैं?

  • परिभाषा: FRBs, रेडियो-तरंग आवृत्तियों में विद्युत-चुम्बकीय विकिरण का एक चमकदार और क्षणिक विस्फोट है। ये आमतौर पर हमारी आकाशगंगा से परे की आकाशगंगाओं में घटित होते हैं।
    • FRBs की अवधि कुछ मिलीसेकंड से लेकर कुछ सेकंड तक होती है।

फास्ट रेडियो बर्स्ट्स (FRBs) ने रहस्य सुलझाने में कैसे मदद की?

  • FRBs ने "कॉस्मिक फ्लैशलाइट्स" के रूप में काम किया। जब FRBs अंतरिक्ष में गमन करते हैं, वे-
    • अलग-अलग तरंग दैर्ध्य में प्रकीर्णित (Dispersion) हो जाते हैं, जैसे एक प्रिज्म सूर्य के प्रकाश को फैलाता है।
    • प्रकीर्णन की डिग्री उनके मार्ग में पदार्थ की मात्रा को दर्शाती है। 
  • FRBs ने कॉस्मिक वेब में पदार्थ वितरण का प्रथम प्रत्यक्ष माप First direct measurement) प्रदान किया है और विश्वसनीय ब्रह्मांडीय अन्वेषण में स्वयं को सही सिद्ध किया है।  

सामान्य पदार्थ (बैरियोनिक मैटर) बनाम डार्क मैटर

सामान्य पदार्थ (बैरियोनिक पदार्थ)

  • इसमें गैस, धूल, तारे, ग्रह और रोजमर्रा के पदार्थ (जैसे जल) शामिल हैं, जो विद्युत चुम्बकीय विकिरण (यानी प्रकाश) के साथ परस्पर क्रिया करते हैं।
  • यह ब्रह्मांड में सभी पदार्थ का लगभग 15% बनाता है।
  • डार्क मैटर के विपरीत, सामान्य पदार्थ बैरियन (जैसे प्रोटॉन, न्यूट्रॉन) से बना होता है।

डार्क मैटर

  • यह एक रहस्यमय पदार्थ है, जो ब्रह्मांड के भौतिक पदार्थ का लगभग 85% बनाता है लेकिन अदृश्य रहता है, क्योंकि यह प्रकाश के साथ परस्पर क्रिया नहीं करता।
  • डार्क मैटर सामान्य पदार्थ के साथ बहुत कमजोर या बिल्कुल भी परस्पर क्रिया नहीं करता।

समानताएं

  • दोनों पदार्थ हैं, जिसका अर्थ है कि उनमें द्रव्यमान होता है और वे स्थान घेरते हैं।
  • दोनों गुरुत्वाकर्षण बल लगाते हैं।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet