आर्थिक सर्वेक्षण में डिजिटल लत के संकट और बढ़ती मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं पर चिंता प्रकट की गई | Current Affairs | Vision IAS
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

ESC

In Summary

  • ऑनलाइन गतिविधियों के अत्यधिक उपयोग से होने वाली डिजिटल लत, मानसिक स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक संबंधों और वित्त पर नकारात्मक प्रभाव डालती है।
  • डिजिटल लत से निपटने के लिए स्कूलों, परिवारों, प्लेटफॉर्म की जवाबदेही, डेटा ट्रैकिंग और सामुदायिक समर्थन को शामिल करते हुए एक बहुआयामी दृष्टिकोण की आवश्यकता है।
  • प्रमुख रणनीतियों में डिजिटल वेलनेस पाठ्यक्रम, माता-पिता के लिए डिजिटल आहार, प्लेटफॉर्म पर आयु सत्यापन और प्रौद्योगिकी-मुक्त क्षेत्रों की स्थापना शामिल हैं।

In Summary

डिजिटल लत (Digital Addiction) को कंप्यूटर और ऑनलाइन कंटेंट के निरंतर, अत्यधिक या जुनूनी उपयोग के रूप में परिभाषित किया गया है, जो मनोवैज्ञानिक तनाव एवं कार्यक्षमता में गिरावट का कारण बनता है।

डिजिटल लत का प्रभाव

  • मानसिक स्वास्थ्य में गिरावट: सोशल मीडिया की लत कम आत्मसम्मान और साइबर बुलिंग के तनाव से जुड़ी हुई है। वहीं गेमिंग विकार आक्रामकता और सामाजिक अलगाव का कारण बनते हैं।
  • संज्ञानात्मक और शैक्षणिक गिरावट: डिजिटल लत के कारण "नींद की कमी", व्याकुलता व एकाग्रता में कमी आती है। इससे शैक्षणिक प्रदर्शन और उत्पादकता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
  • सामाजिक पूंजी का क्षरण: अत्यधिक ऑनलाइन व्यस्तता से साथियों के साथ संपर्क व संवाद कमजोर होता है, सामुदायिक भागीदारी कम होती है और व्यावहारिक (ऑफलाइन) कौशल में गिरावट आती है।
  • शारीरिक और वित्तीय नुकसान: उदाहरण के लिए- साइबर धोखाधड़ी व जुए जैसे जोखिम भरे ऑनलाइन व्यवहार से वित्तीय हानि होती है। साथ ही, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं।

आगे की राह

  • स्कूल और शिक्षा: स्कूलों को एक "डिजिटल कल्याण पाठ्यक्रम” शुरू करना चाहिए। इसमें साइबर सुरक्षा और स्क्रीन-टाइम साक्षरता शामिल होनी चाहिए। साथ ही, ऑनलाइन शिक्षण उपकरणों पर निर्भरता कम करनी चाहिए।
  • माता-पिता और परिवार की भूमिका: परिवारों को "डिजिटल डाइट" अपनाने, डिवाइस-मुक्त घंटे निर्धारित करने तथा पेरेंटल कंट्रोल टूल्स का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
    • डिजिटल डाइट बेहतर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए तकनीक के उपयोग को प्रबंधित करने का एक सचेत दृष्टिकोण है।
  • प्लेटफॉर्म की जवाबदेही: तकनीकी प्लेटफॉर्म्स को आयु सत्यापन और उम्र के अनुरूप डिफॉल्ट सेटिंग्स को लागू करना चाहिए। उन्हें कम उम्र के उपयोगकर्ताओं के लिए 'ऑटो-प्ले' और 'लक्षित विज्ञापन' जैसे फीचर्स पर रोक लगानी चाहिए।
  • डेटा और मेट्रिक्स: मनोरंजन के लिए स्क्रीन टाइम, नींद की गुणवत्ता और साइबर बुलिंग के जोखिम को ट्रैक करने हेतु प्रमुख संकेतक विकसित किए जाने चाहिए।
  • सामुदायिक समर्थन: कार्यस्थलों एवं महाविद्यालयों में ऑफलाइन यूथ हब और "तकनीक - मुक्त क्षेत्र" स्थापित करने चाहिए। इससे वास्तविक दुनिया के सामाजिक संबंधों को पुनर्स्थापित करने में मदद मिल सकती है।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

लक्षित विज्ञापन (Targeted Advertising)

उपयोगकर्ता की ऑनलाइन गतिविधियों, रुचियों और जनसांख्यिकी के आधार पर व्यक्तिगत विज्ञापन प्रदर्शित करने की एक विधि है, जिसे कम उम्र के उपयोगकर्ताओं के लिए रोका जाना चाहिए।

ऑटो-प्ले (Auto-play)

एक फीचर है जो मीडिया कंटेंट (जैसे वीडियो) को उपयोगकर्ता द्वारा शुरू किए बिना स्वतः ही चलाना शुरू कर देता है, जो डिजिटल लत को बढ़ावा दे सकता है।

पेरेंटल कंट्रोल टूल्स (Parental Control Tools)

ऐसे सॉफ़्टवेयर या सेटिंग्स हैं जो माता-पिता को बच्चों के डिवाइस के उपयोग को प्रबंधित और सीमित करने की अनुमति देते हैं, जैसे कि वेबसाइटों को ब्लॉक करना या स्क्रीन-टाइम को सीमित करना।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet