मलेशिया (राजधानी: कुआलालंपुर)
भारत के प्रधानमंत्री दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर मलेशिया गए हैं।

भौगोलिक अवस्थिति
- यह दक्षिण–पूर्व एशियाई देश है। इसे दक्षिण चीन सागर दो भागों में विभाजित करता है: प्रायद्वीपीय मलेशिया (पश्चिम मलेशिया) और पूर्वी मलेशिया (बोर्नियो द्वीप पर स्थित)।
- सीमावर्ती देश: थाईलैंड, ब्रुनेई और इंडोनेशिया। यह एक पुल के माध्यम से सिंगापुर से जुड़ा हुआ है।
- समुद्री सीमाएं: मलक्का जलडमरूमध्य, दक्षिण चीन सागर, सुलु सागर और सुलावेसी/सेलेब्स सागर।
भौगोलिक विशेषताएं
- जलवायु: उष्णकटिबंधीय।
- सर्वोच्च शिखर: माउंट किनाबालु।
- प्रमुख नदियां: राजांग, पहांग, पेराक आदि।
- मलेशिया विश्व के 17 विशाल-जैव विविधता (Mega-diverse) वाले देशों में शामिल है।
- कृषि: यह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा पाम ऑयल उत्पादक और निर्यातक देश है। प्रथम स्थान पर इंडोनेशिया है।
भारत–मलेशिया संबंध
- रक्षा सहयोग: दोनों देशों द्वारा हरिमऊ शक्ति (थल सेना अभ्यास) और उदाराशक्ति (वायु सेना अभ्यास) का आयोजन।
- व्यापार: मलेशिया, आसियान देशों में भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।