Select Your Preferred Language

Please choose your language to continue.

जल शक्ति राज्य मंत्री ने जल प्रबंधन और संरक्षण में आधुनिक तकनीक की भूमिका को रेखांकित किया | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

जल शक्ति राज्य मंत्री ने जल प्रबंधन और संरक्षण में आधुनिक तकनीक की भूमिका को रेखांकित किया

Posted 19 Aug 2025

1 min read

जल प्रबंधन और संरक्षण में तकनीक का उपयोग:

  • AI आधारित विश्लेषण: यह वर्षा जल संचयन और जल बजटिंग के लिए खेत तालाबों, पुनर्भरण कुओं और चेक डैम बनाने के लिए उपयुक्त जगह की पहचान करने हेतु GIS एवं सैटेलाइट डेटा का उपयोग करता है।
  • ड्रोन: इनका उपयोग सर्वेक्षण और हाई-रिज़ॉल्यूशन वाले मानचित्र बनाने में किया जा सकता है। ये वर्षा जल भंडारण प्रणालियों में रिसाव या गिरावट के शुरुआती संकेतों को प्राप्त करने के लिए स्वचालित निरीक्षण भी कर सकते हैं।
  • इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) और स्मार्ट सेंसर्स: ये उपकरण जल की गुणवत्ता और खपत के पैटर्न की वास्तविक समय पर निगरानी करने में सक्षम बनाते हैं, जिससे पानी का अपव्यय कम होता है।
  • सूक्ष्म-सिंचाई प्रणालियां: ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई जैसी तकनीकें खेतों में पानी के उपयोग की दक्षता बढ़ाती हैं और परिशुद्ध कृषि (Precision Agriculture) के लिए महत्वपूर्ण हैं।
  • उन्नत जल शोधन तकनीक: UV और मेम्ब्रेन आधारित तकनीकें (जैसे रिवर्स ऑस्मोसिस एवं मेंब्रेन बायोरिएक्टर) जल के पुनर्चक्रण व फिर से उपयोग के लिए ज़रूरी हैं।
  • ब्लॉकचेन तकनीक: यह जल के उपयोग, वितरण और गुणवत्ता को सुरक्षित, पारदर्शी एवं कुशल तरीके से ट्रैक करने की सुविधा देती है। इसमें IoT सेंसर जोड़कर एक स्थायी रजिस्टर तैयार किया  जा सकता है।

भारत में भूजल प्रबंधन के लिए तकनीक का उपयोग

  • भौगोलिक सूचना प्रणाली (GIS): लघु सिंचाई परियोजनाओं की निगरानी में मदद करती है।
  • रियल टाइम डेटा एक्विजिशन सिस्टम (RTDAS): राष्ट्रीय जल विज्ञान परियोजना के तहत सतही और भूजल स्तर की निगरानी के लिए लगाया गया है।
  • भारत-भूजल संसाधन आकलन प्रणाली (IN-GRES): इसे केंद्रीय भूजल बोर्ड (CGWB) ने विकसित किया है।
  • सैटेलाइट डेटा: GRACE (ग्रैविटी रिकवरी एंड क्लाइमेट एक्सपेरिमेंट) जैसे प्लेटफॉर्म से प्राप्त डेटा का बड़े स्तर पर भूजल भंडारण के आकलन के लिए उपयोग किया जाता है।
  • Tags :
  • Water Management
  • India-Groundwater Resource Estimation System (IN-GRES)
Watch News Today
Subscribe for Premium Features