एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) Mk-III और श्टिल (Shtil) मिसाइल | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय तटरक्षक बल के लिए छह ALH Mk-III (समुद्री भूमिका) के अधिग्रहण के लिए अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए। इसके अलावा भारतीय नौसेना के लिए वर्टिकल लॉन्च - श्टिल मिसाइलों के लिए भी अनुबंध किए गए। 

ALH Mk-III (MR) के बारे में: 

  • यह दो इंजनों वाले हेलीकॉप्टर है। इसमें वर्तमान में संचालित एयरबोर्न प्लेटफॉर्म्स से बेहतर अत्याधुनिक विशेषताएं हैं। 
  • यह तट-आधारित हवाई क्षेत्रों के साथ-साथ समुद्र में जहाजों से समुद्री सुरक्षा मिशनों की एक विस्तृत श्रृंखला चलाने में सक्षम है।
  • इसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, बेंगलुरु के साथ 'बाइ (भारतीय-स्वदेशी रूप से डिजाइन विकसित और निर्मित)' श्रेणी के तहत हस्ताक्षरित किया गया।

श्टिल मिसाइल के बारे में: 

  • यह सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल है, जो चुनौतीपूर्ण समुद्री परिवेश में तेजी से प्रतिक्रिया और बेहतर सर्वाइवल प्रदान करती है। 
  • इस मिसाइल के लिए रूस के JSC रोसोबोरॉनएक्सपोर्ट के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए। 

नीति आयोग और यूनिसेफ इंडिया ने IMPAct4Nutrition (I4N) प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य आकांक्षी जिलों और ब्लॉकों में पोषण और स्वास्थ्य संबंधी सुधारों को मजबूत करना है। 

I4N प्लेटफॉर्म के बारे में: 

  • यह पोषण पर ज्ञान और संसाधनों के केंद्रीय हब के रूप में कार्य करता है।
  • यह व्यवसायों और पोषण (POSHAN) 2.0 से जुड़े व्यापक सामाजिक आंदोलन के बीच एक कड़ी के रूप में कार्य करता है।
    • पोषण 2.0 का लक्ष्य बच्चों और महिलाओं, दोनों के लिए प्रमुख पोषण मानकों में सुधार हासिल करना है। 
  • इसमें ACE कार्ड पहल (पोषण के लिए परिसंपत्ति, पोषण के लिए CSR और पोषण के लिए कर्मचारियों की भागीदारी) शामिल है। इसका उद्देश्य कार्य परिवेश में बेहतर पोषण साक्षरता और खानपान की आदतों की दिशा में व्यवहार-परिवर्तन में तेजी लाना है।

खगोलविदों ने मीरकैट (MeerKAT) टेलीस्कोप का उपयोग कर सबसे चमकीले और सबसे दूरस्थ मेगामेजर (Megamaser) की खोज की है। 

  • दक्षिण अफ्रीका में स्थित MeerKATस्क्वायर किलोमीटर एरे (SKA) टेलीस्कोप का अगला संस्करण है। 

मेगामेजर के बारे में:

  • यह विद्युत चुंबकीय विकिरण की एक विशाल किरण है। यह तब उत्सर्जित होती है, जब दो आकाशगंगाएँ तीव्रता के साथ एक दूसरे में विलीन हो जाती है।
    • ब्रह्मांडीय टकराव के दौरान, गैस के विशाल बादल संकुचित हो जाते हैं। इससे हाइड्रोक्सिल (OH) अणुओं के बड़े भंडार उत्तेजित हो जाते हैं, जो उच्च ऊर्जा वाले माइक्रोवेव मुक्त करते हैं। 
  • यह मानव निर्मित लेजर के समान है, जिसमें लेजर कणों को उत्तेजित करके परिणामी प्रकाश तरंगों को दर्पण की सहायता से आगे बढ़ाया जाता है। 
    • हालांकि, मेगामेज़र के मामले में, दृश्य प्रकाश की बजाय माइक्रोवेव प्रवर्धित (विस्तारण) होता है। 
  • ये दुर्लभ घटक ब्रह्मांडीय दिशा-सूचक के रूप में कार्य करते हैं। ये शुरुआती ब्रह्मांड में आकाशगंगाओं के बारे में महत्वपूर्ण विवरण प्रदान करते हैं। 

संयुक्त राज्य अमेरिका, ईरान के साथ अपने संघर्ष में कुर्द नृजातीय समूहों से तेजी से समर्थन मांग रहा है।

कुर्द के बारे में: 

  • कुर्द विश्व के सबसे बड़े राज्यविहीन नृजातीय समूहों में से एक है। विश्व भर में इनकी जनसंख्या 30 से 40 मिलियन के बीच है। 
  • क्षेत्र: वे अधिकांशतया आर्मेनिया, इराक, ईरान, सीरिया और तुर्की की सीमाओं पर चोटियों के बीच और घाटियों में रहते हैं। 
  • संस्कृति: कुर्दों की एक विशिष्ट संस्कृति है। इसमें कई बोलियों वाली फारसी से संबंधित भाषा, पारंपरिक पोशाक, संगीत, भोजन और पहचान शामिल हैं। 
  • अलग राष्ट्र की मांग: उनका राष्ट्रवाद 19वीं सदी के उत्तरार्ध में उभरा था, लेकिन मातृभूमि की उनकी आकांक्षाएं बार-बार विफल रही हैं। 
Tags:

मौजूदा अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच ईरान के परमाणु स्थलों ने विश्व का ध्यान फिर से अपनी ओर खींचा है। 

