भारत ने 2025-26 में पवन ऊर्जा में 6.05 GW की अब तक की सर्वाधिक वार्षिक क्षमता वृद्धि दर्ज की | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

In Summary

  • भारत पवन ऊर्जा क्षमता में वैश्विक स्तर पर चौथे स्थान पर है, जिसकी स्थापित क्षमता 56 गीगावाट से अधिक है और यह ऊर्जा मिश्रण में महत्वपूर्ण योगदान देती है।
  • पवन-सौर हाइब्रिड नीति और अपतटीय परियोजनाओं के लिए वीजीएफ जैसी प्रमुख सरकारी पहलों का उद्देश्य पवन ऊर्जा को बढ़ावा देना है।
  • विकास में बाधा डालने वाली चुनौतियों में बुनियादी ढांचे की कमी, उच्च पूंजी लागत, नीतिगत अनिश्चितता और भूमि अधिग्रहण संबंधी मुद्दे शामिल हैं।

In Summary

यह उपलब्धि पिछले वर्ष की तुलना में 46% की वृद्धि को दर्शाती है। यह उपलब्धि  वैश्विक पवन ऊर्जा बाजार के रूप में भारत की स्थिति को मजबूत करती है।

  • यह वर्ष 2030 तक गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों से 500 गीगावाट की ऊर्जा क्षमता प्राप्त करने के राष्ट्रीय लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

भारत में पवन ऊर्जा की स्थिति

  • विश्व में स्थिति: पवन ऊर्जा क्षमता के मामले में भारत का चौथा स्थान है (IRENA RE सांख्यिकी 2025 के अनुसार)।
  • स्थापित क्षमता: 2014 में 21.04 GW थी, जो बढ़कर 2026 में 56 GW से अधिक हो गई।
  • ऊर्जा मिश्रण में भूमिका: भारत में सौर ऊर्जा के बाद पवन ऊर्जा दूसरा सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत है।
  • अग्रणी राज्य: पवन ऊर्जा क्षमता वृद्धि में सर्वाधिक योगदान करने वाले राज्य हैं; गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र। 

सरकारी पहलें:

  • केंद्रीकृत डेटा संग्रह और समन्वय (CCDC)-पवन ऊर्जा पहल: इसका उद्देश्य सटीक डेटा संग्रह और अनुसंधान के माध्यम से पवन ऊर्जा संसाधन के मूल्यांकन में सुधार करना है।
  • राष्ट्रीय पवन ऊर्जा-सौर हाइब्रिड नीति 2018: यह नीति बड़े ग्रिड से जुड़ी पवन ऊर्जा-सौर फोटोवोल्टिक हाइब्रिड प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए एक ढांचा प्रदान करती है, ताकि ऊर्जा का सर्वोत्तम और कुशल उपयोग सुनिश्चित हो सके।
  • अपतटीय (Offshore) पवन ऊर्जा परियोजनाओं के लिए वायबिलिटी गैप फंडिंग (VGF) योजना: यह योजना राष्ट्रीय अपतटीय पवन ऊर्जा नीति, 2015 के अनुरूप है।
  • अन्य पहलें: हरित ऊर्जा ओपन एक्सेस नियम (2022); नवीकरणीय ऊर्जा खरीद बाध्यता (RPO); पवन टरबाइन घटकों पर रियायती सीमा शुल्क; 2028 तक अंतर-राज्य पारेषण प्रणाली (ISTS) शुल्क से छूट, आदि।

पवन ऊर्जा से जुड़ी चुनौतियां

  • अवसंरचना से संबंधित बाधाएं: सीमित ग्रिड क्षमता, कमजोर ट्रांसमिशन नेटवर्क और अनुमोदन में देरी से पवन ऊर्जा को ग्रिड से जोड़ने और उत्पादित ऊर्जा के उपयोग में बाधा उत्पन्न होती है। 
  • आर्थिक चुनौतियां: उच्च प्रारंभिक लागत, बड़ी परियोजनाओं के क्रियान्वयन की अधिक आवश्यकताएं और नीतियों में अनिश्चितता के कारण वित्तीय जोखिम बढ़ता है और कंपनियों की भागीदारी सीमित हो जाती है।
  • अन्य चुनौतियां: तकनीकी मुद्दे (लॉजिस्टिक्स, मशीनों की स्थापना की जटिल प्रक्रियाएं), भूमि अधिग्रहण से जुड़े मुद्दे, आदि।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

आर्थिक चुनौतियां

किसी परियोजना के वित्तीय और लागत से संबंधित मुद्दे। पवन ऊर्जा के संदर्भ में, उच्च प्रारंभिक लागत, धन की आवश्यकता और नीतिगत अनिश्चितताएँ वित्तीय जोखिम बढ़ाती हैं और निवेशकों को हतोत्साहित कर सकती हैं।

अवसंरचना से संबंधित बाधाएं

किसी परियोजना या प्रणाली के विकास में आने वाली भौतिक और तकनीकी अड़चनें, जैसे सीमित ग्रिड क्षमता, कमजोर ट्रांसमिशन नेटवर्क। पवन ऊर्जा के मामले में, ये बाधाएं उत्पादित बिजली को ग्रिड से जोड़ने और उसका उपयोग करने में समस्याएँ पैदा करती हैं।

अंतर-राज्य पारेषण प्रणाली (ISTS) शुल्क

वह शुल्क जो एक राज्य से दूसरे राज्य में बिजली के पारेषण के लिए लिया जाता है। 2028 तक ISTS शुल्क से छूट, नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं से उत्पन्न बिजली को राष्ट्रीय ग्रिड में एकीकृत करने को प्रोत्साहित करती है।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet