एक हालिया अध्ययन के अनुसार प्रकाश प्रदूषण की वजह से पृथ्वी के रात्रि-आकाश की चमक बढ़ गई है | Current Affairs | Vision IAS

Upgrade to Premium Today

Start Now
मेनू
होम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर समय-समय पर तैयार किए गए लेख और अपडेट।

त्वरित लिंक

High-quality MCQs and Mains Answer Writing to sharpen skills and reinforce learning every day.

महत्वपूर्ण यूपीएससी विषयों पर डीप डाइव, मास्टर क्लासेस आदि जैसी पहलों के तहत व्याख्यात्मक और विषयगत अवधारणा-निर्माण वीडियो देखें।

करंट अफेयर्स कार्यक्रम

यूपीएससी की तैयारी के लिए हमारे सभी प्रमुख, आधार और उन्नत पाठ्यक्रमों का एक व्यापक अवलोकन।

अपना ज्ञान परखें

आर्थिक अवधारणाओं में महारत हासिल करने और नवीनतम आर्थिक रुझानों के साथ अपडेट रहने के लिए गतिशील और इंटरैक्टिव सत्र।

ESC

इस अध्ययन के अनुसार 2014–2022 के बीच रात्रिकालीन कृत्रिम प्रकाश में लगभग 16% की वृद्धि (लगभग 2% वार्षिक दर से) दर्ज की गई है। इसकी वजहें हैं-शहरीकरण, विद्युतीकरण और अवसंरचना विकास।

अध्ययन के प्रमुख बिंदु

  • कृत्रिम प्रकाश जनित चमक में क्षेत्रीय भिन्नताएं: उप-सहारा अफ्रीका और दक्षिण-पूर्व एशिया में वृद्धि हुई है। वहीं कृत्रिम प्रकाश के विनियमन के तहत यूरोप में जानबूझकर रोशनी कम की गई है।
    • अमेरिका, चीन, भारत, कनाडा और ब्राजील में कृत्रिम प्रकाश की वजह से रात्रिकालीन आकाश सर्वाधिक प्रकाशमय दिखता है।
  • रिबाउंड प्रभाव: ऊर्जा-दक्ष प्रकाश प्रणाली (जैसे LED) अपनाने के बाद भी कुल रोशनी बढ़ गई है, क्योंकि सस्ती और कम बिजली खपत वाली लाइट मिलने से लोग अब अधिक मात्रा में लाइट का उपयोग करने लगे हैं।

प्रकाश प्रदूषण के बारे में

  • परिभाषा: कृत्रिम आउटडोर रोशनी का अत्यधिक, गलत दिशा में या अनावश्यक रूप से उपयोग होना प्रकाश प्रदूषण है। 
  • मुख्य चिंताएं:
    • स्वास्थ्य पर प्रभाव: यह इंसान की जैविक घड़ी यानी सर्कैडियन रिदम और मेलाटोनिन हार्मोन के उत्पादन को बाधित करता है, जिससे नींद नहीं आने से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न होती हैं।
    • पारिस्थितिकी तंत्र में व्यवधान: यह प्रवासी पक्षियों को भ्रमित करता है, समुद्री कछुओं की संतति के लिए खतरा बनता है, और रात में सक्रिय जीवों के आहार व प्रजनन चक्र को प्रभावित करता है।
    • अन्य चिंताएं: 
      • आसमान में कृत्रिम चमक (sky glow) के कारण रात्रि आकाश साफ दिखाई नहीं देता, जिससे खगोलीय अध्ययन में बाधा आती है।
      • ऊर्जा की बर्बादी से आर्थिक नुकसान होता है।
      • कार्बन उत्सर्जन बढ़ता है, जिससे पर्यावरण पर नकारात्मक असर पड़ता है।

प्रमुख पहलें: हानले डार्क स्काई रिजर्व

  • इसे 2022 में भारत के पहले डार्क स्काई रिजर्व का दर्जा दिया गया था। यह भारतीय खगोलीय वेधशाला के आसपास 22 किलोमीटर के क्षेत्र का संरक्षण करता है।
  • अवस्थिति: लद्दाख के चांगथांग वन्यजीव अभयारण्य के भीतर हानले में।
  • उद्देश्य: प्रकाश प्रदूषण को कम करना, जैव विविधता का संरक्षण और संधारणीय  खगोल-पर्यटन को बढ़ावा देना।
  • अन्य पहलेंपेंच (महाराष्ट्र) को भारत का पहला डार्क स्काई अभयारण्य घोषित किया गया, स्मार्ट लाइटिंग को अपनाया जा रहा है, आदि।
Watch Video News Today

Explore Related Content

Discover more articles, videos, and terms related to this topic

RELATED TERMS

3

डार्क स्काई अभयारण्य (Dark Sky Sanctuary)

A protected area recognized for its exceptionally clear night skies and commitment to preserving them from light pollution. Pench in Maharashtra has been declared as India's first Dark Sky Sanctuary.

हानले डार्क स्काई रिजर्व (Hanle Dark Sky Reserve)

India's first International Dark Sky Reserve, located in Hanle, Ladakh. It aims to reduce light pollution, conserve biodiversity, and promote sustainable astro-tourism, protecting a 22 km radius around the Indian Astronomical Observatory.

मेलाटोनिन (Melatonin)

A hormone produced by the pineal gland that regulates sleep and wakefulness. Artificial light, especially blue light emitted by LEDs, can suppress melatonin production, interfering with sleep.

Title is required. Maximum 500 characters.

Search Notes

Filter Notes

Loading your notes...
Searching your notes...
Loading more notes...
You've reached the end of your notes

No notes yet

Create your first note to get started.

No notes found

Try adjusting your search criteria or clear the search.

Saving...
Saved

Please select a subject.

Referenced Articles

linked

No references added yet