ब्लॉकचेन-आधारित डिजिटल गवर्नेंस | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) तथा सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) ने ‘ब्लॉकचेन इंडिया चैलेंज’ शुरू किया है। 
  • ‘ब्लॉकचेन-आधारित संपत्ति प्रबंधन प्रणाली’ संपत्ति के सभी लेन-देन का रिकॉर्ड रखती है। इससे स्वामित्व, अधिकार और देनदारियों का सत्यापन आसान हो जाता है। यह मुकदमेबाजी को कम करती है और विवाद समाधान में तेजी लाती है।

In Summary

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) तथा सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) ने ‘ब्लॉकचेन इंडिया चैलेंज’ शुरू किया है। 

  • इसका उद्देश्य भारतीय स्टार्ट-अप्स को अत्याधुनिक ब्लॉकचेन-आधारित डिजिटल गवर्नेंस समाधानों को प्रस्तुत करने और उनके प्रायोगिक परीक्षण के लिए प्रोत्साहित करना है। 

ब्लॉकचेन क्या है? 

  • यह एक विकेंद्रीकृत और वितरित खाता-बही (लेजर) तकनीक है। यह हेर-फेर मुक्त, पारदर्शी और ऑडिट योग्य रिकॉर्ड-रखरखाव सुनिश्चित करती है। 
    • यह अपरिवर्तनीयता, सर्वसम्मति और क्रिप्टोग्राफिक सुरक्षा के सिद्धांतों पर कार्य करती है। इससे डेटा में हेर-फेर करना लगभग असंभव हो जाता है।

शासन में ब्लॉकचेन की भूमिका

  • प्रमाण-पत्र एवं दस्तावेज: नकली दस्तावेजों और दस्तावेज जारी करने में होने वाली देरी की समस्या को दूर करने के लिए, NIC ने रिकॉर्ड के सुरक्षित भंडारण एवं पुनर्प्राप्ति हेतु ‘सर्टिफिकेट चेन’ विकसित की है।
  • लॉजिस्टिक्स: उदाहरण के लिए- कर्नाटक की 'औषध' (Aushada) प्रणाली विनिर्माता से अस्पतालों तक दवाओं की आवाजाही और उनके गुणवत्ता परीक्षण को ट्रैक करती है।
    • रोगी दवा विनिर्माता, एक्सपायरी डेट और गुणवत्ता की जांच कर सकते हैं। इससे नकली दवाओं की रोकथाम होती है तथा पारदर्शिता बढ़ती है।
  • न्यायपालिका: उदाहरण के लिए- 'अंतर्संचालनीय आपराधिक न्याय प्रणाली' (ICJS) केस रिकॉर्ड, सबूतों और दस्तावेजों के लिए एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आपराधिक न्याय तंत्र को जोड़ती है।
  • संपत्ति: उदाहरण के लिए- ‘ब्लॉकचेन-आधारित संपत्ति प्रबंधन प्रणाली’ संपत्ति के सभी लेन-देन का रिकॉर्ड रखती है। इससे स्वामित्व, अधिकार और देनदारियों का सत्यापन आसान हो जाता है। यह मुकदमेबाजी को कम करती है और विवाद समाधान में तेजी लाती है।
  • अन्य: रिमोट वोटिंग (दूरस्थ मतदान), GST निगरानी, ​​ब्लड बैंक और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के लिए भी अतिरिक्त 'प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट' (PoC) विकसित किए जा रहे हैं।

सरकार द्वारा अन्य प्रमुख ब्लॉकचेन पहलें

  • नेशनल ब्लॉकचेन फ्रेमवर्क (NBF): MeitY द्वारा विकसित यह फ्रेमवर्क लोक सेवा वितरण के लिए ब्लॉकचेन समाधान तैनात करने हेतु एक एकीकृत संरचना प्रदान करता है। इसमें विश्वास (Vishvasya) स्टैकNBFLite और प्रमाणिक (Praamaanik) जैसे घटक शामिल हैं।
  • ब्लॉकचेन तकनीक में उत्कृष्टता केंद्र (CoE): इसे सरकारी विभागों के लिए 'ब्लॉकचेन-एज-ए-सर्विस' (BaaS) अवसंरचना प्रदान करने हेतु स्थापित किया गया है।
  • भूमि रिकॉर्ड प्रबंधन: आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र जैसे राज्यों ने भू-स्वामित्व पंजीकरण के लिए ब्लॉकचेन का प्रायोगिक परीक्षण किया है।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

अंतर्संचालनीय आपराधिक न्याय प्रणाली (ICJS)

आपराधिक न्याय तंत्र को एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोड़ने वाली एक प्रणाली है, जो केस रिकॉर्ड, सबूतों और दस्तावेजों के सुरक्षित भंडारण और साझाकरण को सक्षम बनाती है।

ब्लॉकचेन-एज-ए-सर्विस (BaaS)

एक क्लाउड-आधारित सेवा है जो संगठनों को ब्लॉकचेन तकनीक का उपयोग करने की अनुमति देती है, बिना अवसंरचना स्थापित किए या प्रबंधन किए। यह सरकारी विभागों के लिए एक 'ब्लॉकचेन तकनीक में उत्कृष्टता केंद्र' (CoE) द्वारा प्रदान की जाती है।

नेशनल ब्लॉकचेन फ्रेमवर्क (NBF)

MeitY द्वारा विकसित एक एकीकृत संरचना है जो लोक सेवा वितरण के लिए ब्लॉकचेन समाधानों को तैनात करने की सुविधा प्रदान करती है। इसमें विश्वास (Vishvasya) स्टैक, NBFLite और प्रमाणिक (Praamaanik) जैसे घटक शामिल हैं।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet