भारतीय खाद्य संरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

भारतीय खाद्य संरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने उन दूध उत्पादकों को, जो डेयरी सहकारी समितियों के सदस्य नहीं हैं, अपने खाद्य व्यवसाय संचालन को शुरू करने या जारी रखने से पहले अनिवार्य पंजीकरण या लाइसेंस प्राप्त करने का निर्देश दिया है।

FSSAI के बारे में

  • यह केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत एक सांविधिक निकाय (statutory body) है। 
  • इसकी स्थापना खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत की गई है।
  • कार्य : 
    • खाद्य पदार्थों के लिए विज्ञान आधारित मानक निर्धारित करना;
    • खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, वितरण, बिक्री और आयात को विनियमित करना, ताकि मानव उपभोग के लिए सुरक्षित और पौष्टिक भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।
  • संरचना: इसमें एक अध्यक्ष और 22 सदस्य होते हैं, जिनमें से एक-तिहाई महिलाएं होती हैं।
  • शुरू की गई प्रमुख पहलें: ईट राइट इंडिया,  खाना पकाने में प्रयुक्त तेल का पुन: उपयोग (RUCO: Repurpose Used Cooking Oil), फूड फोर्टिफिकेशन, आदि। 

संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत, चीन और यूरोपीय संघ (EU) सहित 16 प्रमुख व्यापारिक साझेदारों की विनिर्माण नीतियों की धारा 301 (Section 301) के तहत जांच शुरू की है। इस जांच का उद्देश्य इन देशों/संगठनों की अनुचित व्यापार गतिविधियों से निपटना है।  

  • यह जांच अमेरिकी व्यापार अधिनियम 1974 की धारा 301 के तहत की जाती है। इसका परिणाम संयुक्त राज्य अमेरिका व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) द्वारा प्रतिवर्ष ‘स्पेशल 301 रिपोर्ट’ शीर्षक से प्रकाशित की जाती है।
  • यह रिपोर्ट उन देशों की पहचान करती है जिन्हें अमेरिका के अनुसार बौद्धिक संपदा अधिकारों (IPRs) का पर्याप्त और प्रभावी संरक्षण प्रदान नहीं करने वाला माना जाता है, या जो अमेरिकी बौद्धिक संपदा अधिकार-धारकों को निष्पक्ष और समान बाजार पहुँच उपलब्ध नहीं कराते।
  • श्रेणियां: इसमें देशों को निम्नलिखित श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाता है: 
    • प्राथमिकता वाले विदेशी देश, 
    • प्राथमिकता निगरानी सूची और 
    • निगरानी सूची

खगोलविदों ने एक अत्यधिक चमकीले सुपरनोवा के पीछे कारण के रूप में मैग्नेटार (Magnetar) की पहचान की है। 

सुपरनोवा के बारे में

  • सुपरनोवा अत्यंत चमकीले और शक्तिशाली विस्फोट होते हैं। ये विस्फोट किसी विशालकाय तारे के जीवन के अंतिम चरण में उसकी मृत्यु के दौरान होते हैं।

मैग्नेटार के बारे में

  • मैग्नेटार ऐसे न्यूट्रॉन तारे होते हैं जिनका चुंबकीय क्षेत्र अत्यंत प्रबल होता है, जो पृथ्वी पर विद्यमान सबसे प्रबल चुंबकों से अरबों गुना अधिक होता है।
  • न्यूट्रॉन तारे: ये तारों के मृत अवशेष होते हैं, जो पूरी तरह न्यूट्रॉनों से बने होते हैं।
  • ये इतने भारी और सघन होते हैं कि परमाणुओं के इलेक्ट्रॉन और प्रोटॉन आपस में दबकर न्यूट्रॉन में बदल जाते हैं। 

भारतीय सेना ने श्रीलंका में ऑपरेशन सागर बंधु  के तहत एक बड़े पुल की निर्माण परियोजना की शुरुआत की।