ईरान के प्रमुख परमाणु स्थल:

  • नतांज: यह मुख्य यूरेनियम-संवर्धन स्थल है। इसमें दो यूरेनियम संवर्धन परिसर, पायलट ईंधन संवर्धन संयंत्र और ईंधन संवर्धन संयंत्र शामिल हैं। 
  • फोर्डो ईंधन संवर्धन सुविधा: यह कोम (Qom) के पास गहराई में अवस्थित संवर्धन फैसिलिटी है। 
  • बुशहर संयंत्र: इसमें रूस के रोसाटॉम के सहयोग से ईरान का एकमात्र संचालित परमाणु ऊर्जा रिएक्टर है। 
  • तेहरान अनुसंधान संयंत्र: यह चिकित्सा हेतु उपयोगी समस्थानिक (आइसोटोप) के उत्पादन पर केंद्रित है। 
  • इस्फ़हान: यह प्राकृतिक यूरेनियम के प्रसंस्करण और ईंधन उत्पादन पर केंद्रित है। 
  • अराक: चिकित्सा हेतु उपयोगी समस्थानिक के उत्पादन पर केंद्रित है। यहां भारी जल उत्पादन संयंत्र स्थित है। 
Tags:

संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि वह ईरान के खिलाफ युद्ध में सटीक ग्रेविटी बम तैनात करेगा।

ग्रेविटी बम के बारे में: 

  • इसे ऐतिहासिक रूप से "फ्री-फॉल" बम के रूप में जाना जाता है।
  • यह बिना शक्ति वाला हथियार है। क्रूज मिसाइलों के विपरीत, इसमें आंतरिक इंजन नहीं होता है। 
  • एक बार छोड़े जाने के बाद, इसका पथ पूरी तरह से गुरुत्वाकर्षण पर निर्भर करता है। यह वायुगतिकी और गिराने वाले विमान की गति और ऊंचाई से भी तय होता है।
  • इसमें पारंपरिक और परमाणु, दोनों तरह के विस्फोटक हो सकते हैं।

रायसीना डायलॉग का 11वां संस्करण भारत में आयोजित किया जा रहा है।

  • 2026 के इस संस्करण की थीम है: "संस्कार - असर्शन, एकॉमोडेशन, एडवांसमेंट"
  • रायसीना डायलॉग के हिस्से के रूप में, रायसीना विज्ञान कूटनीति पहल (SDI) का पहला संस्करण शुरू किया गया। 

रायसीना डायलॉग के बारे में:

  • यह भू-राजनीति और भू-अर्थशास्त्र पर भारत का प्रमुख सम्मेलन है। यह 2016 से प्रतिवर्ष नई दिल्ली में आयोजित किया जाता है। 
  • इसे विदेश मंत्रालय के सहयोग से ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया जाता है। 
  • रायसीना प्लेटफॉर्म्स एंड आइडियाज फोरम (RPIF) वह इकाई है, जो रायसीना डायलॉग का प्रशासन और प्रबंधन करती है। 

संयुक्त राज्य अमेरिका ने मिनटमैन III ((Minuteman III)) का परीक्षण प्रक्षेपण किया।

मिनटमैन III के बारे में:

  • यह एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल है। यह अमेरिका के परमाणु त्रय (Nuclear Triad) का हिस्सा है। 
  • यह अमेरिकी वायु सेना ग्लोबल स्ट्राइक कमांड के नियंत्रण में परमाणु मिसाइल भूमि-आधारित हथियार है।
  • इसमें तीन ठोस-प्रणोदक रॉकेट इंजन हैं। संचालन के समय इसकी गति लगभग मैक 23 होती है। 
  • रेंज: 6,000 मील से अधिक (5,218 समुद्री मील)। 

फिनलैंड के राष्ट्रपति की राजकीय यात्रा के दौरान, भारत और फिनलैंड ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को "डिजिटलीकरण और संधारणीयता में रणनीतिक साझेदारी" तक बढ़ा दिया है।

अन्य मुख्य निष्कर्ष:

  • व्यापार: हाल ही में संपन्न भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) का लाभ उठाते हुए, 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करके 2.6 बिलियन डॉलर करने का लक्ष्य है। 
  • डिजिटल फ्रंटियर: 6G पर एक संयुक्त टास्क फोर्स की स्थापना की जाएगी।
  • स्टार्टअप: भारत-फिनलैंड स्टार्टअप कॉरिडोर के माध्यम से स्टार्टअप इकोसिस्टम के बीच बेहतर संपर्क हासिल किया जाएगा।
  • चक्रीय अर्थव्यवस्था (सर्कुलर इकोनॉमी): भारत वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम 2026 की सह-मेजबानी करेगा। यह फिनलैंड की एक पहल है, जो चक्रीय अर्थव्यवस्था संबंधी समाधान प्रदान करती है। 
  • मानव पूंजी: विद्यार्थियों और पेशेवरों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए  प्रवासन और गतिशीलता साझेदारी पर हस्ताक्षर किए गए। 
Tags:
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

JSC Rosoboronexport

Russia's state-controlled defence export corporation, responsible for the import and export of military products and services from the Russian Federation.

Vertical Launch - Shtil missiles

A surface-to-air missile system designed for rapid, all-weather engagement of aerial threats in challenging maritime environments. Its vertical launch capability enhances reaction time and survivability.

BY (Buy Indian)

The 'Buy Indian' category signifies that the equipment or platform acquired is designed, developed, and manufactured indigenously in India. This promotes self-reliance and strengthens the domestic defence manufacturing sector.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet