
सूडान (राजधानी- खार्तूम)
UN वुमन की एक रिपोर्ट के अनुसार, सूडान में जारी संघर्ष के दौरान तीन वर्षों में महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा 'चार गुना' बढ़ गई है।
भौगोलिक अवस्थिति:
- यह क्षेत्रफल की दृष्टि से अल्जीरिया और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के बाद अफ्रीका का तीसरा सबसे बड़ा देश है।
- यह उत्तर-पूर्व अफ्रीका में स्थित है।
- सीमावर्ती देश: मिस्र (उत्तर), लीबिया (उत्तर-पश्चिम), चाड (पश्चिम), मध्य अफ्रीकी गणराज्य (दक्षिण-पश्चिम), दक्षिण सूडान (दक्षिण), इथियोपिया (दक्षिण-पूर्व), इरिट्रिया (पूर्व)।
- तटरेखा: लाल सागर के किनारे।
- महत्वपूर्ण क्षेत्र: दारफुर, अबेई, कोर्डोफान।
भौगोलिक विशेषताएं:
- सूडान का अधिकांश हिस्सा रेगिस्तान और शुष्क घास के मैदानों से बना है। इन्हें सवाना के रूप में जाना जाता है।
- प्रमुख मरुस्थल: लीबियाई मरुस्थल, नूबियन मरुस्थल।
- प्रमुख नदियाँ: नील नदी (ब्लू नील और व्हाइट नील खार्तूम में मिलती हैं), अतबारा नदी।
- प्रमुख पर्वत: मर्राह पर्वत, लाल सागर पहाड़ियाँ, नुबा पर्वत।
- उच्चतम शिखर: डेरिबा क्रेटर (3,042 मीटर)।