किर्गिस्तान (राजधानी: बिश्केक)
भारत के रक्षा मंत्री ने बिश्केक (किर्गिस्तान) में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षा मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए आतंकवाद के खिलाफ SCO की एकजुट कार्रवाई का आह्वान किया।

भौगोलिक अवस्थिति
- किर्गिस्तान मध्य एशिया में स्थित एक स्थलरुद्ध देश (Landlocked Country) है।
- स्थलीय सीमाएं: कजाकिस्तान (उत्तर), उज़्बेकिस्तान (पश्चिम), ताजिकिस्तान (दक्षिण), और चीन (पूर्व)।
- इसे कभी-कभी मध्य एशिया का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है।
भौगोलिक विशेषताएं
- सबसे ऊँची चोटी: विक्ट्री (पोबीडी) पीक।
- प्रमुख नदियाँ: सिर दरिया, नारिन, चु।
- प्राकृतिक संसाधन: स्वर्ण, कोयला, तेल और प्राकृतिक गैस।