मॉरीशस (राजधानी: पोर्ट लुई)
भारत और मॉरीशस ने भारत द्वारा प्रदान किए गए 680 मिलियन डॉलर के आर्थिक सहायता पैकेज के तहत परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए समझौतों को संपन्न किया है।

भौगोलिक अवस्थिति:
- मॉरीशस, हिंद महासागर में अफ्रीका के पूर्वी तट (मेडागास्कर के पूर्व) पर स्थित द्वीपीय देश है।
- भौतिक रूप से, यह मस्करीन द्वीप समूह का हिस्सा है।
- क्षेत्र: रोड्रिग्स द्वीप, अगालेगा द्वीप और कारगाडोस काराजोस शोल्स।
- रणनीतिक मुद्दे: यह चागोस द्वीप समूह (डिएगो गार्सिया सहित) पर संप्रभुता का दावा करता है।
भौगोलिक विशेषताएं:
- स्थलाकृति: यह ज्वालामुखीय मूल का देश है और प्रवाल भित्तियों से घिरा हुआ है।
- उच्चतम शिखर: पिटोन डी ला पेटिट रिविएर नोइरे (828 मीटर)।
- प्रमुख नदियां: ग्रैंड रिवर साउथ ईस्ट, ब्लैक रिवर।
- झील: वाकोआस, जो जल का मुख्य स्रोत है।