प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी 125 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (1901 - 1953) के बारे में
- उनका जन्म कोलकाता में हुआ था।
- वह कलकत्ता विश्वविद्यालय के सबसे कम उम्र के कुलपति थे।
योगदान

- वे 1940 में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यवाहक अध्यक्ष बने थे।
- वे संविधान सभा के सदस्य चुने गए थे।
- वे पंडित नेहरू के नेतृत्व में गठित अंतरिम सरकार में उद्योग और आपूर्ति मंत्री रहे।
- उन्होंने चित्तरंजन लोकोमोटिव फैक्ट्री जैसी संस्थाओं की स्थापना करके भारत के औद्योगिक विकास की नींव रखी।
- उन्हें "संसद का शेर" की उपाधि दी गई थी।
- वे भारतीय जनसंघ (1951) के संस्थापकों में से एक थे।
- प्रमुख साहित्यिक रचनाएं: "लीव्स फ्रॉम ए डायरी” (आत्मकथात्मक रचना), भारतीय संघर्ष का एक चरण, आदि।
- मूल्य: नेतृत्व, सहानुभूति, सामाजिक सद्भाव, राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक विशिष्टता आदि।