ऑपरेशन सागर बंधु के बारे में

  • शुरुआत: नवंबर 2025 में, दितवाह चक्रवात (Cyclone Ditwah) के बाद श्रीलंका में उत्पन्न आपदा के तुरंत बाद मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) प्रदान करने के लिए शुरू किया गया।
  • मार्गदर्शक सिद्धांत: भारत की नेबरहुड फर्स्ट नीति, महासागर (MAHASAGAR) दृष्टिकोण के तहत।  

सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (C-DOT) को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में “फ्रॉडप्रो (FraudPro)” के लिए वैश्विक मान्यता प्राप्त हुई है।

फ्रॉडप्रो के बारे में

  • परिचय: यह धोखाधड़ी की पहचान के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) संचालित अत्याधुनिक प्लेटफॉर्म है। इसका उद्देश्य पहचान-आधारित धोखाधड़ी के खिलाफ टेलीकॉम प्रणाली को सुरक्षित करना है।
  • उपयोग: यह टेलीकॉम ऑपरेटरों को नेटवर्क में धोखाधड़ी वाले मोबाइल कनेक्शनों का सक्रिय रूप से पता लगाने और टेलीकॉम संसाधनों के दुरुपयोग को रोकने में सक्षम बनाता है।
  • कार्यान्वयन: इसका भारत में दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म (DIP) और 'संचार साथी' पोर्टल के तहत उपयोग किया गया है।
Tags:

लोकसभा अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि भारत के संविधान का अनुच्छेद 105 संसद की कार्यवाही के नियमों के ढांचे के भीतर "वाक् स्वतंत्रता (Freedom of speech)" प्रदान करता है।

अनुच्छेद 105 के बारे में

  • यह संसद, उसके सदस्यों और समितियों की शक्तियों, विशेषाधिकारों और उन्मुक्तियों को परिभाषित करता है।
  • मुख्य प्रावधान:
    • संसद में वाक् स्वतंत्रता: संसद में या उसकी किसी समिति में संसद के किसी सदस्य द्वारा कही गई किसी बात या दिए गए किसी मत के संबंध में उस पर किसी भी अदालत में कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी। 
    • संसद के किसी सदन के प्राधिकार के तहत प्रकाशित किसी प्रतिवेदन (रिपोर्ट), पत्र, मत या कार्यवाही के प्रकाशन के संबंध में भी इस प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी। 
    • अन्य शक्तियां और विशेषाधिकार: संसद के अन्य विशेषाधिकारों को संसद विधि द्वारा निर्धारित कर सकती है, या वे 44वें संविधान संशोधन, 1978 के लागू होने के ठीक पहले विद्यमान विशेषाधिकारों के अनुसार होंगे।
    • पात्रता: वे व्यक्ति जो संसदीय कार्यवाही में बोलने और भाग लेने के अधिकारी हैं, जैसे—सांसद, भारत के महान्यायवादी, आदि। 
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

फूड फोर्टिफिकेशन

यह खाद्य आपूर्ति की पोषण गुणवत्ता में सुधार करने के लिए खाद्य में सूक्ष्म पोषक तत्वों (जैसे विटामिन और खनिज) की मात्रा को जानबूझकर बढ़ाने की प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्याओं, विशेष रूप से सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी को दूर करना है।

खाना पकाने में प्रयुक्त तेल का पुन: उपयोग (RUCO: Repurpose Used Cooking Oil)

यह FSSAI की एक पहल है जो इस्तेमाल किए गए खाना पकाने के तेल को जैव ईंधन या अन्य उत्पादों में परिवर्तित करने पर केंद्रित है, जिससे खाद्य सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण दोनों को बढ़ावा मिलता है।

ईट राइट इंडिया (Eat Right India)

यह FSSAI द्वारा शुरू की गई एक पहल है जिसका उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित, स्वस्थ और टिकाऊ भोजन के बारे में शिक्षित करना और उन्हें बेहतर खाद्य विकल्प चुनने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet