
यूनाइटेड किंगडम (राजधानी: लंदन)
- भारत और यूनाइटेड किंगडम ने अल्पकालिक विदेशी नियुक्तियों पर कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए सामाजिक सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
राजनीतिक/भौगोलिक अवस्थिति
- संरचना: यूनाइटेड किंगडम एक संवैधानिक राजतंत्र और संसदीय लोकतांत्रिक देश है।
- इसमें चार राष्ट्र शामिल हैं: इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड।
- अवस्थिति: यह उत्तर-पश्चिमी यूरोप में स्थित द्वीपीय राष्ट्र है। यह यूरोप महाद्वीप से इंग्लिश चैनल द्वारा अलग है।
- स्थलीय-सीमा: केवल आयरलैंड गणराज्य के साथ।
- जल निकाय: अटलांटिक महासागर, उत्तरी सागर (North Sea), इंग्लिश चैनल, सेल्टिक सागर और आयरिश सागर।
भौगोलिक विशेषताएं:
- जलवायु: समशीतोष्ण समुद्री जलवायु
- प्रमुख नदियां: सेवर्न, टेम्स।
- प्रमुख झीलें: लॉफ नीघ (उत्तरी आयरलैंड), लॉक नेस (स्कॉटलैंड), विंडरमेयर।