नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) का 10वां स्थापना दिवस मनाया गया | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

इस अवसर पर, ISA ने 'ग्रीन हाइड्रोजन और स्टोरेज स्टार्ट-अप चैलेंज 2026' की घोषणा की। इसका उद्देश्य ग्रीन हाइड्रोजन और ऊर्जा भंडारण के क्षेत्रक में कार्य करने वाले अभिनव स्टार्ट-अप्स की पहचान करना व उन्हें सहायता प्रदान करना है।

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) के बारे में

  • अवलोकन: ISA एक वैश्विक अंतर-सरकारी संगठन है। यह निम्न कार्बन-उत्सर्जन वाले भविष्य के लिए सौर ऊर्जा को अपनाने को बढ़ावा देने के प्रति समर्पित है।
  • शुरुआत: इसकी शुरुआत 2015 में पेरिस में आयोजित COP21 जलवायु सम्मेलन के दौरान भारत और फ्रांस द्वारा की गई थी।
  • मुख्यालय: गुरुग्राम, भारत।
  • चार रणनीतिक स्तंभ:
    • उत्प्रेरक वित्त केंद्र (Catalytic Finance Hub): बड़े पैमाने पर निवेश को जुटाने के लिए।
    • वैश्विक क्षमता केंद्र और डिजिटलीकरण: नवाचार, डिजिटल प्लेटफॉर्म एवं क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के लिए।
    • क्षेत्रीय और देश-स्तरीय जुड़ाव: स्थानीय जरूरतों के आधार पर हस्तक्षेप सुनिश्चित करने के लिए।
    • प्रौद्योगिकी रोडमैप और नीति: उभरती सौर प्रौद्योगिकियों की तैनाती में तेजी लाने के लिए।
  • मिशन: "टुवर्ड्स 1000 रणनीति":
    • 2030 तक सौर ऊर्जा समाधानों में 1,000 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश जुटाना।
    • 1,000 मिलियन लोगों तक स्वच्छ ऊर्जा की पहुंच सुनिश्चित करना।
    • 1,000 GW सौर ऊर्जा क्षमता स्थापित करना।
    • इससे वार्षिक 1,000 मिलियन टन CO₂ उत्सर्जन को कम करने में मदद मिलेगी।
  • सदस्यता: 125 सदस्य और हस्ताक्षरकर्ता देश।
  • शासन (Governance): ISA असेंबली इसकी सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है। इसमें प्रत्येक सदस्य देश का प्रतिनिधित्व होता है।

ISA के तहत प्रमुख पहलें

  • ग्लोबल सोलर फैसिलिटी (GSF): अल्पसेवित क्षेत्रों (underserved regions) में सौर परियोजनाओं के लिए वाणिज्यिक पूंजी जुटाना।
  • व्यवहार्यता अंतराल वित्त-पोषण (VGF) योजना: अल्प विकसित देशों (LDCs) और लघु द्वीपीय विकासशील देशों (SIDS) में सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए कुल लागत का 10% से 35% अनुदान के रूप में देना।
  • सौर प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग संसाधन केंद्र (STAR-C): सौर ऊर्जा के क्षेत्रक में अत्यधिक कुशल कार्यबल तैयार करना।
  • SolarX स्टार्ट-अप चैलेंज: ISA सदस्य देशों में स्केलेबल सौर समाधान विकसित करने के लिए उद्यमिता को बढ़ावा देना।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

सौर प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग संसाधन केंद्र (STAR-C)

Solar Technology Application Resource Centre (STAR-C) is an initiative by ISA focused on preparing a highly skilled workforce in the field of solar energy.

व्यवहार्यता अंतराल वित्त-पोषण (VGF) योजना

Viability Gap Funding (VGF) scheme under ISA provides grants ranging from 10% to 35% of the total cost for solar energy projects in Least Developed Countries (LDCs) and Small Island Developing States (SIDS) to bridge the financial gap.

ग्लोबल सोलर फैसिलिटी (GSF)

Global Solar Facility (GSF) is an initiative under ISA aimed at mobilizing commercial capital for solar projects in underserved regions, thereby accelerating solar energy deployment.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet