Select Your Preferred Language

Please choose your language to continue.

ट्रम्प की इंटेल डील और अमेरिका में स्टेट कैपिटलिज़्म की वापसी | Current Affairs | Vision IAS
News Today Logo

ट्रम्प की इंटेल डील और अमेरिका में स्टेट कैपिटलिज़्म की वापसी

Posted 26 Aug 2025

1 min read

अमेरिका ने इंटेल कंपनी में 10% हिस्सेदारी खरीदी है। यह दिखाता है कि अब अमेरिका पूरी तरह "फ्री मार्केट कैपिटलिज़्म" से हटकर "स्टेट-लेड कैपिटलिज़्म" की तरफ बढ़ रहा है।

  • सरकार का निवेश पैसिव होगा व स्वामित्व हिस्सेदारी मतदान के बिना होगी।

स्टेट कैपिटलिज़्म का संक्षिप्त इतिहास

  • 1960 के दशक में, फ्रांस और ब्रिटेन जैसे यूरोपीय देशों ने वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए कंप्यूटर एवं एयरोस्पेस जैसे रणनीतिक क्षेत्रकों में हस्तक्षेप किया था।
  • भारत ने स्वतंत्रता के बाद सार्वजनिक क्षेत्रक के उपक्रमों की स्थापना की। इस कदम का उद्देश्य तीव्र औद्योगीकरण को सुगम बनाना, रणनीतिक क्षेत्रकों पर राज्य का नियंत्रण सुनिश्चित करना तथा संतुलित क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देना था।

स्टेट कैपिटलिज़्म के बारे में

  • इस आर्थिक प्रणाली में सरकार अक्सर प्रमुख उद्योगों के स्वामित्व और संसाधनों के रणनीतिक आवंटन के माध्यम से अर्थव्यवस्था पर महत्वपूर्ण नियंत्रण रखती है। हालांकि, इसमें भी संपूर्ण व्यवस्था बाजार आधारित ही रहती है।

फ्री मार्केट कैपिटलिज़्म के बारे में

  • इस आर्थिक प्रणाली में उत्पादन के साधनों का स्वामित्व निजी क्षेत्रक होता है और सरकार का न्यूनतम हस्तक्षेप होता है। निर्णय आपूर्ति और मांग की शक्तियों के माध्यम से लिए जाते हैं।
  • Tags :
  • State-led Capitalism
  • Free Market Capitalism
Watch News Today
Subscribe for Premium Features

Quick Start

Use our Quick Start guide to learn about everything this platform can do for you.
Get Started