अभ्यास शक्ति | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

यह अभ्यास कैंप लार्ज़ाक, ला कैवेलरी, फ्रांस में आयोजित किया जाएगा। 

अभ्यास शक्ति (थल सेना) के बारे में

  • प्रकार: भारत और फ्रांस के बीच द्विवार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास।
  • फ्रांस के साथ अन्य संयुक्त अभ्यास: अभ्यास वरुण (नौसेना) और अभ्यास गरुड़ (वायुसेना)।

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी (SBM-U) के तहत कुछ शहर अब घरों से कचरा इकट्ठा करने में इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) का इस्तेमाल कर रहे हैं।

  • यह पहल सस्टेनेबल सिटीज़ इंटीग्रेटेड पायलट अप्रोच (SCIAP) प्रोजेक्ट के सहयोग से चल रही है।

SCIAP (2016) के बारे में:

  • इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य भारत में टिकाऊ (सस्टेनेबल) शहरी योजना और प्रबंधन को बढ़ावा देने में यूएन-हैबिटेट की मदद करना है।
  • इसे वैश्विक पर्यावरण सुविधा (GEF) द्वारा वित्त पोषित किया गया है तथा इसे संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (UNIDO) और यू.एन.-हैबिटेट द्वारा भारत सरकार के आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) के साथ मिलकर चलाया जा रहा है।
  • यह प्रोजेक्ट Global Environment Facility (GEF) द्वारा फंड किया गया है और इसे UNIDO व UN-Habitat द्वारा भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) के साथ मिलकर चलाया जा रहा है।
  • यह योजना फिलहाल पाँच शहरों में  पायलट आधार पर चल रही है: भोपाल, गुंटूर, मैसूर, विजयवाड़ा और जयपुर।

शोधकर्ताओं ने धनसिरी नदी की प्रदूषण स्थिति का अध्ययन करने के बाद उसे पुनर्जीवित करने के लिए नीतिगत सुझाव तैयार किए हैं।

धनसिरी नदी के बारे में:

  • उद्गम स्थल: यह नदी नागालैंड के लाइसांग चोटी से निकलती है।
    • प्रवाह मार्ग: यह नदी कार्बी आंगलोंग और नागालैंड के बीच सीमा बनाती है।
    • उप-सहायक नदियाँ: काकोडोंगा और भोगदोई। 
  • संगम: यह नदी ब्रह्मपुत्र नदी से उसके दक्षिणी तट पर आकर मिलती है।
  • वन्यजीवों का समर्थन: नदी के किनारे पर धनसिरी रिजर्व फॉरेस्ट और इंटांगकी नेशनल पार्क स्थित हैं।

शोधकर्ताओं ने 24-23 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्म पत्तों (fossil leaves) की खोज की है।

मुख्य खोजें:

  • खोज:
    • ये पत्तियाँ नोथोपेगिया वंश की हैं, जो अब केवल भारत की पश्चिमी घाट में पाई जाती हैं।
    • यह इस वंश का अब तक का सबसे पुराना ज्ञात जीवाश्म रिकॉर्ड है।
  • प्रवासन और विलुप्ति: नोथोपेगिया पूर्वोत्तर भारत से गायब हो गया, क्योंकि:
    • हिमालय के उत्थान के कारण जलवायु ठंडी हो गई।
    • वर्षा, हवा के पैटर्न में परिवर्तन।
    • स्थिर उष्णकटिबंधीय परिस्थितियों के कारण पश्चिमी घाट में जीवित रहा।

नोथोपेगिया वंश के बारे में:

  • वितरण: यह पौधा केवल भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका में पाया जाता है।
  • प्रजातियाँ: इस वंश की 10–11 ज्ञात प्रजातियां हैं, जिनमें से 8 भारत में पाई जाती हैं — ज्यादातर पश्चिमी घाट और देश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी बुद्धू नोनिया को उनके शताब्दी समारोह में श्रद्धांजलि अर्पित की और 1770 के दशक में हुए नोनिया विद्रोह के लिए नोनिया समुदाय की सराहना की।

  • नमक सत्याग्रह के दौरान गांधी जी के आह्वान पर बुद्धू नोनिया ने नमक बनाने के आन्दोलन में भाग लिया। उन्हें धोखे से गिरफ़्तार किया गया और मार दिया गया।

