रक्षा मंत्री ने ‘रक्षा बल विज़न 2047: भविष्य के लिए तैयार भारतीय सेना का रोडमैप’ जारी किया | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

यह व्यापक ब्लूप्रिंट एकीकृत रक्षा स्टाफ (IDS) मुख्यालय ने तैयार किया है। इसका उद्देश्य रक्षा बलों को एक आधुनिक, एकीकृत और तकनीकी रूप से उन्नत सेना में बदलना है।

रोडमैप की मुख्य विशेषताएं

  • युद्ध तत्परता और प्रतिक्रियाशीलता: इंटेलिजेंट प्लेटफॉर्म हासिल करके, हथियार प्रणालियों का आधुनिकीकरण करके और 'थिएटर रणनीतियों' को लागू करके सैन्य निवारण को मजबूत करना।
  • संगठनात्मक चपलता और अंतर्संचालनीयता (Interoperability): तीनों सेनाओं के लिए एकीकृत रसद (logistics) व इन्वेंट्री प्रबंधन प्रणाली; संयुक्त मुख्यालय और संयुक्त संचालन समन्वय केंद्र की स्थापना।
  • क्षमता विकास और निर्वाह: रक्षा भू-स्थानिक एजेंसी का विकास, 'मिशन सुदर्शन चक्र' के तहत वायु रक्षा प्रणाली; डेटा फोर्स और ड्रोन फोर्स का गठन।
  • वैचारिक और सैद्धांतिक स्पष्टता: सूचना श्रेष्ठता (नेट-सेंट्रिक वारफेयर) से निर्णय श्रेष्ठता (डेटा-सेंट्रिक वारफेयर) की ओर संक्रमण; संज्ञानात्मक युद्ध (Cognitive Warfare) क्षमताओं का विकास।
  • प्रशिक्षण, शिक्षा और अधिकारिता: युवाओं को आकर्षित करने के लिए 'अग्निपथ योजना' को मजबूत करना; विशेष रूप से AI और उभरती प्रौद्योगिकियों में उन्नत सैन्य तकनीकी पाठ्यक्रम।
  • रक्षा कूटनीति: क्षेत्रक में मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) के लिए 'प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता' (First Responder) के रूप में कार्य करते हुए 'विश्वबंधु' के रूप में भारत की भूमिका स्थापित करना।
  • रणनीतिक संस्कृति और परिवेश: औपनिवेशिक प्रथाओं को त्यागते हुए स्वदेशी भारतीय ज्ञान पर आधारित संस्कृति; रणनीतिक नेतृत्व और नवाचार के साथ सैन्य शिक्षा को संरेखित करने के लिए भारतीय रक्षा विश्वविद्यालय (IDU) की स्थापना।

रोडमैप को तीन चरणों में विभाजित किया गया है

  • चरण 1- संक्रमण का युग (2030 तक): संगठनात्मक पुनर्गठन, सीमा नियंत्रण और मानव संसाधनों के इष्टतम उपयोग पर ध्यान केंद्रित।
  • चरण 2- सुदृढ़ीकरण का युग (2030-2040): मल्टी-डोमेन क्षमताएं हासिल करना और डेटा-केंद्रित संचालन की ओर बढ़ना।
  • चरण 3- उत्कृष्टता का युग (2040-2047): भारतीय रक्षा बलों को विश्व स्तरीय सेना में पूरी तरह से परिवर्तित करना।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

भारतीय रक्षा विश्वविद्यालय (IDU)

यह एक प्रस्तावित संस्थान है जिसका उद्देश्य सैन्य शिक्षा को रणनीतिक नेतृत्व और नवाचार के साथ संरेखित करना है। इसका लक्ष्य स्वदेशी भारतीय ज्ञान पर आधारित रक्षा संस्कृति को बढ़ावा देना और औपनिवेशिक प्रथाओं को दूर करना है।

मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR)

मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) प्राकृतिक आपदाओं या मानवीय संकटों से प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने की गतिविधियों को संदर्भित करता है। इसमें बचाव, चिकित्सा सहायता, आश्रय, भोजन और अन्य आवश्यक सेवाएं शामिल हैं।

अग्निपथ योजना

यह भारतीय सशस्त्र बलों में युवा प्रतिभाओं को आकर्षित करने और बनाए रखने के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई एक भर्ती योजना है। यह चार साल की अवधि के लिए सैनिकों की भर्ती पर केंद्रित है, जिसमें प्रदर्शन के आधार पर कुछ को स्थायी सेवा के लिए चुना जा सकता है।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet