नीदरलैंड्स (राजधानी: एम्स्टर्डम)
हाल ही में, भारत और नीदरलैंड्स ने रक्षा सहयोग पर आशय-पत्र पर हस्ताक्षर किए।
भौगोलिक अवस्थिति

- अवस्थिति: यह उत्तर-पश्चिमी यूरोप में स्थित है।
- सीमाएं: इसके पूर्व में जर्मनी और दक्षिण में बेल्जियम स्थित है।
- समुद्री सीमाएं: इसके उत्तर और पश्चिम में उत्तरी सागर (अटलांटिक महासागर) अवस्थित है।
- संस्थान: अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय और अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय हेग में स्थित हैं।
भौगोलिक विशेषताएं
- तीन प्रमुख विशेषताएं: निम्न भूमियां, वेलुवे व उट्रेक्ट पर्वतीय कटक (मध्य भाग), और लिम्बर्ग पहाड़ियां (दक्षिण)।
- जल निकाय:
- प्रमुख झील: आइसल्मीर (Ijsselmeer) (सबसे बड़ी मीठे पानी की झील)।
- नदियां: राइन (उत्तरी सागर में गिरती है), म्यूज और शेल्ड्ट।