नोनिया विद्रोह के बारे में

  • सन् 1770 के आस-पास, दो बड़े विद्रोह हुए: सन्यासी विद्रोह और नोनिया विद्रोह (जो लगभग 1750 से शुरू होकर 30 साल तक चला)।
  • उद्देश्य: ब्रिटिश को देश से बाहर निकालना था।
  • मुख्य केंद्र: बिहार के हाजीपुर, तिरहुत, सारण और पूर्णिया जिलों में यह विद्रोह लोनिया (नोनिया) समुदाय द्वारा शुरू किया गया।
    • "लोनिया" शब्द की उत्पत्ति संस्कृत शब्द 'लवण' (नमक) से मानी जाती है।
    • यह समुदाय नमक, शोरा (saltpetre), अम्ल (acid) और गंधक (sulfur) बनाने के काम से जुड़ा हुआ था।

बराक मैगेन (लाइटनिंग शील्ड का हिब्रू नाम) ईरान के ड्रोन्स के खिलाफ इजरायल का सुरक्षा कवच है।

बराक मैगेन के बारे में:

  • यह इज़राइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (IAI) द्वारा विकसित एक उन्नत नौसैनिक वायु रक्षा प्रणाली है।
  • इसे खतरों की एक विस्तृत श्रृंखला का मुकाबला करने के लिए डिजाइन गया है। इन खतरों में UAVs (ड्रोन्स), क्रूज मिसाइल्स, उच्च प्रक्षेपवक्र वाले प्रोजेक्टाइल, और समुद्र से किनारे पर मार करने वाली मिसाइल्स शामिल हैं।

इजरायल की अन्य प्रमुख रक्षा प्रणालियां:

  • आयरन डोम,
  • डेविड्स स्लिंग,
  • ऐरो सिस्टम,
  • लेज़र आयरन बीम।

डेविड्स स्लिंग और ऐरो सिस्टम को इजरायल और संयुक्त राज्य अमेरिका ने मिलकर विकसित किया है।

NASA-ISRO SAR (सिंथेटिक अपर्चर रडार) मिशन अपने प्रक्षेपण के लिए इसरो के श्रीहरिकोटा स्थित स्पेसपोर्ट पहुंच गया है।

  • NISAR लगभग हर 12 दिन में संपूर्ण पृथ्वी और बर्फ की सतहों का दो बार अवलोकन करेगा।

सिंथेटिक अपर्चर रडार (SAR) के बारे में:

  • यह एक ऐसी तकनीक है जिससे अंधेरे या बादल होने पर भी साफ तस्वीरें ली जा सकती हैं।
  • कार्य-प्रणाली: SAR सिस्टम सामान्य कैमरे की तरह दृश्य प्रकाश का उपयोग करने के बजाय ऊर्जा के स्पंदन (जैसे माइक्रोवेव एनर्जी) भेजता है तथा धरातल, समुद्र आदि से वापस टकराकर लौटने वाली ऊर्जा को रिकॉर्ड करता है।
  • यह 24/7 डेटा कलेक्ट कर सकता है, क्योंकि माइक्रोवेव तरंगे बादल, धुआँ और हल्की बारिश में भी प्रवेश कर सकती हैं।

हिमाचल प्रदेश की सरकार ने किन्नौर जिले में स्थित शिपकी ला दर्रे को घरेलू पर्यटकों के लिए खोल दिया है।

  • इसे 2020 में डोकलाम गतिरोध के बाद बंद कर दिया गया था।

शिपकी ला दर्रे के बारे में:

  • यह भारत और तिब्बत (चीन) को जोड़ता है।
    • शिपकी ला का प्राचीन नाम पेमा ला या शेयर्ड गेट था। बाद में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने इसका नाम बदलकर शिपकी ला कर दिया।
  • सतलज नदी शिपकी ला से होकर भारत में प्रवेश करती है। तिब्बत में सतलज नदी को लांगचेन ज़ंगबो के नाम से जाना जाता है।

हिमाचल प्रदेश के अन्य महत्वपूर्ण दर्रे:

  • बारालाचा ला: लाहौल और स्पीति को लद्दाख से जोड़ता है।
  • रोहतांग ला: कुल्लू घाटी को लाहौल और स्पीति से जोड़ता है।
  • शिंगो ला/ शिंकु ला: हिमाचल प्रदेश को लद्दाख से जोड़ता है।
  • बोरसू पास: हिमाचल प्रदेश को उत्तराखंड से जोड़ता है।
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet