हरियाणा में घग्गर नदी के किनारे स्थित गाँवों में कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। कथित तौर पर यह नदी के प्रदूषित जल के कारण हो रहा है।
घग्गर नदी के बारे में:
- परिचय: यह एक मौसमी नदी है, जो भारत और पाकिस्तान में बहती है और केवल मानसून के दौरान पानी से भरती है।
- ओटू बैराज से पहले इस नदी को घग्गर के नाम से जाना जाता है। बैराज के निचले अनुप्रवाह में इसे हकरा के रूप में जाना जाता है।
- उत्पत्ति: इसकी उत्पत्ति हिमाचल प्रदेश की शिवालिक पहाड़ियों में स्थित डगशाई गाँव से होती है।
- यह पंजाब, हरियाणा और राजस्थान राज्यों से होकर बहती है।
- सहायक नदियाँ: कौशल्या, झाजरा।
- महत्व: कई पुरातत्वविद घग्गर को वैदिक-कालीन सरस्वती नदी मानते हैं। कालीबंगा और चोलिस्तान जैसे हड़प्पाकालीन स्थल इसी नदी घाटी में प्राप्त हुए हैं।
Article Sources
1 sourceविश्व क्वांटम दिवस के अवसर पर आंध्र प्रदेश के अमरावती स्थित SRM विश्वविद्यालय में भारत की पहली क्वांटम कंप्यूटिंग परीक्षण सुविधा शुरू की गई।
- 14 अप्रैल को विश्व क्वांटम दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह तिथि (4/14) प्लांक स्थिरांक (4.14×10⁻¹⁵ eV⋅s) के पहले तीन अंकों को संदर्भित करती है, जो क्वांटम भौतिकी को नियंत्रित करने वाला एक मौलिक स्थिरांक है।
क्वांटम कंप्यूटिंग के बारे में:
- क्वांटम कंप्यूटिंग कंप्यूटर विज्ञान का एक उभरता हुआ क्षेत्र है। यह क्लासिकल कंप्यूटरों की पहुंच से बाहर की समस्याओं को हल करने के लिए क्वांटम मैकेनिक्स के गुणों का उपयोग करता है।
- क्वांटम कंप्यूटर क्वांटम बिट्स या क्यूबिट्स (0 या 1 का रैखिक संयोजन) का उपयोग करते हैं। यह आज के डिजिटल कंप्यूटरों में उपयोग होने वाले बिट्स (0 या 1 का अनुक्रम) के समान होते हैं।
एक हालिया अध्ययन के अनुसार, अमेज़न में लगातार पड़ने वाले सूखे ने अमेज़न वर्षावनों के पारिस्थितिक कार्य को बदल दिया है।
अमेज़न वर्षावनों के बारे में:
- यह विश्व का सबसे बड़ा वर्षावन है। यह दक्षिण अमेरिका में अमेजन नदी बेसिन में स्थित है।
- यह ब्राजील, बोलीविया, पेरू, इक्वाडोर, कोलंबिया, वेनेजुएला, गुयाना, सूरीनाम और फ्रेंच गुयाना (फ्रांस का विदेशी क्षेत्र) तक फैला हुआ है।
- इसे अक्सर 'पृथ्वी के फेफड़े' कहा जाता है। यह पृथ्वी पर सबसे अधिक जैव-विविधता वाला स्थान है, जहाँ सभी ज्ञात पौधों और जानवरों की प्रजातियों का 10% से अधिक हिस्सा पाया जाता है।
केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से संबंधित मुआवजे और पुनर्वास को लेकर आदिवासी पन्ना टाइगर रिजर्व में विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।
पन्ना टाइगर रिजर्व के बारे में:
- यह एक राष्ट्रीय उद्यान, टाइगर रिजर्व और बायोस्फीयर रिजर्व है।
- मुख्य घटक: केन-घड़ियाल अभयारण्य और पन्ना (गंगा) अभयारण्य।
- अवस्थिति: मध्य प्रदेश के पन्ना और छतरपुर जिले (विंध्य पहाड़ियाँ) में।
- वनस्पति: घास के मैदानों के साथ शुष्क पर्णपाती वन।
- केन नदी: दक्षिण से उत्तर की ओर बहती है।
- प्राणीजगत: बाघ, तेंदुआ, नीलगाय, चिंकारा, चौसिंगा।
- वनस्पति-जगत: सागौन, करधई वन, महुआ आदि।
KABIL ने अर्जेंटीना में पांच लिथियम ब्लॉकों के डीप एक्सप्लोरेशन के लिए पर्यावरणीय मंजूरी प्राप्त कर ली है।
- लिथियम एक नरम और चांदी जैसी सफेद क्षारीय धातु है और इसका घनत्व सभी धातुओं में सबसे कम है।
- अर्जेंटीना, बोलीविया और चिली (लिथियम त्रिकोण) विश्व में 75 प्रतिशत से अधिक लिथियम आपूर्ति करते हैं।
KABIL के बारे में:
- परिचय: इसकी स्थापना 2019 में हुई थी। यह नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO), हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) और मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड की एक संयुक्त उद्यम कंपनी है।
- यह कंपनी केंद्रीय खान मंत्रालय के तत्वावधान में कार्य करती है।
- उद्देश्य: यह कंपनी भारत में लिथियम सहित रणनीतिक खनिजों की आपूर्ति के लिए विदेशों में इनके निक्षेप की पहचान, अधिग्रहण, विकास, प्रसंस्करण और व्यावसायिक उपयोग करती है।
मेघालय की गारो हिल्स में मिट्टी में बिल बनाने वाली रीड स्नेक की एक नई प्रजाति खोजी गई है।
- खोजी गई प्रजाति का नाम कैलामोरिया गारोएनसिस (गारो हिल्स रीड स्नेक) रखा गया है।
गारो हिल्स रीड स्नेक के बारे में:
- यह एक बिल बनाने वाला छोटा रीड स्नेक है।
- रीड स्नेक आम तौर पर पतले शरीर वाले छोटे सांप होते हैं। यह विशेषता उन्हें बिल बनाने में माहिर बनाती है।
- पर्यावास: पश्चिमी गारो हिल्स का वनाच्छादित क्षेत्र।
गारो हिल्स:
- अवस्थिति: यह मेघालय राज्य के पश्चिमी भाग में स्थित है।
- लोग और संस्कृति: यहाँ मुख्य रूप से गारो जनजाति के लोग बसे हुए हैं।
- गारो जनजाति एक मातृसत्तात्मक समाज है। यह तिब्बती-बर्मी मूल के बोडो परिवार से संबंधित है।
- ये मेघालय में खासियों के बाद दूसरी सबसे बड़ी जनजाति हैं।
- महत्व: गारो हिल्स संरक्षण क्षेत्र इंडो-मलय जैव विविधता हॉटस्पॉट की सबसे पश्चिमी सीमा बनाता है।
राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने पूरे भारत में फसलों के कई त्योहारों और नव वर्ष समारोहों पर शुभकामनाएं दी हैं।
विभिन्न फसल त्योहार और नव वर्ष:
- बैसाखी - पंजाब और हरियाणा
- बोहाग बिहू - असमिया नव वर्ष
- मेषादि पुथांडु - तमिल नव वर्ष
- विशु - केरल नव वर्ष
- पाना संक्रांति - ओडिया नव वर्ष
- चेइराओबा - मणिपुर में चंद्र नव वर्ष
- पोइला बैशाख - बंगाली नव वर्ष
Article Sources
1 sourceअंडमान सागर में नाव पलटने के बाद रोहिंग्या शरणार्थियों और बांग्लादेशी नागरिकों के लापता होने की आशंका है।

अंडमान सागर के बारे में:
- अवस्थिति: पूर्वोत्तर हिंद महासागर।
- यह उत्तर/पूर्व में म्यांमार, पूर्व में थाईलैंड और मलेशिया, दक्षिण में सुमात्रा और पश्चिम में अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह से घिरा है।
- आर्थिक महत्व: मात्स्यिकी के लिए महत्वपूर्ण है। यहाँ सीमित मात्रा में खनिज भंडार (टीन के निक्षेप), और बंदरगाह (यांगून) स्थित हैं।
- रणनीतिक महत्व: यह मलक्का जलडमरूमध्य से होकर गुजरने वाले समुद्री मार्ग का हिस्सा है।