प्रधानमंत्री ने साणंद में केन्स सेमीकॉन की ‘आउटसोर्स सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट (OSAT)’ फैसिलिटी का उद्घाटन किया | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • भारत का सेमीकंडक्टर उद्योग, जिसका मूल्य 2023 में 38 अरब डॉलर था, इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) 2.0 और सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम जैसी पहलों द्वारा प्रदान की जाने वाली वित्तीय सहायता के साथ 2030 तक 100-110 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।
  • प्रमुख चुनौतियों में महत्वपूर्ण खनिजों के लिए आयात पर निर्भरता, मजबूत डिजाइन इंजीनियरिंग आधार के बावजूद निर्माण में कौशल की कमी, उच्च निवेश आवश्यकताएं और तीव्र वैश्विक प्रतिस्पर्धा शामिल हैं।

In Summary

यह परियोजना इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के तहत स्वीकृत की गई है। यह फैसिलिटी बाजार में लॉन्च करने से पहले सेमीकंडक्टर चिप्स की टेस्टिंग और पैकेजिंग का कार्य करेगी।

भारत में सेमीकंडक्टर उद्योग की वर्तमान स्थिति

  • वर्ष 2023 में भारत का सेमीकंडक्टर उद्योग लगभग 38 बिलियन डॉलर मूल्य का था। इसके 2030 तक बढ़कर 100-110 बिलियन डॉलर हो जाने का अनुमान है।

सेमीकंडक्टर उद्योग को बढ़ावा देने हेतु पहलें

  • इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) 2.0: भारत में सेमीकंडक्टर उपकरण और सामग्री का उत्पादन करने, फुल-स्टैक भारतीय सेमीकंडक्टर बौद्धिक संपदा (IP) डिजाइन करने, आदि के लिए।
  • सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम: इसके तहत सेमीकंडक्टर फैब्स (fabs), डिस्प्ले फैब्स और ATMP/OSAT सुविधाओं के लिए परियोजना लागत की 50% तक राजकोषीय सहायता प्रदान की जाती है।
  • सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले फैब्स योजनाएं: इसके तहत भारत में सेमीकंडक्टर वेफर फैब्रिकेशन और डिस्प्ले विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
  • डिजाइन से संबद्ध प्रोत्साहन (DLI) योजना: इसके तहत स्वदेशी चिप डिजाइन और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप्स और MSMEs को प्रोत्साहन दिया जाता है।

मुख्य चुनौतियां

  • आयात पर अधिक निर्भरता: भारत अति-महत्वपूर्ण खनिजों (क्रिटिकल मिनरल्स) के लिए चीन पर अत्यधिक निर्भर है। विश्व का 6% दुर्लभ भू-तत्व (रेयर अर्थ) भंडार भारत के पास है, हालांकि इन तत्वों के वैश्विक उत्पादन में भारत की हिस्सेदारी केवल 1% है।
  • कौशल की कमी: विश्व के लगभग 20% सेमीकंडक्टर डिजाइन इंजिनीयर्स भारत में हैं, लेकिन वास्तविक फैब्रिकेशन (विनिर्माण) में कुशल कर्मियों की कमी है।
  • उच्च निवेश और लाभकारी बनने में लंबी अवधि: सेमीकंडक्टर विनिर्माण में अधिक पूंजी निवेश की आवश्यकता होती है, इसमें परिचालन से जुड़े जोखिम भी अधिक है, लेकिन निवेश पर रिटर्न मिलने में अधिक समय लगता है।
  • उच्च वैश्विक प्रतिस्पर्धा: भारत को सेमीकंडक्टर विनिर्माण में चीन, ताइवान और दक्षिण कोरिया जैसे स्थापित देशों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है।  
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

फैब्रिकेशन (विनिर्माण)

सेमीकंडक्टर के संदर्भ में, यह वेफर पर एकीकृत सर्किट (चिप्स) बनाने की प्रक्रिया को संदर्भित करता है।

दुर्लभ भू-तत्व (रेयर अर्थ)

17 धात्विक तत्वों का एक समूह, जो इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, मैग्नेट और नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकियों में व्यापक रूप से उपयोग किए जाते हैं। चीन इनका सबसे बड़ा उत्पादक है।

अति-महत्वपूर्ण खनिज (क्रिटिकल मिनरल्स)

ये वे खनिज हैं जो आधुनिक अर्थव्यवस्थाओं और स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों के लिए महत्वपूर्ण हैं, और जिनकी आपूर्ति श्रृंखलाएं भू-राजनीतिक जोखिमों के अधीन हो सकती हैं। सेमीकंडक्टर उत्पादन में इनका उपयोग होता है।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet