संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति ने भारत की आधिकारिक यात्रा संपन्न की | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

In Summary

  • भारत और यूएई का लक्ष्य भारत मार्ट जैसी पहलों के माध्यम से नए बाजारों को बढ़ावा देते हुए 2032 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करके 200 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक करना है।
  • समझौतों में प्रौद्योगिकी, प्रशिक्षण और साइबर सहयोग के लिए एक रणनीतिक रक्षा साझेदारी और 10 साल का एलएनजी आपूर्ति समझौता शामिल है।
  • भारत-यूएई संबंधों के प्रमुख पहलुओं में 2022 का सीईपीए समझौता शामिल है, जिसके तहत व्यापार को लगभग 100 अरब अमेरिकी डॉलर तक बढ़ावा मिलेगा, जिसमें यूएई एक प्रमुख व्यापारिक भागीदार और ऊर्जा आपूर्तिकर्ता के रूप में शामिल है।

In Summary

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के मुख्य परिणाम

  • रणनीतिक घोषणाएं:
    • व्यापार लक्ष्य: दोनों देश 2032 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना कर 200 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक करने पर सहमत हुए।    
      • दोनों देश 'भारत मार्ट', 'वर्चुअल ट्रेड कॉरिडोर' और 'भारत-अफ्रीका सेतु' जैसी पहलों के माध्यम से नए बाजारों को बढ़ावा देंगे।
    • असैन्य परमाणु सहयोग: शांति/ SHANTI (भारत के रूपांतरण के लिए नाभिकीय ऊर्जा का संधारणीय दोहन और अभिवर्धन) अधिनियम 2025 के लागू होने के बाद, स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर्स (SMRs) और परमाणु सुरक्षा सहित उन्नत परमाणु प्रौद्योगिकियों में साझेदारी की संभावनाएं तलाश की जाएंगी।
    • डिजिटल/ डेटा दूतावास की स्थापना: डिजिटल/ डेटा दूतावास एक 'विदेशी केंद्र' होता है, जहां कोई देश अपना महत्वपूर्ण डिजिटल डेटा संग्रहीत करता है। इसका उद्देश्य साइबर हमलों, प्राकृतिक आपदाओं या भू-राजनीतिक संघर्षों के विरुद्ध डिजिटल निरंतरता और संप्रभुता सुनिश्चित करना है।
    • AI और तकनीक: 'AI इंडिया मिशन' के तहत एक सुपरकंप्यूटिंग क्लस्टर के लिए सहयोग किया जाएगा।
  • प्रमुख समझौते / समझौता ज्ञापन (MoUs) / आशय पत्र:
    • रणनीतिक रक्षा साझेदारी: इसका उद्देश्य प्रौद्योगिकी, प्रशिक्षण और साइबर क्षेत्रों में रक्षा सहयोग को गहन करने के लिए एक फ्रेमवर्क स्थापित करना है।
    • ऊर्जा आपूर्ति: ADNOC गैस द्वारा HPCL को 10 वर्षों के लिए 0.5 MTPA LNG (तरल प्राकृतिक गैस) की आपूर्ति हेतु बिक्री और खरीद समझौते (SPA) पर हस्ताक्षर किए गए।

भारत-संयुक्त अरब अमीरात (UAE) संबंधों के प्रमुख पहलू:

  • 2022 में व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (CEPA) पर हस्ताक्षर किए गए थे। इसने वित्त वर्ष 2024-25 तक द्विपक्षीय व्यापार को लगभग 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने में मदद की।
  • UAE लगातार भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार और दूसरा सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य बना हुआ है।
  • UAE, भारत को कच्चे तेल, LNG और LPG का प्रमुख आपूर्तिकर्ता है।
    • UAE भारत के रणनीतिक पेट्रोलियम रिज़र्व को मजबूत करने में भी सहायता कर रहा है।

 

Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

MTPA

यह 'मिलियन टन प्रति वर्ष' (Million Tonnes Per Annum) का संक्षिप्त रूप है। इसका उपयोग आमतौर पर ऊर्जा और अन्य औद्योगिक उत्पादों की उत्पादन या आपूर्ति क्षमता को मापने के लिए किया जाता है।

रणनीतिक पेट्रोलियम रिज़र्व

यह किसी देश द्वारा भविष्य में संभावित तेल आपूर्ति में व्यवधान से निपटने के लिए संग्रहीत किया गया कच्चे तेल का भंडार है। यह ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है।

LNG (तरल प्राकृतिक गैस)

यह प्राकृतिक गैस का एक द्रवीकृत रूप है जिसे बहुत कम तापमान पर ठंडा करके प्राप्त किया जाता है। यह भंडारण और परिवहन को आसान बनाता है, विशेष रूप से उन क्षेत्रों के लिए जहां पाइपलाइन की सुविधा नहीं है।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet