जोहान्सबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) में G20 शिखर सम्मेलन, 2025 नेताओं के घोषणा-पत्र के साथ संपन्न हुआ | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC
  • यह अफ्रीका में आयोजित होने वाला पहला G20 शिखर सम्मेलन था। इसकी थीम थी: एकजुटता, समानता, संधारणीयता (Solidarity, Equality, Sustainability)
  • उल्लेखनीय है कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने इस सम्मेलन का बहिष्कार कर दिया था। इसके बावजूद भी G20 के नेताओं ने G20 घोषणा-पत्र को अपनाया।

घोषणा-पत्र के मुख्य बिंदुओं पर एक नजर

  • आपदा प्रतिरोध और ऋण वहनीयता: जन-केंद्रित आपदा प्रतिक्रिया; ऋणग्रस्त देशों के लिए समर्थन; सतत औद्योगीकरण और रोजगार पर बल। 
  • जलवायु और ऊर्जा संक्रमण: नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार पर जोर, G20 महत्वपूर्ण खनिज फ्रेमवर्क (स्वैच्छिक) का समर्थन, और पेरिस समझौते के 1.5°C लक्ष्य एवं वैश्विक जैव विविधता लक्ष्यों की पुष्टि।
  • संस्थागत सुधार: UNSC (संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद) में सुधार और 'उबंटू' (Ubuntu) की भावना में निहित मजबूत बहुपक्षीय सहयोग का आह्वान।
    • उबंटू: पारस्परिक जुड़ाव एवं साझी मानवता पर बल। 
  • अन्य: महिलाओं और लड़कियों के सशक्तीकरण पर प्रतिबद्धता को दोहराया गया, तथा आतंकवाद की सभी रूपों एवं अभिव्यक्तियों की निंदा की गई।

शिखर सम्मेलन में भारत द्वारा प्रस्तावित प्रमुख विचार

  • वैश्विक पारंपरिक ज्ञान रिपॉजिटरी: सामूहिक मानव बुद्धिमत्ता का उपयोग करना। 
  • अफ्रीका स्किल्स मल्टीप्लायर: अफ्रीका में युवाओं के कौशल को बढ़ावा देने के लिए 10 लाख प्रमाणित प्रशिक्षक तैयार करना। 
  • वैश्विक स्वास्थ्य देखभाल प्रतिक्रिया दल: वैश्विक स्वास्थ्य संकटों से निपटने के लिए G20 स्वास्थ्य विशेषज्ञों की एक टीम बनाना।
  • मुक्त उपग्रह डेटा भागीदारी: कृषि, मत्स्य पालन, आपदा प्रबंधन आदि के लिए उपग्रहों से डेटा साझा करना।
  • महत्वपूर्ण खनिज चक्रीयता पहल: पुनर्चक्रण, नवाचार और आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षा को बढ़ावा देना।
  • मादक पदार्थ-आतंकवाद गठजोड़ से निपटना: मादक पदार्थों की तस्करी और आतंकवाद से निपटने की पहल।  
    • G20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर, भारत और इटली ने आतंकवाद के वित्त-पोषण से निपटने के लिए एक संयुक्त पहल को अपनाया।

G20 के बारे में

  • स्थापना: G20 की स्थापना 1997-98 के एशियाई वित्तीय संकट के बाद 1999 में की गई थी। 
  • सदस्य: अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोपीय संघ और अफ्रीकी संघ।
  • उद्देश्य: सभी प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों पर वैश्विक संरचना और गवर्नेंस को आकार देने एवं मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना।
  • वार्षिक शिखर सम्मेलन: G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन वार्षिक रूप से होता है। इसकी अध्यक्षता चक्रीय रूप से हस्तांतरित की जाती है। सम्मेलन का नेतृत्व तत्कालीन G20 अध्यक्ष द्वारा किया जाता है।
    • इसके अध्यक्ष को ‘ट्रोइका’ द्वारा समर्थन प्रदान किया जाता है। ट्रोइका में शामिल हैं: G-20 का पिछला, वर्तमान और आगामी अध्यक्ष।
    • दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता के दौरान, G20 ट्रोइका के सदस्य ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त राज्य अमेरिका हैं। 
Watch Video News Today
Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet