प्रधानमंत्री ने कहा कि विधायिका में महिलाओं के लिए आरक्षण समय की मांग है | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 'महिला आरक्षण अधिनियम' को समय से पहले लागू करने के लिए एक संशोधन विधेयक के मसौदे को मंजूरी देने के बाद आई है। इस संशोधन विधेयक के द्वारा अधिनियम को वर्ष 2029 के आम चुनावों में लागू करने का प्रयास किया जा रहा है।

  • इसके अलावा, इस मुद्दे पर चर्चा आगे बढ़ाने के लिए आने वाले दिनों में संसद का सत्र बुलाने का निर्णय लिया गया है, क्योंकि और देरी महिला आरक्षण की दिशा में हुई प्रगति की गति को बाधित कर सकती है। 
  • साथ ही, एक नए परिसीमन (delimitation) कार्य के बाद लोकसभा सदस्यों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 करने और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति श्रेणियों के भीतर महिलाओं को वर्टिकल आरक्षण देने के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया।

महिला आरक्षण की पृष्ठभूमि

  • नारी शक्ति वंदन अधिनियम (106वां संविधान संशोधन अधिनियम) के अनुसार, इस अधिनियम के लागू होने के बाद की पहली जनगणना के पश्चात किए जाने वाले परिसीमन कार्य के बाद महिला आरक्षण लागू होना था।
  • हालांकि, 2027 की जनगणना के परिणाम का इंतजार करने से उपर्युक्त अधिनियम के क्रियान्वयन में देरी हो सकती थी, इसलिए 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन आयोजित करने से इसका शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अन्य प्रमुख प्रावधान

  • पारित कब हुआ: नारी शक्ति वंदन विधेयक वर्ष 2023 में संसद से पारित होने के बाद अधिनियम बना। 
  • विधायिका में महिलाओं के लिए आरक्षण: लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की विधानसभा में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित की गई हैं।
    • यह आरक्षण अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित सीटों पर भी लागू होगा।
  • सीटों का रोटेशन:महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों का परिसीमन के बाद प्रत्येक बार रोटेशन (परिवर्तित) किया जाएगा, जैसा कि संसद द्वारा निर्धारित कानून में प्रावधान होगा।
  • अधिनियम के द्वारा संविधान में निम्नलिखित नए अनुच्छेदों को शामिल करने का प्रस्ताव किया गया है:
    • अनुच्छेद 330A: लोकसभा में आरक्षण।
    • अनुच्छेद 332A: राज्य विधानसभाओं में आरक्षण।
    • अनुच्छेद 239AA: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की विधानसभा में आरक्षण। 
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

अनुच्छेद 239AA

This constitutional article, added by the 69th Amendment, specifically provides for the establishment of a legislature and a council of ministers for the National Capital Territory (NCT) of Delhi.

अनुच्छेद 332A

यह संविधान का प्रस्तावित अनुच्छेद है जो राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान करता है।

अनुच्छेद 330A

यह संविधान का प्रस्तावित अनुच्छेद है जो लोकसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान करता है।

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet